Home › GK Questions Asked › RRB NTPC GL CBT-1 2024-25 › 9 जून 2025 शिफ्ट 2

RRB NTPC GL CBT-1 2024-25 9 जून 2025 शिफ्ट 2 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC GL CBT-1 2024-25 (9 जून 2025 शिफ्ट 2) में पूछे गए सभी 39 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 39 प्रश्न🗓️ 9 जून 2025⏰ शिफ्ट 2
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Chemistry (2) · Geography (6) · Current Affairs (10) · Static GK (2) · Polity (3) · Economics (6) · Ancient History (2) · Computer (5) · Biology (1) · Modern History (2)

Chemistry (2)

Acids, Bases and Salts · Neutralisation reaction

Q1. टूथपेस्ट में मौजूद वह सामान्य घटक निम्नलिखित में से कौन - सा है जो दांतों की क्षय को रोकने हेतु आधिक्य अम्ल को उदासीन करके दांतों को साफ करता है ?

  1. (a) हैलोजन
  2. (b) अम्ल
  3. (c) क्षार
  4. (d) लवण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) क्षार

Periodic Classification of Elements · Mendeleev's periodic table

Q2. मेंडेलीव ने समान गुणों वाले तत्वों को आवर्त सारणी में कहाँ विन् ‍ यासित किया था ?

  1. (a) क्षैतिज पंक्ति
  2. (b) ब्लॉक
  3. (c) परमाणु श्रृंखला
  4. (d) ऊर्ध्वाधर स्तंभ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) ऊर्ध्वाधर स्तंभ

Geography (6)

India - Agriculture · Irrigation in India

Q3. भारत में सिंचाई की वह विधि , जिसमें प्रत्येक पौधे तक निम्न दाब में पाइप के माध्यम से जल वितरित किया जाता है , उसे क्या कहा जाता है ?

  1. (a) नहर सिंचाई
  2. (b) स्थानीय सिंचाई
  3. (c) खांचा सिंचाई
  4. (d) नलकूप सिंचाई
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) स्थानीय सिंचाई

Q4. निम्नलिखित में से कौन - सा , थार रेगिस्तान पारिस्थितिकी तंत्र के क्षरण में अधिक योगदान नहीं देता है ?

  1. (a) जलवायु परिवर्तन
  2. (b) पशुधन द्वारा चराई
  3. (c) देशी वृक्षों का बढ़ता रोपण
  4. (d) अनियमित वर्षा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) देशी वृक्षों का बढ़ता रोपण

Q5. अप्रैल 2025 तक की स्थिति के अनुसार , सिमिलिपाल - जिसे राज्य का दूसरा राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है - कहाँ स्थित है ?

  1. (a) ओडिशा
  2. (b) असम
  3. (c) गुजरात
  4. (d) मध् ‍ य प्रदेश
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) ओडिशा

India - Location, Physiography and Neighbours · Peninsular plateau and hills

Q6. भारत का महान पठार (Great Plateau) किस प्राचीन भू - भाग का हिस्सा है ?

  1. (a) अंगारालैंड
  2. (b) लॉरेशिया
  3. (c) गोंडवाना लैंड
  4. (d) पैंजिया
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) गोंडवाना लैंड

India - Location, Physiography and Neighbours · Peninsular plateau and hills

Q7. निम्नलिखित में से कौन - सा , मेघालय पठार का उपविभाजन नहीं है ?

  1. (a) गारो पहाड़ियाँ
  2. (b) मिकिर पहाड़ियाँ
  3. (c) जयंतिया पहाड़ियाँ
  4. (d) खासी पहाड़ियाँ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) मिकिर पहाड़ियाँ

India - Location, Physiography and Neighbours · Neighbouring countries and border states

Q8. निम्नलिखित में से कौन - सा देश भारत से केवल समुद्री सीमा द्वारा अलग होता है ?

  1. (a) मालदीव
  2. (b) म्यांमार
  3. (c) नेपाल
  4. (d) भूटान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) मालदीव

Current Affairs (10)

Appointments and Resignations · National appointments

Q9. दिसंबर 2024 में , निम्नलिखित में से किसे भारतीय रिजर्व बैंक का 26 वां गवर्नर नियुक्त किया गया था ?

  1. (a) ज्ञानेश कुमार
  2. (b) संजय मल्होत्रा
  3. (c) अरुणीश चावला
  4. (d) तुहिन कुमार पांडे
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) संजय मल्होत्रा

Awards and Honours - Current · International awards - current

Q10. निम्नलिखित में से किसने अपने उपन्यास ऑर्बिटल , जो अलगाव , मानवीय स्थिति और पृथ्वी के साथ हमारे संबंधों के विषयों की पड़ताल करता है , के लिए 2024 का बुकर पुरस्कार जीता ?

  1. (a) कोलसन व्हाइटहेड (Colson Whitehead)
  2. (b) सामंथा हार्वे (Samantha Harvey)
  3. (c) सैली रूनी (Sally Rooney)
  4. (d) डगलस स्टुअर्ट (Douglas Stuart)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) सामंथा हार्वे (Samantha Harvey)

Sports - Current · Tournaments and winners

Q11. 2025 विश्व मुक्केबाजी कप में अभिनाश जामवाल की उपलब्धि क्या थी ?

  1. (a) उन्होंने 65 kg वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  2. (b) उन्होंने 65 kg वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  3. (c) उन्होंने कोई पदक नहीं जीता।
  4. (d) उन्होंने 65 kg वर्ग में रजत पदक जीता।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) उन्होंने 65 kg वर्ग में रजत पदक जीता।

State News · State elections and results

Q12. 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कितने वर्षों के बाद बहुमत मिला और उसे कितनी सीटें मिलीं ?

  1. (a) 35 साल बाद , 55 सीटें
  2. (b) 27 साल बाद , 48 सीटें
  3. (c) 30 साल बाद , 50 सीटें
  4. (d) 25 साल बाद , 48 सीटें
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 27 साल बाद , 48 सीटें

Science, Technology and Space - Current · Space sector policy, industry and start-ups - current

Q13. 2025 में , IIT मद्रास में श्री एस . रामकृष्णन उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किसने किया ?

  1. (a) IIT मद्रास के निदेशक
  2. (b) केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री
  3. (c) ISRO के अध्यक्ष
  4. (d) ISRO के वैज्ञानिक सचिव
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) ISRO के अध्यक्ष

State News · State elections and results

Q14. भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) द्वारा 2024-2025 के विधानसभा चुनावों में जीती गई सीटों की संख्या के आधार पर निम्नलिखित राज्यों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित काीजिए।
1. दिल्ली
2. महाराष्ट्र
3. जम्मू और कश्मीर
4. झारखंड

  1. (a) 3 > 2 > 1 > 4
  2. (b) 2 > 3 > 1 > 4
  3. (c) 2 > 1 > 3 > 4
  4. (d) 1 > 2 > 3 > 4
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 2 > 1 > 3 > 4

Environment and Climate - Current · Environmental rules, campaigns and summits - current

Q15. प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए अंतर - सरकारी वार्ता समिति (INC-5) का पांचवां सत्र कहाँ आयोजित किया गया ?

  1. (a) बर्लिन , जर्मनी
  2. (b) टोक्यो , जापान
  3. (c) बुसान , दक्षिण कोरिया
  4. (d) नैरोबी , केन्या
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) बुसान , दक्षिण कोरिया

National Affairs and Government Initiatives · Court judgments and rulings - current

Q16. निम्नलिखित में से कौन - सा / से कथन , ' गोरखनाथ शर्मा बनाम छत्तीसगढ़ राज्य ' मामले का सही वर्णन करता है / करते हैं , जैसा कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने फरवरी 2025 में फैसला सुनाया था ?
इस मामले में पति द्वारा अपनी पत्नी पर बिना सहमति के क्रूर यौन उत्पीड़न करने का आरोप था , जिसके कारण उ सकी मृत्यु हो गई।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बलात्कार के मामले में पति को दोषी ठहराया और अधिकतम सजा सुनाई।

  1. (a) केवल 1
  2. (b) 1 और 2 दोनों
  3. (c) केवल 2
  4. (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) केवल 1

State News · State political developments

Q17. अक्टूबर 2024 में , नायब सिंह सैनी ने किस भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की ?

  1. (a) उत्तर प्रदेश
  2. (b) हरियाणा
  3. (c) राजस्थान
  4. (d) पंजाब
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) हरियाणा

Sports - Current · Venues and hosts

Q18. 2025 SEA गेम किस देश में आयोजित किए जाएंगे ?

  1. (a) थाईलैंड
  2. (b) मलेशिया
  3. (c) वियतनाम
  4. (d) इंडोनेशिया
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) थाईलैंड

Static GK (2)

Festivals, Fairs, Paintings and Crafts · Painting styles and schools

Q19. गोंड चित्रकला में , सतह पर ' छुई ' मिट्टी के आलेपन का उद्देश्य क्या होता है ?

  1. (a) सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करना
  2. (b) दीवार की दरारें ठीक करना
  3. (c) चित्रकला बनाने के लिए एक चिकना सफेद आधार बनाना
  4. (d) कीड़ों द्वारा दीवार को नुकसान पहुंचाने से रोकना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) चित्रकला बनाने के लिए एक चिकना सफेद आधार बनाना

Festivals, Fairs, Paintings and Crafts · Painting styles and schools

Q20. वारली चित्रकला में , दीवार तैयार करने के लिए ' लिपाने ' नामक पहले चरण में किस प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया जाता है ?

  1. (a) रेत
  2. (b) गेरू
  3. (c) चावल का पेस्ट
  4. (d) चारकोल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) गेरू

Polity (3)

Union, Territory and Citizenship · Citizenship Act - acquisition and loss

Q21. कौन - सा समझौता , नागरिकता ( संशोधन ) अधिनियम , 1985 से संबद्ध है ?

  1. (a) कश्मीर समझौता
  2. (b) भारत - श्रीलंका पैक् ‍ ट
  3. (c) असम समझौता
  4. (d) शिमला समझौता
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) असम समझौता

Union Executive · Council of Ministers and Cabinet

Q22. भारत में मंत्रिस्तरीय पदानुक्रम में , राज्य मंत्रियों को प्रायः ________________ ।

  1. (a) किसी भी विभाग में कोई कार्यकारी जिम्मेदारी प्राप्त नहीं होती है
  2. (b) कैबिनेट विभागों पर प्राधिकार प्राप्त होता है
  3. (c) कैबिनेट मंत्रियों को सौंपे गए विभागों में द्वितीयक दर्जा प्राप्त होता है
  4. (d) उनके सौंपे गए विभागों में कैबिनेट मंत्रियों के बराबर दर्जा प्राप्त होता है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) कैबिनेट मंत्रियों को सौंपे गए विभागों में द्वितीयक दर्जा प्राप्त होता है

Judiciary · Judicial review and judicial activism

Q23. सर्वोच्च न्यायालय ने ________ के संदर्भ में स्वयं को " सतर्क प्रहरी (sentinel on the qui vive)" के रूप में वर्णित किया है।

  1. (a) कर कानूनों के संरक्षण
  2. (b) विधायी विशेषाधिकारों के संरक्षण
  3. (c) विदेश नीति के संरक्षण
  4. (d) मौलिक अधिकारों के संरक्षण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) मौलिक अधिकारों के संरक्षण

Economics (6)

Government Schemes and Economic Reports · Economic indices and rankings

Q24. वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण विकास विभाग के लिए डेटा गवर्नेंस क्वालिटी इंडेक्स (DGQI) में निम्नलिखित में से किस कार्यक्रम को सर्वोच्च स्को र प्राप्त हुआ ?

  1. (a) दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना
  2. (b) मनरेगा (MGNREGA) कार्यक्रम घटक
  3. (c) राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम
  4. (d) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम

Government Schemes and Economic Reports · National sample surveys (NFHS, PLFS, NSS) - findings

Q25. उच्चतर शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण , 2021-22 के अनुसार भारत में उच्चतर शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (GER) कितना था ?

  1. (a) 26.6%
  2. (b) 30.8%
  3. (c) 28.4%
  4. (d) 24.2%
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 28.4%

Planning and NITI Aayog · Planning Commission and NDC

Q26. राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) ने किस वर्ष सहकारी समितियों पर राष्ट्रीय नीति की सिफारिश की थी ?

  1. (a) 1958
  2. (b) 1975
  3. (c) 1962
  4. (d) 1947
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 1958

Planning and NITI Aayog · Five-Year Plans - objectives and models

Q27. स्वतंत्रता के बाद , सहकारिता , भारत में किस नियोजन पहल का एक अभिन्न अंग बन गई ?

  1. (a) पंचवर्षीय योजना
  2. (b) हरित क्रांति
  3. (c) ऑपरेशन फ्लड
  4. (d) औद्योगिक नीति संकल्प
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) पंचवर्षीय योजना

Poverty, Unemployment and Human Development · Poverty - measurement and committees

Q28. देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी के प्रतिशत को निम्न में से किसके द्वारा मापा जाता है ?

  1. (a) बेरोजगारी दर (Unemployment Rate)
  2. (b) गिनी गुणांक (Gini Coefficient)
  3. (c) गरीबी हेडकाउंट अनुपात (Poverty Headcount Ratio)
  4. (d) मानव विकास सूचकांक (Human Development Index)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) गरीबी हेडकाउंट अनुपात (Poverty Headcount Ratio)

Poverty, Unemployment and Human Development · Sustainable Development Goals

Q29. नीति आयोग द्वारा जारी किए गए SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 के अनुसार , भारतीय राज्यों द्वारा प्राप्त सम्मिश्र स्कोर की रेंज क्या है ?

  1. (a) 57 से 79
  2. (b) 60 से 85
  3. (c) 65 से 90
  4. (d) 52 से 75
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 57 से 79

Ancient History (2)

Post-Gupta Period · Chalukyas of Badami

Q30. बादामी के चालुक्यों की स्थापना किसने की थी ?

  1. (a) विक्रमादित्य प्रथम
  2. (b) कीर्तिवर्मन प्रथम
  3. (c) पुलकेशिन प्रथम
  4. (d) मंगलेशा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) पुलकेशिन प्रथम

Post-Mauryan Period · Shakas and Parthians

Q31. पश्चिमी क्षत्रप वंश का कौन - सा शासक मुख्य रूप से काठियावाड़ में सुदर्शन झील के जीर्णोद्धार के लिए प्रसिद्ध है ?

  1. (a) अज़ेस (Azes)
  2. (b) रुद्रदामन प्रथम (Rudradaman I)
  3. (c) मौस (Maues)
  4. (d) नहपान (Nahapana)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) रुद्रदामन प्रथम (Rudradaman I)

Computer (5)

Software, Operating Systems and Programming · Operating system - functions and types

Q32. फ़ाइल सिस्टम के संदर्भ में , फ़ाइल सिस्टम ' मेटाडेटा ' का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ?

  1. (a) फ़ाइलों की वास्तविक सामग्री और डेटा संग्रहीत करना
  2. (b) उपयोगकर्ता के लिए फ़ाइलों और फ़ोल्डरों का ग्राफ़िकल निरूपण परिभाषित करना
  3. (c) तेजी से पहुंच के लिए भंडारण डिवाइस पर फ़ाइल डेटा के भौतिक भंडारण को अनुकूलित करना
  4. (d) फ़ाइलों और डाइरैक्टरी के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करना , जैसे कि उनके नाम , साइज़ , टाइमस्टैम्प और अनुमतियाँ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) फ़ाइलों और डाइरैक्टरी के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करना , जैसे कि उनके नाम , साइज़ , टाइमस्टैम्प और अनुमतियाँ

Data Representation and Logic · Computer codes (ASCII, Unicode, BCD, EBCDIC)

Q33. निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सही है ?

  1. (a) LAN बड़े भौगोलिक क्षेत्रों में नेटवर्किंग को सपोर्ट करता है।
  2. (b) ASCII संख्यात्मक कोड के रूप में कैरेक् ‍ टरों को निरूपित करता है।
  3. (c) ASCII का उपयोग मुख्यतः हाई - स्पीड डेटा ट्रांसमिशन नेटवर्क के लिए किया जाता है।
  4. (d) CD एक वोलेटाइल स्टोरेज मीडियम है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) ASCII संख्यात्मक कोड के रूप में कैरेक् ‍ टरों को निरूपित करता है।

Q34. निम्नलिखित में से कौन - सी विधि मौजूदा MS एक्सेल स्प्रेडशीट को ओपन करने का सबसे तेज़ तरीका है ?

  1. (a) फ़ाइल एक्सप्लोरर में .xlsx फ़ाइल पर डबल - क्लिक करें
  2. (b) MS एक् ‍ सेल ओपन करें और ब् ‍ लैंक वर्कबुक पर क्लिक करें
  3. (c) Alt + F4 शॉर्टकट का उपयोग करें
  4. (d) Ctrl + N दबाएँ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) फ़ाइल एक्सप्लोरर में .xlsx फ़ाइल पर डबल - क्लिक करें

Q35. MS पावरपॉइंट में निम्नलिखित में से कौन - सा एलिमेंट , प्रेजेंटेशन क्रिएशन के इसके प्रारंभिक चरण में बेसिक 'Blank Presentation' का स्वाभाविक हिस्सा नहीं है ?

  1. (a) पूर्व - निर्धारित थीम कलर
  2. (b) कम से कम एक स्लाइड
  3. (c) कंटेंट के लिए प्लेसहोल्डर
  4. (d) डिफ़ॉल्ट स्लाइड लेआउट
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) पूर्व - निर्धारित थीम कलर

Q36. एमएस पावरपॉइंट 2019 (MS PowerPoint 2019) में , सेव किए गए पावरपॉइंट फाइल को लोड करने हेतु 'Open' विकल्प तक एक्सेस के लिए सबसे पहले निम्नलिखित में से कौन - सा टैब सेलेक्ट करना होगा ?

  1. (a) Home टैब
  2. (b) Insert टैब
  3. (c) File टैब
  4. (d) Design टैब
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) File टैब

Biology (1)

Tissues · Permanent plant tissues (simple and complex)

Q37. तने पर स्थित त्वचारोमों ( ट्राइकोम ) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सत्य है ?

  1. (a) वे बहुकोशिकीय होते हैं और स्रावी हो सकते हैं।
  2. (b) ये सदैव अशाखित (unbranched) एवं एककोशिकीय होते हैं।
  3. (c) ये केवल जड़ों में मौजूद होते हैं।
  4. (d) ये कभी भी जल प्रतिधारण में कार्य नहीं करते हैं।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) वे बहुकोशिकीय होते हैं और स्रावी हो सकते हैं।

Modern History (2)

Socio-Religious Reform Movements · Raja Ram Mohan Roy and Brahmo Samaj

Q38. सामाजिक सुधार , साहित्यिक कार्यों और अटूट देशभक्ति में उनके योगदान के कारण किसे ' भारतीय पुनर्जागरण का जनक ' कहा जाता है ?

  1. (a) आत्माराम पांडुरंग
  2. (b) दयानंद सरस्वती
  3. (c) स्वामी विवेकानंद
  4. (d) राजा राम मोहन राय
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) राजा राम मोहन राय

Revolt of 1857 · Consequences and Queen's Proclamation

Q39. किस घटना ने ब्रिटिश विलय नीति के अंतिम पतन को चिह्नित किया ?

  1. (a) बंगाल का विभाजन
  2. (b) भारत सरकार अधिनियम , 1935
  3. (c) भारत छोड़ो आंदोलन
  4. (d) 1857 का विद्रोह
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 1857 का विद्रोह

← 9 जून 2025 शिफ्ट 1सभी शिफ्ट9 जून 2025 शिफ्ट 3 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC GL CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz