Home › GK Questions Asked › RRB Group D 2025-26 › 14 अगस्त 2026 शिफ्ट 1

RRB Group D 2025-26 14 अगस्त 2026 शिफ्ट 1 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB Group D 2025-26 (14 अगस्त 2026 शिफ्ट 1) में पूछे गए सभी 45 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 45 प्रश्न🗓️ 14 अगस्त 2026⏰ शिफ्ट 1
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Current Affairs (19) · Economics (1) · Physics (11) · Biology (6) · Chemistry (8)

Current Affairs (19)

Science, Technology and Space - Current · Space missions - current

Q1. 2025 में किस ISRO मिशन ने चंद्रमा के बर्हिमंडल पर कोरोनल मास इजेक्शन (CMEs) के प्रभावों का पता लगाया, जो वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व उपलब्धि थी?

  1. (a) चंद्रयान-3
  2. (b) चंद्रयान-2
  3. (c) चंद्रयान-1
  4. (d) आदित्य-L1
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) चंद्रयान-2

उत्तर: विकल्प 2 – चंद्रयान-2।
• चंद्रयान-2 ने चंद्रमा के बर्हिमंडल पर CMEs के प्रभाव का पता लगाया (वैश्विक स्तर पर पहली बार, 2025)।
National Affairs and Government Initiatives · New government schemes and missions

Q2. The Market Access Support (MAS) Scheme, launched in December 2025, was introduced primarily to strengthen which area of economic activity?

  1. (a) Promote exports and support MSME exporters
  2. (b) Increase agricultural procurement for farmers
  3. (c) Provide urban housing subsidies for migrants
  4. (d) Expand universal rural health insurance
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) Promote exports and support MSME exporters

उत्तर: विकल्प 1 – Promote exports and support MSME exporters।
• मार्केट एक्सेस सपोर्ट (Market Access Support - MAS) योजना (दिसंबर 2025) का उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देना और MSME निर्यातकों को सहयोग देना है।
Sports - Current · Venues and hosts

Q3. 24 से 26 अप्रैल, 2026 तक आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता किस राज्य में हुई थी?

  1. (a) तमिलनाडु
  2. (b) गुजरात
  3. (c) कर्नाटक
  4. (d) महाराष्ट्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) कर्नाटक

उत्तर: विकल्प 3 – कर्नाटक।
• 24वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता (अप्रैल 2026) कर्नाटक में आयोजित की गई थी।
Science, Technology and Space - Current · Technology launches and AI

Q4. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने नई दिल्ली में आयोजित डेफसैट सम्मेलन और एक्सपो-2026 के दौरान, अंतरिक्ष साइबर सुरक्षा के लिए एक व्यापक ढांचा और दिशानिर्देश किस संगठन के सहयोग से विकसित किए थे?

  1. (a) न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड
  2. (b) एंट्रिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  3. (c) सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन-इंडिया
  4. (d) इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन-इंडिया

उत्तर: विकल्प 3 – सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन-इंडिया।
• CERT-In ने डेफसैट 2026 में सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन-इंडिया के साथ मिलकर अंतरिक्ष साइबर सुरक्षा ढांचा विकसित किया।

Q5. 2026 में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा विमोचित पुस्‍तक "टाइड्स ऑफ टाइम: भारत्स हिस्ट्री थ्रू मुरल्‍स इन पार्लियामेंट (Tides of Time: Bharat’s History through Murals in Parliament)” किसने लिखी थी?

  1. (a) सुधा मूर्ति
  2. (b) अमीष त्रिपाठी
  3. (c) देवदत्त पट्टनायक
  4. (d) शशि थरुर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सुधा मूर्ति

उत्तर: विकल्प 1 – सुधा मूर्ति।
• सुधा मूर्ति ने 'टाइड्स ऑफ टाइम: भारत्स हिस्ट्री थ्रू मुरल्‍स इन पार्लियामेंट (Tides of Time: Bharat's History through Murals in Parliament)' पुस्तक लिखी थी।
Science, Technology and Space - Current · Space missions - current

Q6. वर्ष 2026 में, भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में बंगाल की खाड़ी में क्रू मॉड्यूल रिकवरी परीक्षण किस संगठन ने आयोजित किया?

  1. (a) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
  2. (b) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
  3. (c) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
  4. (d) भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

उत्तर: विकल्प 3 – ISRO।
• ISRO ने बंगाल की खाड़ी में गगनयान क्रू मॉड्यूल रिकवरी परीक्षण आयोजित किए (2026)।
Sports - Current · Cricket - current

Q7. निम्नलिखित में से किस क्रिकेट टीम ने 2025 में हरियाणा को फाइनल में हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता?

  1. (a) पंजाब
  2. (b) कर्नाटक
  3. (c) झारखंड
  4. (d) राजस्थान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) झारखंड

उत्तर: विकल्प 3 – झारखंड।
• झारखंड ने हरियाणा को हराकर अपना पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब जीता (2025)।
Sports - Current · Tournaments and winners

Q8. मई 2026 में बाओजी सिटी जिम्नेशियम (Baoji City Gymnasium) में आयोजित बाओजी चाइना मास्टर्स सुपर 100 (Baoji China Masters Super 100) बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला एकल वर्ग में रजत पदक किसने जीता था?

  1. (a) श्रीयांशी वालिशेट्टी (Shriyanshi Valishetty)
  2. (b) एन की युआन (An Qi Yuan)
  3. (c) उन्नति हुड्डा (Unnati Hooda)
  4. (d) मालविका बनसोड (Malvika Bansod)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) श्रीयांशी वालिशेट्टी (Shriyanshi Valishetty)

उत्तर: विकल्प 1 – श्रीयांशी वालिशेट्टी (Shriyanshi Valishetty)।
• श्रीयांशी वालिशेट्टी ने बाओजी चाइना मास्टर्स सुपर 100 (Baoji China Masters Super 100) में महिला एकल वर्ग में रजत पदक जीता (मई 2026)।

Q9. जनवरी 2026 में प्रकाशित पुस्तक 'जनरल ब्रासस्टैक्स: द सुंदरजी स्टोरी (General Brasstacks: The Sundarji story)' किसके द्वारा लिखी गई है?

  1. (a) अर्जुन सुब्रमण्यम
  2. (b) श्रीनाथ राघवन
  3. (c) प्रोबल दासगुप्ता
  4. (d) शिव कुणाल वर्मा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) प्रोबल दासगुप्ता

उत्तर: विकल्प 3 – प्रोबल दासगुप्ता।
• प्रोबल दासगुप्ता ने 'जनरल ब्रासस्टैक्स: द सुंदरजी स्टोरी (General Brasstacks: The Sundarji Story)' पुस्तक लिखी (जनवरी 2026)।
International Affairs and Summits · Bilateral agreements and visits

Q10. मार्च 2026 में, भारत ने किस देश के साथ प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और जलवायु कार्रवाई पर सहयोग के लिए पर्यावरण सहयोग (Environmental Cooperation) पर समझौता ज्ञापन को नवीनीकृत किया?

  1. (a) स्वीडन
  2. (b) नॉर्वे
  3. (c) फिनलैंड
  4. (d) डेनमार्क
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) फिनलैंड

उत्तर: विकल्प 3 – फिनलैंड।
• भारत ने फिनलैंड के साथ पर्यावरण सहयोग समझौता ज्ञापन को नवीनीकृत किया (मार्च 2026)।

Q11. 11 मई 2026 को, भारत सरकार ने VB–G RAM G अधिनियम, 2025 को 1 जुलाई 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी की। इसने किस पूर्ववर्ती ग्रामीण रोजगार विधि को प्रतिस्थापित किया?

  1. (a) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
  2. (b) दीनदयाल अंत्योदय योजना
  3. (c) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005
  4. (d) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005

उत्तर: विकल्प 3 – MGNREGA, 2005।
• VB–G RAM G अधिनियम, 2025 (1 जुलाई 2026 से) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 को प्रतिस्थापित किया।
Defence and Security - Current · Defence acquisitions and indigenous systems

Q12. मई 2026 में, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की?

  1. (a) एक सक्रिय रूप से प्रशीतित स्क्रैमजेट कंबस्टर का सफल दीर्घकालिक भू-परीक्षण
  2. (b) ब्रह्मोस मिसाइल के हाइपरसोनिक संस्करण का प्रेरण
  3. (c) प्रथम ऑपरेशनल हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का प्रक्षेपण
  4. (d) हाइपरसोनिक इंजनों के लिए US के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) एक सक्रिय रूप से प्रशीतित स्क्रैमजेट कंबस्टर का सफल दीर्घकालिक भू-परीक्षण

उत्तर: विकल्प 1 – एक सक्रिय रूप से प्रशीतित स्क्रैमजेट कंबस्टर का दीर्घकालिक भू-परीक्षण।
• DRDO ने एक सक्रिय रूप से प्रशीतित स्क्रैमजेट कंबस्टर के दीर्घकालिक भू-परीक्षण की सफलता की घोषणा की (मई 2026)।
Awards and Honours - Current · National awards - current

Q13. आपदा प्रबंधन में असाधारण कार्य के लिए संस्थागत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 से किस संस्थान को सम्मानित किया गया?

  1. (a) सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
  2. (b) राष्ट्रीय आपदा मोचन बल
  3. (c) भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी
  4. (d) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

उत्तर: विकल्प 1 – सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण।
• सिक्किम SDMA ने संस्थागत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 जीता।
International Affairs and Summits · Summits and conferences

Q14. वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट, 2026 के लिए किस थीम को अपनाया गया था, जिसने भविष्य की चुनौतियों के लिए अभिनव समाधान खोजने हेतु सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, विचारकों और निजी क्षेत्र के नेताओं को एक साथ लाया गया?

  1. (a) भविष्य की सरकारों को आकार देना (Shaping Future Governments)
  2. (b) आधुनिक सरकारों को सशक्त बनाना (Empowering Modern Governments)
  3. (c) सतत सरकारों को मजबूत करना (Strengthening Sustainable Governments)
  4. (d) डिजिटल सरकारों को नया रूप देना (Reinventing Digital Governments)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) भविष्य की सरकारों को आकार देना (Shaping Future Governments)

उत्तर: विकल्प 1 – भविष्य की सरकारों को आकार देना (Shaping Future Governments)।
• वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2026 की थीम 'भविष्य की सरकारों को आकार देना (Shaping Future Governments)' थी।
Defence and Security - Current · Security operations

Q15. 2025 भारत-पाकिस्तान संकट का कारण क्या था?

  1. (a) राजदूतों का राजनयिक निष्कासन
  2. (b) कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला
  3. (c) सिंधु जल संधि का निलंबन
  4. (d) सीमा पार गोलाबारी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला

उत्तर: विकल्प 2 – कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला।
• 2025 का भारत–पाकिस्तान संकट पहलगाम आतंकवादी हमले के कारण शुरू हुआ था।
Sports - Current · Tournaments and winners

Q16. अप्रैल 2026 में समोआ में आयोजित कॉमनवेल्थ यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 65-किलोग्राम कैटेगरी में किस वेटलिफ्टर ने स्वर्ण पदक जीता था?

  1. (a) अभिनव गोगोई
  2. (b) हरजिंदर कौर
  3. (c) जेरेमी लालरिनुंगा
  4. (d) सुनील सिंह
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) सुनील सिंह

उत्तर: विकल्प 4 – सुनील सिंह।
• सुनील सिंह ने कॉमनवेल्थ यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (समोआ, अप्रैल 2026) में पुरुषों की 65 किलोग्राम कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।
Reports, Indices and Rankings · Global indices and India's rank

Q17. इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा प्रकाशित वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (Global Terrorism Index) 2026 के अनुसार, आतंकवाद से संबंधित मौतों में वृद्धि के बाद कौन-सा देश पहले स्थान पर था?

  1. (a) पाकिस्तान
  2. (b) इराक
  3. (c) अफगानिस्तान
  4. (d) भारत
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) पाकिस्तान

उत्तर: विकल्प 1 – पाकिस्तान।
• पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 में पहले स्थान पर रहा।
Defence and Security - Current · Military exercises - current

Q18. फरवरी 2026 में अभ्यास वायुशक्ति-26 (Exercise Vayushakti-26) कहाँ आयोजित किया गया था?

  1. (a) श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर
  2. (b) कच्छ, गुजरात
  3. (c) लेह, लद्दाख
  4. (d) पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर

उत्तर: विकल्प 4 – पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर।
• अभ्यास वायुशक्ति-26 (फरवरी 2026) पोखरण रेंज, जैसलमेर में आयोजित किया गया था।
Reports, Indices and Rankings · Global indices and India's rank

Q19. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI), 2025 के अनुसार, 182 देशों में भारत का स्थान क्या था?

  1. (a) 96वां
  2. (b) 102वां
  3. (c) 91वां
  4. (d) 84वां
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 91वां

उत्तर: विकल्प 3 – 91वां।
• भारत करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2025 (ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल) में 91वें स्थान पर रहा।

Economics (1)

Public Finance - Budget and Taxation · Union Budget - latest highlights

Q20. केंद्रीय बजट 2025-26 की घोषणा के अनुसार, किस राज्य में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थापित किया जाएगा?

  1. (a) बिहार
  2. (b) ओडिशा
  3. (c) राजस्थान
  4. (d) हरियाणा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) बिहार

उत्तर: विकल्प 1 – बिहार।
• केंद्रीय बजट 2025-26 में बिहार में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की घोषणा की गई थी।

Physics (11)

Motion · Motion graphs (distance-time, velocity-time)

Q21. वेग-समय ग्राफ पर, समय अक्ष के ऊपर क्षैतिज सीधी रेखा वस्तु की गति के संबंध में क्या इंगित करती है?

  1. (a) नियत वेग
  2. (b) वर्धमान वेग
  3. (c) नियत त्वरण
  4. (d) परिवर्ती दिशा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) नियत वेग

उत्तर: विकल्प 1 – नियत वेग।
• वेग–समय ग्राफ पर क्षैतिज रेखा का अर्थ है कि वेग नहीं बदलता ⇒ नियत वेग ।
Sound and Waves · Range of hearing, infrasonic and ultrasonic sound

Q22. मनुष्य, चमगादड़ द्वारा उत्पन्न ध्वनि क्यों नहीं सुन सकते हैं?

  1. (a) क्‍योंकि चमगादड की ध्वनियों की आवृत्ति 20,000 Hz से अधिक होती है
  2. (b) क्‍योंकि चमगादड़ की ध्वनियों की आवृत्ति 20 Hz से कम होती है
  3. (c) यह ध्वनि केवल जल में ही गमन करती है
  4. (d) मनुष्यों के लिए यह ध्वनि बहुत प्रबल होती है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) क्‍योंकि चमगादड की ध्वनियों की आवृत्ति 20,000 Hz से अधिक होती है

उत्तर: विकल्प 1 – क्‍योंकि चमगादड की ध्वनियों की आवृत्ति 20,000 Hz से अधिक होती है।
• चमगादड़ पराध्वनि (> 20,000 Hz) उत्पन्न करते हैं, जो मनुष्य की श्रवण सीमा (20–20,000 Hz) से परे होती है।
Sound and Waves · Reflection of sound, echo and reverberation

Q23. निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन किसी बड़े कमरे में प्रतिध्वनि (echo) की स्पष्टता को संभवतः कम कर देगा?

  1. (a) दीवारों को हल्के रंग से रंगना
  2. (b) दीवारों पर मोटे पर्दे लगाना
  3. (c) चिकनी मृत्तिका टाइल लगाना
  4. (d) कमरे को बड़ा बनाना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) दीवारों पर मोटे पर्दे लगाना

उत्तर: विकल्प 2 – दीवारों पर मोटे पर्दे लगाना।
• मुलायम, मोटे पर्दे ध्वनि को अवशोषित कर लेते हैं , जिससे परावर्तन और इसलिए प्रतिध्वनि कम हो जाती है।
Light - Refraction and Lenses · Convex lens - image formation and uses

Q24. जब किसी बिंब को उत्तल लेंस के 2F₁ पर रखा जाता है, तो प्रतिबिंब कहाँ निर्मित होता है?

  1. (a) अनंत पर
  2. (b) F₂ पर
  3. (c) 2F₂ पर
  4. (d) F₂ और 2F₂ के बीच
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 2F₂ पर

उत्तर: विकल्प 3 – 2F₂ पर।
• उत्तल लेंस में बिंब के 2F₁ पर होने पर प्रतिबिंब 2F₂ पर बनता है (वास्तविक, उल्टा, समान आकार का)।
Work, Energy and Power · Conservation and transformation of energy

Q25. कोई प्रज्वलित बल्ब किस प्रकार की ऊर्जा उत्सर्जित करता है?

  1. (a) ध्वनि ऊर्जा
  2. (b) प्रकाश ऊर्जा
  3. (c) रासायनिक ऊर्जा
  4. (d) गुरुत्वीय ऊर्जा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) प्रकाश ऊर्जा

उत्तर: विकल्प 2 – प्रकाश ऊर्जा।
• कोई प्रज्वलित बल्ब मुख्य रूप से प्रकाश ऊर्जा उत्सर्जित करता है (और कुछ ऊष्मा भी)।
Light - Refraction and Lenses · Optical instruments (microscope, telescope, camera)

Q26. किसी प्रतिबिंब की स्पष्टता (clarity) की माप को _________ कहा जाता है, जबकि _________ वस्तु के भागों के बीच द्युति अंतर है।

  1. (a) विपर्यास, विभेदन
  2. (b) प्रदीप्ति, आवर्धन
  3. (c) आवर्धन, प्रदीप्ति
  4. (d) विभेदन, विपर्यास
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) विभेदन, विपर्यास

उत्तर: विकल्प 4 – विभेदन, विपर्यास।
• प्रतिबिंब की स्पष्टता = विभेदन ; भागों के बीच द्युति का अंतर = विपर्यास ।
Work, Energy and Power · Conservation and transformation of energy

Q27. एक गोताखोर एक डाइविंग बोर्ड से एक पूल में कूदता है। जल में प्रवेश करने से ठीक पहले, ऊर्जा संरक्षण के नियम के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वोत्तम लागू होता है?

  1. (a) गोताखोर की स्थितिज ऊर्जा में ह्लास, उसकी गतिज ऊर्जा में लब्धि के बराबर होता है
  2. (b) गिरने के दौरान गोताखोर की कुल ऊर्जा बढ़ जाती है
  3. (c) गोताखोर के गिरने के दौरान परिवेश में ऊर्जा का ह्लास होता है
  4. (d) गोताखोर की स्थितिज ऊर्जा पूरे समय समान रहती है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) गोताखोर की स्थितिज ऊर्जा में ह्लास, उसकी गतिज ऊर्जा में लब्धि के बराबर होता है

उत्तर: विकल्प 1 – गोताखोर की स्थितिज ऊर्जा में ह्लास, उसकी गतिज ऊर्जा में लब्धि के बराबर होता है।
• ऊर्जा संरक्षण के अनुसार, ह्लासित स्थितिज ऊर्जा = प्राप्त गतिज ऊर्जा (हानियों को छोड़कर)।
Force and Laws of Motion · Newton's third law and its applications

Q28. एक रस्साकशी में, टीम A, टीम B को 300 N के बल से खींचती है। न्यूटन के तृतीय नियम के अनुसार, टीम B, टीम A पर कितना बल लगाती है?

  1. (a) समान दिशा में 150 N
  2. (b) विपरीत दिशा में 300 N
  3. (c) विपरीत दिशा में 600 N
  4. (d) समान दिशा में 300 N
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) विपरीत दिशा में 300 N

उत्तर: विकल्प 2 – विपरीत दिशा में 300 N।
• न्यूटन का तृतीय नियम: प्रतिक्रिया बराबर और विपरीत होती है ⇒ 300 N विपरीत दिशा में ।
Electricity · Ohm's law

Q29. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्राफ, स्थिर तापमान पर एक प्रतिरोधक के लिए ओम के नियम को सर्वोत्तम रूप से निरूपित करता है?

  1. (a) जब धारा को वोल्टता के सापेक्ष प्लॉट किया जाता है, तो मूल बिंदु से गुजरने वाला एक सरल रेखा ग्राफ
  2. (b) जब धारा को वोल्टता के सापेक्ष प्लॉट किया जाता है, तो मूल बिंदु से नहीं गुजरने वाला एक सरल रेखा ग्राफ
  3. (c) जब धारा को वोल्टता के सापेक्ष प्लॉट किया जाता है, तो एक क्षैतिज रेखा ग्राफ
  4. (d) जब धारा को वोल्टता के सापेक्ष प्लॉट किया जाता है, तो मूल बिंदु से गुजरने वाला एक वक्रित रेखा ग्राफ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) जब धारा को वोल्टता के सापेक्ष प्लॉट किया जाता है, तो मूल बिंदु से गुजरने वाला एक सरल रेखा ग्राफ

उत्तर: विकल्प 1 – जब धारा को वोल्टता के सापेक्ष प्लॉट किया जाता है, तो मूल बिंदु से गुजरने वाला एक सरल रेखा ग्राफ।
• ओम का नियम (V = IR) स्थिर तापमान पर I बनाम V के लिए मूल बिंदु से गुजरने वाली एक सरल रेखा देता है।
Physics Miscellaneous · Scientific instruments and their uses

Q30. सादृश्य को पूर्ण कीजिए।
प्रकाश सूक्ष्मदर्शी : दृश्य प्रकाश :: इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी : ________

  1. (a) लेजर प्रकाश
  2. (b) इलेक्ट्रॉन किरणपुंज
  3. (c) X किरणें
  4. (d) पराबैंगनी प्रकाश
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) इलेक्ट्रॉन किरणपुंज

उत्तर: विकल्प 2 – इलेक्ट्रॉन किरणपुंज।
• प्रकाश सूक्ष्मदर्शी दृश्य प्रकाश का उपयोग करता है; इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी इलेक्ट्रॉन किरणपुंज का उपयोग करता है ।
Magnetism and Magnetic Effects of Current · Force on a current-carrying conductor and Fleming's left-hand rule

Q31. कोई तकनीशियन, चुंबकीय क्षेत्र में स्थित किसी चालक में विद्युत धारा की दिशा को उत्क्रमित कर देता है। फ्लेमिंग के वामहस्त नियम के अनुसार, चालक पर बल की दिशा पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

  1. (a) बल की दिशा अपरिवर्तित रहेगी
  2. (b) बल की दिशा उत्क्रमित हो जाएगी
  3. (c) बल सदैव बढ़ेगा
  4. (d) बल समाप्त हो जाएगा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) बल की दिशा उत्क्रमित हो जाएगी

उत्तर: विकल्प 2 – बल की दिशा उत्क्रमित हो जाएगी।
• फ्लेमिंग के वामहस्त नियम के अनुसार, धारा को उत्क्रमित करने पर बल की दिशा उत्क्रमित हो जाती है ।

Biology (6)

Diseases, Immunity and Health · Drug and alcohol abuse

Q32. Which of the following organs is most commonly affected by smoking tobacco products?

  1. (a) Pancreas
  2. (b) Intestine
  3. (c) Lungs
  4. (d) Brain
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) Lungs

उत्तर: विकल्प 3 – Lungs.
• तंबाकू का धूम्रपान सबसे सामान्यतः फेफड़ों को क्षति पहुँचाता है।
Control and Coordination · Plant hormones and tropic movements

Q33. पादपों में स्पर्श बिंदु से दूर होने वाला संचलन, पादप समन्वय के संदर्भ में क्या सुझाव देता है?

  1. (a) प्रकाश संश्लेषण
  2. (b) वृद्धि उद्दीपन
  3. (c) जल अवशोषण
  4. (d) संकेत संचरण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) संकेत संचरण

उत्तर: विकल्प 4 – संकेत संचरण।
• स्पर्श बिंदु से दूर होने वाला संचलन दर्शाता है कि पादप कोशिकाओं के बीच संकेत का संचरण करता है (उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया)।
Diversity and Classification of Living Organisms · Plant kingdom groups (Thallophyta to Angiosperms)

Q34. एक विद्यार्थी नम जंगल में शैलों पर उगने वाली हरी मैट (green mats) का अवलोकन करता है। इनमें मूलाभास जैसी संरचनाएं हैं लेकिन वास्तविक जड़ें नहीं हैं। ये पादप संभवतः किस वर्ग को दर्शाते हैं?

  1. (a) थैलोफाइटा (Thallophyta)
  2. (b) जिम्नोस्पर्म (Gymnosperm)
  3. (c) ब्रायोफाइटा (Bryophyta)
  4. (d) टेरिडोफाइटा (Pteridophyta)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) ब्रायोफाइटा (Bryophyta)

उत्तर: विकल्प 3 – ब्रायोफाइटा (Bryophyta)।
• मूलाभास जैसी संरचनाओं वाली परंतु वास्तविक जड़ों रहित हरी मैट ब्रायोफाइट होती हैं (जैसे मॉस)।
Ecology and Environment · Ecosystem and its components

Q35. पारिस्थितिकी तंत्र में अपघटकों की क्या भूमिका है?

  1. (a) जीवों के मृत अवशेषों को विघटित करना
  2. (b) प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करना
  3. (c) अकार्बनिक पदार्थों से कार्बनिक पदार्थों का संश्लेषण करना
  4. (d) पादपों की मृत्यु का कारण बनना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) जीवों के मृत अवशेषों को विघटित करना

उत्तर: विकल्प 1 – जीवों के मृत अवशेषों को विघटित करना।
• अपघटक मृत जीवों को विघटित कर देते हैं , जिससे पोषक तत्व पुनः चक्रित होते हैं।
Diversity and Classification of Living Organisms · Basis and hierarchy of classification

Q36. एक विद्यार्थी आरेख में जंतुओं को उनकी गतिविधि के समय (दिन/रात) और दृश्य अभिलक्षणों के आधार पर वर्गीकृत करता है। कौन-सा कथन सर्वोत्तम तरीके से यह दर्शाता है कि इन मानदंडों के संयोजन से वैज्ञानिक वर्गीकरण के बारे में क्या पता चलता है?

  1. (a) यह अद्वितीय समूह बनाता है
  2. (b) यह अतिव्यापन को समाप्त करता है
  3. (c) यह अनेक परिप्रेक्ष्य की सुविधा प्रदान करता है
  4. (d) यह सदैव आनुवंशिकी पर फोकस करता है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) यह अनेक परिप्रेक्ष्य की सुविधा प्रदान करता है

उत्तर: विकल्प 3 – यह अनेक परिप्रेक्ष्य की सुविधा प्रदान करता है।
• एक से अधिक मानदंड का उपयोग दर्शाता है कि वर्गीकरण अनेक परिप्रेक्ष्यों को प्रतिबिंबित कर सकता है।
Plant Physiology and Morphology · Transport in plants (xylem, phloem)

Q37. पौधों में सुक्रोज के फ्लोएम ऊतक में सक्रिय रूप से लोड होने के बाद, जल के उसमें प्रवेश करने का मुख्य कारण क्या है?

  1. (a) फ्लोएम और जाइलम ऊतकों के बीच दाब बराबर हो जाता है
  2. (b) परासरण दाब में वृद्धि फ्लोएम में जल खींचती है
  3. (c) ATP का अधिक उपयोग फ्लोएम में ताप बढ़ाता है
  4. (d) मूलों के दाब के निर्माण के कारण जल फ्लोएम में जाता है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) परासरण दाब में वृद्धि फ्लोएम में जल खींचती है

उत्तर: विकल्प 2 – परासरण दाब में वृद्धि फ्लोएम में जल खींचती है।
• सुक्रोज के लोड होने से फ्लोएम का परासरण दाब बढ़ जाता है, जिससे परासरण द्वारा जल भीतर प्रवेश करता है (दाब-प्रवाह)।

Chemistry (8)

Carbon and its Compounds · Homologous series

Q38. कार्बन यौगिकों के अध्ययन में मेथेन, एथेन और प्रोपेन क्या दर्शाते हैं?

  1. (a) एकल कार्बन परमाणु वाली श्रृंखला
  2. (b) ऐरोमैटिक कार्बन परमाणुओं वाली श्रृंखला
  3. (c) वर्धमान कार्बन परमाणुओं वाली श्रृंखला
  4. (d) मिश्रित धातु परमाणुओं वाली श्रृंखला
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) वर्धमान कार्बन परमाणुओं वाली श्रृंखला

उत्तर: विकल्प 3 – वर्धमान कार्बन परमाणुओं वाली श्रृंखला।
• मेथेन (1C), एथेन (2C), प्रोपेन (3C) मिलकर वर्धमान कार्बन परमाणुओं वाली समजातीय श्रेणी बनाते हैं।
Periodic Classification of Elements · Element facts (names, symbols, atomic numbers)

Q39. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित है?

  1. (a) Fe – फ्लोरीन
  2. (b) Ag – आर्गन
  3. (c) Au – एल्युमिनियम
  4. (d) Pb – लेड
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) Pb – लेड

उत्तर: विकल्प 4 – Pb – लेड।
• Pb लेड के लिए प्रतीक है (लैटिन *plumbum*)। शेष युग्म असुमेलित हैं।
Acids, Bases and Salts · Properties of acids

Q40. एक विद्यार्थी गलती से प्रयोगशाला की मेज पर थोड़ी मात्रा में तनु सल्फ्यूरिक अम्ल गिरा देता है। शिक्षक, अम्ल को उदासीन करने के लिए सोडियम बाइकार्बोनेट पाउडर डालने का सुझाव देता है।
कौन-सा उत्पाद इस बात की पुष्टि करता है कि उदासीनीकरण अभिक्रिया हुई है?

  1. (a) ऑक्सीजन गैस का निर्माण
  2. (b) कार्बन डाइऑक्साइड और लवण का निर्माण
  3. (c) हाइड्रोजन गैस का निर्माण
  4. (d) धातु ऑक्साइड का निर्माण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) कार्बन डाइऑक्साइड और लवण का निर्माण

उत्तर: विकल्प 2 – कार्बन डाइऑक्साइड और लवण का निर्माण।
• अम्ल + सोडियम बाइकार्बोनेट → लवण + जल + CO₂ , जो उदासीनीकरण की पुष्टि करता है (बुदबुदाहट)।
Carbon and its Compounds · Bonding in carbon and catenation

Q41. एक रसायनज्ञ एक नई औषधि के लिए एक कृत्रिम मार्ग डिजाइन कर रहा है और उसे प्रारंभिक सामग्री के रूप में एक कार्बन यौगिक का चयन करना होगा। कार्बन का कौन-सा गुणधर्म उसे इस कार्य के लिए उपयुक्त विभिन्न प्रकार के कार्बनिक अणु बनाने की सुविधा देता है?

  1. (a) कार्बन की सुगमता से इलेक्ट्रॉनों का त्‍याग करने की क्षमता
  2. (b) कार्बन की इलेक्ट्रॉनों को प्रबलता से आकर्षित करने की क्षमता
  3. (c) कार्बन की ऑक्सीजन के साथ द्वि-आबंध बनाने की क्षमता
  4. (d) कार्बन की चार प्रबल सहसंयोजक बंध बनाने की क्षमता
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) कार्बन की चार प्रबल सहसंयोजक बंध बनाने की क्षमता

उत्तर: विकल्प 4 – कार्बन की चार प्रबल सहसंयोजक बंध बनाने की क्षमता।
• कार्बन की चतुःसंयोजकता और श्रृंखलन (कैटेनेशन) (चार प्रबल सहसंयोजक बंध) उसे असंख्य कार्बनिक अणु बनाने देती है।
Acids, Bases and Salts · Properties of acids

Q42. Identify the correct statement regarding the reaction of sodium carbonate and dilute HCl.

  1. (a) Hydrogen is released.
  2. (b) Carbon dioxide is released.
  3. (c) Chlorine is released.
  4. (d) Carbon monoxide is released.
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) Carbon dioxide is released.

उत्तर: विकल्प 2 – Carbon dioxide is released.
• Na₂CO₃ + 2HCl → 2NaCl + H₂O + CO₂ ।
Structure of Atom · Bohr's model

Q43. निम्नलिखित में से किस परिघटना की व्याख्या बोर के मॉडल (Bohr’s model) द्वारा की गई है?

  1. (a) न्यूट्रॉन का विवर्तन
  2. (b) हाइड्रोजन रेखा स्पेक्ट्रम
  3. (c) प्रोटॉन का विवर्तन
  4. (d) रदरफोर्ड प्रकीर्णन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) हाइड्रोजन रेखा स्पेक्ट्रम

उत्तर: विकल्प 2 – हाइड्रोजन रेखा स्पेक्ट्रम।
• बोर के मॉडल ने हाइड्रोजन रेखा (उत्सर्जन) स्पेक्ट्रम की सफलतापूर्वक व्याख्या की।
Acids, Bases and Salts · Properties of acids

Q44. तनु अम्ल के साथ एक धातु की अभिक्रिया से हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है। हाइड्रोजन गैस के साथ बनने वाले यौगिक को क्या कहते हैं?

  1. (a) जल
  2. (b) ऑक्साइड
  3. (c) क्षार
  4. (d) लवण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) लवण

उत्तर: विकल्प 4 – लवण।
• धातु + अम्ल → लवण + हाइड्रोजन गैस।
Chemistry Miscellaneous · Chemists and their discoveries

Q45. 'तत्व (element)' शब्द का उपयोग करने वाले पहले वैज्ञानिक कौन थे?

  1. (a) रॉबर्ट बॉयल (Robert Boyle)
  2. (b) एंटोनी लेवोज़ियर (Antoine Lavoisier)
  3. (c) जॉन डाल्टन (John Dalton)
  4. (d) जे.जे. थॉमसन (JJ Thomson)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) रॉबर्ट बॉयल (Robert Boyle)

उत्तर: विकल्प 1 – रॉबर्ट बॉयल (Robert Boyle)।
• रॉबर्ट बॉयल ने सबसे पहले 'तत्व' शब्द का उपयोग किया था।
← 13 अगस्त 2026 शिफ्ट 3सभी शिफ्ट14 अगस्त 2026 शिफ्ट 2 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB Group D previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz