Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 8 अगस्त 2025 शिफ्ट 2

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 8 अगस्त 2025 शिफ्ट 2 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (8 अगस्त 2025 शिफ्ट 2) में पूछे गए सभी 40 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 40 प्रश्न🗓️ 8 अगस्त 2025⏰ शिफ्ट 2
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Polity (4) · Current Affairs (10) · Modern History (5) · Ancient History (1) · Static GK (3) · Computer (2) · Chemistry (2) · Geography (6) · Economics (5) · Physics (1) · Medieval History (1)

Polity (4)

Q1. नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा समुदाय केवल 6 वर्ष के निवास के बाद ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है?

  1. (a) पाकिस्तान से आए सिख
  2. (b) नेपाल से आए बौद्ध
  3. (c) इज़राइल से आए यहूदी
  4. (d) श्रीलंका से आए हिंदू
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) पाकिस्तान से आए सिख

Parliament · Parliamentary committees

Q2. भारत की निम्नलिखित में से किस संसदीय समिति को 'वित्तीय समिति' माना जाता है?

  1. (a) प्राक्कलन समिति
  2. (b) विशेषाधिकार समिति
  3. (c) याचिका समिति
  4. (d) अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) प्राक्कलन समिति

Union Executive · Council of Ministers and Cabinet

Q3. आम चुनावों के बाद जून 2025 तक की स्थिति के अनुसार, भारत के केंद्रीय गृह मंत्री कौन थे?

  1. (a) राजनाथ सिंह
  2. (b) पीयूष गोयल
  3. (c) निर्मला सीतारमण
  4. (d) अमित शाह
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अमित शाह

Special Provisions, Official Language and Miscellaneous Provisions · Scheduled and tribal areas (Fifth and Sixth Schedules)

Q4. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में किसी राज्य में जनजाति सलाहकार परिषद (TAC) की स्थापना की जाती है?

  1. (a) जब जनजातीय जनसंख्या 50% से अधिक हो जाए
  2. (b) यदि कम से कम एक अनुसूचित जनजाति हो
  3. (c) जब जनजातीय जनसंख्या 10% से अधिक हो जाए
  4. (d) यदि राज्य में कोई वन क्षेत्र हो
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) यदि कम से कम एक अनुसूचित जनजाति हो

Current Affairs (10)

Sports - Current · Venues and hosts

Q5. 2025 की शुरुआत में किस भारतीय राज्य ने राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी की?

  1. (a) गुजरात
  2. (b) गोवा
  3. (c) उत्तराखंड
  4. (d) केरल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) उत्तराखंड

State News · State schemes and events

Q6. केरल के मुख्यमंत्री ने मई 2025 में प्रवासी बच्चों को शिक्षित करने के लिए कौन-सी योजना की शुरूआत की?

  1. (a) प्रतिभा (Pratibha)
  2. (b) गार्गी (Gargi)
  3. (c) ज्योति (Jyothi)
  4. (d) उषा (Usha)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) ज्योति (Jyothi)

State News · State elections and results

Q7. 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव कितने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हुए थे?

  1. (a) 62
  2. (b) 78
  3. (c) 70
  4. (d) 55
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 70

Sports - Current · Records and achievements

Q8. मार्च 2025 में आयोजित किए गए, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 (Khelo India Para Games 2025) में 45 kg कैटेगरी पावरलिफ्टिंग (category powerlifting) में 101 kg का भार उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?

  1. (a) जसप्रीत कौर
  2. (b) सोनम पाटिल
  3. (c) कविप्रिया राजा
  4. (d) खुशबू गिल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) जसप्रीत कौर

Science, Technology and Space - Current · Technology launches and AI

Q9. जून 2025 में, किस वैश्विक चिप-डिज़ाइन सम्मेलन के 62वें संस्करण, सैन फ्रांसिस्को में GenAI चिप हैकथॉन की घोषणा की?

  1. (a) ISSCC
  2. (b) हॉट चिप (Hot Chips)
  3. (c) ICCAD
  4. (d) DAC
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) DAC

Sports - Current · Venues and hosts

Q10. निम्नलिखित में से किस शहर ने, 2025 के राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की मेजबानी की थी?

  1. (a) हरिद्वार
  2. (b) पटना
  3. (c) देहरादून
  4. (d) नैनीताल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) देहरादून

Appointments and Resignations · International appointments

Q11. 2025 में, फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने 2025-2026 कार्यकाल के लिए हेमंत पटेल को अध्यक्ष के रूप में चयनित किया। यह संगठन कहाँ स्थित है?

  1. (a) शिकागो, यूएसए (Chicago, USA)
  2. (b) टोरंटो, कनाडा (Toronto, Canada)
  3. (c) लंदन, यूके (London, UK)
  4. (d) नई दिल्ली, भारत (New Delhi, India)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) शिकागो, यूएसए (Chicago, USA)

International Affairs and Summits · Bilateral agreements and visits

Q12. राष्ट्रपति मुर्मू अप्रैल 2025 में, पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किस देश में गई थी?

  1. (a) जर्मनी
  2. (b) इटली
  3. (c) वेटिकन सिटी
  4. (d) फ्रांस
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) वेटिकन सिटी

International Affairs and Summits · Bilateral agreements and visits

Q13. 21 अक्टूबर 2024 को भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किन सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था पर सहमति व्यक्त की?

  1. (a) पुगा और चुमाथांग (Puga and Chumathang)
  2. (b) देपसांग और डेमचोक (Depsang and Demchok)
  3. (c) अक्साई और लिंग्ज़ी थांग (Aksai and Lingzi Thang)
  4. (d) रुडोक और गुगे (Rudok and Guge)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) देपसांग और डेमचोक (Depsang and Demchok)

Books, Obituaries and Days - Current · Days and themes - current year

Q14. 23 मार्च 2025 को मनाए गए विश्व मौसम विज्ञान दिवस का आधिकारिक विषय निम्नलिखित में से कौन-सा था?

  1. (a) प्रारंभिक चेतावनी गैप को एक साथ पाटना (Closing the Early Warning Gap Together)
  2. (b) मौसम के लिए तैयार, जलवायु स्मार्ट देश (Weather-Ready, Climate-Smart)
  3. (c) मौसम और जलवायु संबंधी सेवाओं में निवेश (Investing in Weather and Climate Services)
  4. (d) जलवायु कार्रवाई के लिए जलवायु ज्ञान (Climate Knowledge for Climate Action)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) प्रारंभिक चेतावनी गैप को एक साथ पाटना (Closing the Early Warning Gap Together)

Modern History (5)

Socio-Religious Reform Movements · Social reform laws (sati, widow remarriage, child marriage)

Q15. भारत में औपनिवेशिक काल के दौरान, किस समाज सुधारक ने बंगाल में विधवा पुनर्विवाह के समर्थन में तथा बाल विवाह के विरुद्ध कार्य किया?

  1. (a) स्वामी विवेकानंद
  2. (b) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
  3. (c) सैयद अहमद खान
  4. (d) ज्योतिबा फुले
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) ईश्वर चंद्र विद्यासागर

Advent of Europeans and British Expansion · Subsidiary Alliance and Doctrine of Lapse

Q16. हैदराबाद के निज़ाम ने ________________ के अधीन ब्रिटिश सहायक संधि को स्वीकार कर लिया।

  1. (a) लॉर्ड कॉर्नवालिस (Lord Cornwallis)
  2. (b) लॉर्ड हेस्टिंग्स (Lord Hastings)
  3. (c) सर जॉन शोर (Sir John Shore)
  4. (d) लॉर्ड वेलेस्ली (Lord Wellesley)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) लॉर्ड वेलेस्ली (Lord Wellesley)

Peasant, Tribal and Civil Uprisings · Early civil and tribal revolts

Q17. सन् 1781 में बनारस क्षेत्र में, ब्रिटिश हस्तक्षेप के विरुद्ध राजा चैत सिंह ने 18वीं शताब्दी के किस विद्रोह का नेतृत्व किया था?

  1. (a) चुआर विद्रोह
  2. (b) संथाल विद्रोह
  3. (c) बनारस विद्रोह
  4. (d) कोल विद्रोह
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) बनारस विद्रोह

British Administration and Policies · Constitutional Acts under British rule

Q18. किस अधिनियम द्वारा बंगाल के गवर्नर-जनरल का पद सृजित किया गया?

  1. (a) रेगुलेटिंग एक्ट, 1773
  2. (b) चार्टर एक्ट, 1813
  3. (c) पिट्स इंडिया एक्ट, 1784
  4. (d) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1858
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) रेगुलेटिंग एक्ट, 1773

Socio-Religious Reform Movements · Muslim reform movements (Aligarh, Deoband)

Q19. हाजी शरियतुल्लाह के नेतृत्व में फराइजी आंदोलन, किस क्षेत्र में धार्मिक शुद्धिकरण और अंग्रेजों का विरोध करने पर केंद्रित था?

  1. (a) गुजरात
  2. (b) पंजाब
  3. (c) बंगाल
  4. (d) दिल्ली
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) बंगाल

Ancient History (1)

Indus Valley Civilisation · Economy, trade and seals

Q20. हड़प्पावासियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  1. (a) वे आभूषण, इमारती लकड़ी और दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुएं निर्यात करते थे।
  2. (b) उनके सबसे पसंदीदा आभूषण कार्नेलियन के मोती थे।
  3. (c) हड़प्पावासी व्यापार में सक्रिय रूप से संलग्न थे।
  4. (d) हड़प्पावासी औज़ार, बर्तन और कड़ाही बनाने के लिए केवल सोने का उपयोग करते थे।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) हड़प्पावासी औज़ार, बर्तन और कड़ाही बनाने के लिए केवल सोने का उपयोग करते थे।

Static GK (3)

Space, Defence and Technology · Launch vehicles and satellites

Q21. 2025 में, इसरो के नवीनतम रॉकेट कार्यक्रम में NGLV का पूर्ण रूप क्या है?

  1. (a) Nuclear Geo Launch Vehicle (न्यूक्लीयर जियो लॉन्च व्हीकल)
  2. (b) National Geo Lander Vehicle (नेशनल जियो लैंडर व्हीकल)
  3. (c) New Generation Lunar Vehicle (न्यू जेनरेशन लूनर व्हीकल)
  4. (d) Next Generation Launch Vehicle (नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) Next Generation Launch Vehicle (नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल)

Space, Defence and Technology · Indian space missions

Q22. मई 2025 में, इसरो के आदित्य-एल1 मिशन ने वैज्ञानिक डेटा का अपना पहला सेट जारी किया। इस मिशन का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

  1. (a) मंगल ग्रह के वायुमंडल का अध्ययन करना
  2. (b) सूर्य के सबसे बाह्य परत का प्रेक्षण करना
  3. (c) चंद्रमा के पृष्ठ का अन्वेषण करना
  4. (d) गहन अंतरिक्ष परिघटनाओं का अन्वेषण करन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) सूर्य के सबसे बाह्य परत का प्रेक्षण करना

Cinema and Media · Films and film personalities

Q23. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्रीय फिल्म उद्योग, चेन्नई में स्थित है और तमिल भाषा में फिल्में बनाता है?

  1. (a) बॉलीवुड
  2. (b) टॉलीवुड
  3. (c) कॉलीवुड
  4. (d) मॉलीवुड
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) कॉलीवुड

Computer (2)

Computer Memory · Primary memory (RAM, ROM and their types)

Q24. बिजली बंद होने पर किस प्रकार की मेमोरी अपना समस्त संग्रहीत डेटा खो देती है?

  1. (a) रैम (RAM)
  2. (b) रोम (ROM)
  3. (c) हार्ड डिस्क ड्राइव (Hard disk drive)
  4. (d) USB फ़्लैश ड्राइव (USB flash drive)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) रैम (RAM)

Software, Operating Systems and Programming · Windows features and utilities

Q25. निम्नलिखित में से कौन-सा, यूजर को माउस का उपयोग करके फ़ाइल डिलीट करने की सुविधा देता है?

  1. (a) विंडो को मिनिमाइज करना
  2. (b) इसे रिसायकल बिन तक खींच कर लाना
  3. (c) फाइल पर Left-क्लिक करना
  4. (d) फाइल को कॉपी करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) इसे रिसायकल बिन तक खींच कर लाना

Chemistry (2)

Carbon and its Compounds · Polymers and plastics

Q26. निम्नलिखित में से कौन-सा लचीला और अनकूलनशील बहुलक प्रायः औद्योगिक ब्रश, टूथब्रश और अन्य सफाई आपूर्तियों में पाया जाता है?

  1. (a) टैरीलीन
  2. (b) नायलॉन 6, 6
  3. (c) टेफ्लॉन
  4. (d) नियोप्रीन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) नायलॉन 6, 6

Acids, Bases and Salts · Properties of acids

Q27. ब्रोंस्टेड-लोरी सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल को परिभाषित करता है?

  1. (a) एक हाइड्रॉक्साइड आयन दान करता है
  2. (b) एक प्रोटॉन ग्रहण करता है
  3. (c) एक प्रोटॉन दान करता है
  4. (d) एक इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण करता है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) एक प्रोटॉन दान करता है

Geography (6)

India - Drainage System · River origins and lengths

Q28. भारतीय मरुस्थल की एक महत्वपूर्ण नदी, लूनी, राजस्थान में किस स्थान के निकट अरावली पर्वतमाला के पश्चिमी ढलानों से निकलती है?

  1. (a) उदयपुर
  2. (b) सिरोही
  3. (c) राजसमंद
  4. (d) अजमेर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अजमेर

India - Drainage System · Dams and river valley projects

Q29. रिहंद जलविद्युत परियोजना, उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

  1. (a) रॉबर्ट्सगंज
  2. (b) सहारनपुर
  3. (c) सोनभद्र
  4. (d) गुना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) सोनभद्र

Q30. पूर्वी तटीय मैदानों पर लैगून के निर्माण के पीछे का मुख्य कारण क्या है?

  1. (a) उथले तटीय क्षेत्रों में रेत का निक्षेपण
  2. (b) विवर्तनिक गतिविधि और भ्रंश-रेखा विस्थापन
  3. (c) प्रवाल भित्ति का विकास और ज्वालामुखी द्वीप
  4. (d) तट के किनारे नदियों और लहरों द्वारा निक्षेपण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) तट के किनारे नदियों और लहरों द्वारा निक्षेपण

India - Agriculture · Types of farming (shifting, terrace, etc.)

Q31. निम्नलिखित में से कौन-सी, निर्वाह खेती की विशिष्ट विशेषता है?

  1. (a) परिवार के उपभोग के लिए खेती
  2. (b) वाणिज्यिक फसल उत्पादन
  3. (c) आधुनिक सिंचाई तकनीकों का उपयोग
  4. (d) उच्च उपज वाली किस्मों का उपयोग
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) परिवार के उपभोग के लिए खेती

Environment and Protected Areas · Environmental conventions and protocols (Montreal, Kyoto, Paris, CBD)

Q32. जैव विविधता पर कन्वेंशन (CBD), किस वैश्विक सम्मेलन का परिणाम था?

  1. (a) क्योटो सम्मेलन
  2. (b) पृथ्वी शिखर सम्मेलन, 1992
  3. (c) स्टॉकहोम सम्मेलन
  4. (d) पेरिस समझौता
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) पृथ्वी शिखर सम्मेलन, 1992

Lithosphere - Earth's Interior and Landforms · Aeolian and karst landforms

Q33. वायु अपरदन द्वारा निर्मित छिछला मरुस्थलीय गर्त निम्नलिखित में से क्या कहलाता है?

  1. (a) पेडिमेंट
  2. (b) अपवाहन गर्त
  3. (c) प्लाया
  4. (d) इन्सेलबर्ग
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) अपवाहन गर्त

Economics (5)

Government Schemes and Economic Reports · Social welfare schemes

Q34. 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

  1. (a) ग्रामीण परिवारों को मोबाइल फ़ोन उपलब्ध कराना
  2. (b) ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार उपलब्ध कराना
  3. (c) महिलाओं को LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना
  4. (d) लड़कियों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) महिलाओं को LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना

Planning and NITI Aayog · Indian economy at independence and the 1950-90 phase

Q35. औपनिवेशिक शासन के दौरान भारत की राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय के प्राक्कलन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (a) औपनिवेशिक सरकार प्रत्येक वर्ष ईमानदारी से भारत की राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय का प्राक्कलन करती थी।
  2. (b) औपनिवेशिक सरकार भारत की प्रति व्यक्ति आय का प्राक्कलन करती थी, लेकिन राष्ट्रीय आय की उपेक्षा कर देती थी।
  3. (c) औपनिवेशिक सरकार ने भारत की राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय का प्राक्कलन करने का कभी कोई वास्तविक प्रयास नहीं किया।
  4. (d) औपनिवेशिक सरकार भारत की राष्ट्रीय आय का प्राक्कलन करती थी, लेकिन प्रति व्यक्ति आय की उपेक्षा कर देती थी।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) औपनिवेशिक सरकार ने भारत की राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय का प्राक्कलन करने का कभी कोई वास्तविक प्रयास नहीं किया।

Planning and NITI Aayog · Indian economy at independence and the 1950-90 phase

Q36. स्वतंत्रता के समय भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक था?

  1. (a) उद्योग
  2. (b) व्यापार
  3. (c) सेवा
  4. (d) कृषि
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) कृषि

Industry and Infrastructure · Infrastructure sectors

Q37. सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर (soft infrastructure) का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  1. (a) सार्वजनिक शिक्षा (Public education)
  2. (b) पानी की पाइपलाइन (Water pipelines)
  3. (c) ब्रिज (Bridges)
  4. (d) हवाई अड्डा (Airports)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सार्वजनिक शिक्षा (Public education)

Q38. निजीकरण का उद्देश्य सार्वजनिक उद्यमों में __________ को उत्तम बनाना है।

  1. (a) राजनीतिक प्रभाव
  2. (b) परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता
  3. (c) सरकारी व्यय
  4. (d) नौकरशाही नियंत्रण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता

Physics (1)

Sound and Waves · Doppler effect, resonance and shock waves

Q39. If an object moves up to four times faster than the speed of sound, the condition is called:

  1. (a) hypersonic
  2. (b) subsonic
  3. (c) transonic
  4. (d) supersonic
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) supersonic

Medieval History (1)

South Indian Kingdoms · Hoysalas, Yadavas and Kakatiyas

Q40. भारत के बेलूर में चेन्नाकेशव मंदिर (Chennakeshava Temple) के निर्माण में मुख्य रूप से किस पत्थर का उपयोग किया गया था?

  1. (a) ग्रेनाइट
  2. (b) संगमरमर
  3. (c) बलुआ पत्थर
  4. (d) सोपस्टोन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) सोपस्टोन

← 8 अगस्त 2025 शिफ्ट 1सभी शिफ्ट8 अगस्त 2025 शिफ्ट 3 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz