Home › GK Questions Asked › RRB NTPC GL CBT-1 2024-25 › 18 जून 2025 शिफ्ट 1

RRB NTPC GL CBT-1 2024-25 18 जून 2025 शिफ्ट 1 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC GL CBT-1 2024-25 (18 जून 2025 शिफ्ट 1) में पूछे गए सभी 38 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 38 प्रश्न🗓️ 18 जून 2025⏰ शिफ्ट 1
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Computer (5) · Current Affairs (9) · Modern History (3) · Polity (5) · Economics (4) · Ancient History (2) · Biology (1) · Geography (5) · Static GK (2) · Physics (2)

Computer (5)

Data Representation and Logic · Computer codes (ASCII, Unicode, BCD, EBCDIC)

Q1. कंप्यूटिंग के संदर्भ में ASCII का पूर्ण रूप क्या है?

  1. (a) Algorithmic Standard Code for International Information (एल्गोरिदमिक स्टैंडर्ड कोड फॉर इंटरनेशनल इन्फॉर्मेशन)
  2. (b) American Systematic Code for International Interoperability (अमेरिकन सिस्टमैटिक कोड फॉर इंटरनेशनल इंटरऑपरेबिलिटी)
  3. (c) American Standard Code for Information Interchange (अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटरचेंज)
  4. (d) American Standard Code for Information Integrity (अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटीग्रिटी)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) American Standard Code for Information Interchange (अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटरचेंज)

MS Office and Productivity Tools · Keyboard shortcuts

Q2. एमएस पावरपॉइंट (MS PowerPoint) प्रेजेंटेशन पर कार्य करते समय 'Ctrl + S' कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है?

  1. (a) आरंभ से स्लाइडशो (slideshow) शुरू करना
  2. (b) ईमेल के माध्यम से प्रेजेंटेशन साझा करना
  3. (c) फाइल में किए गए वर्तमान परिवर्तनों को सेव करना
  4. (d) प्रेजेंटेशन विंडो को तुरंत क्लोज करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) फाइल में किए गए वर्तमान परिवर्तनों को सेव करना

MS Office and Productivity Tools · Keyboard shortcuts

Q3. गूगल डॉक्स या वेब ब्राउज़र जैसे कुछ एप्‍लीकेशनों में Ctrl + Shift + V का कार्य निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  1. (a) ब्राउज़र में पिछले पेज पर वापस लौटाता है
  2. (b) Find and Replace डायलॉग बॉक्स खोलता है
  3. (c) बिना किसी फ़ॉर्मेटिंग के कंटेंट पेस्‍ट करता है
  4. (d) डॉक्‍यूमेंट को नई फ़ाइल के रूप में सेव करता है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) बिना किसी फ़ॉर्मेटिंग के कंटेंट पेस्‍ट करता है

Q4. एमएस एक्सेल 2019 (MS Excel 2019) में, 'प्रिंट प्रीव्यू (Print Preview)' फीचर का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

  1. (a) स्प्रेडशीट को सेव करना
  2. (b) शीट में ज़ूम करना
  3. (c) यह देखना कि शीट प्रिंट होने पर कैसी दिखाई देगी
  4. (d) डेटा एडिट करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) यह देखना कि शीट प्रिंट होने पर कैसी दिखाई देगी

MS Office and Productivity Tools · Keyboard shortcuts

Q5. एमएस पावरपॉइंट 365 में एक नया ब्लैंक प्रेजेंटेशन तेजी से क्रिएट करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है?

  1. (a) Shift + N
  2. (b) Ctrl + O
  3. (c) Ctrl + N
  4. (d) Ctrl + P
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) Ctrl + N

Current Affairs (9)

Art, Culture and Events - Current · Festivals and cultural events - current

Q6. मई से नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले वेनिस आर्किटेक्चर बिएनले (Venice Architecture Biennale) का विषय क्या है?

  1. (a) वास्तुकला और जलवायु परिवर्तन (Architecture and Climate Change)
  2. (b) भावी समाजों की रूपरेखा (Designing Future Societies)
  3. (c) संधारणीय शहरी भविष्य (Sustainable Urban Futures)
  4. (d) बुद्धि: प्राकृतिक. कृत्रिम. सामूहिक (Intelligence: Natural. Artificial. Collective)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) बुद्धि: प्राकृतिक. कृत्रिम. सामूहिक (Intelligence: Natural. Artificial. Collective)

Awards and Honours - Current · International awards - current

Q7. किस पुलित्जर पुरस्कार विजेता, खोजी सिरीज़ का नाम 'फेंटेनाइल एक्सप्रेस' था?

  1. (a) रॉयटर्स
  2. (b) NBC न्यूज़
  3. (c) द न्यू यॉर्कर
  4. (d) CNN
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) रॉयटर्स

Q8. लॉरेन रॉबर्ट के उपन्यास, 'द पावरलेस (The Powerless)' त्रयी के तीसरे खंड का शीर्षक क्या है?

  1. (a) पावरलेस
  2. (b) एंडलेस
  3. (c) फियरलेस
  4. (d) रेकलेस
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) फियरलेस

Reports, Indices and Rankings · Reports and their publishers

Q9. 26 फरवरी 2025 को, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) तथा डाउन टु अर्थ (DTE) पत्रिका ने अपना वार्षिक प्रकाशन 'स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट' किस राज्य से जारी किया?

  1. (a) केरल
  2. (b) राजस्‍थान
  3. (c) पश्चिम बंगाल
  4. (d) गुजरात
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) राजस्‍थान

Appointments and Resignations · National appointments

Q10. जनवरी 2025 में, निम्नलिखित में से किसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?

  1. (a) के सिवन
  2. (b) जी माधवन नायर
  3. (c) तपन मिश्रा
  4. (d) वी नारायणन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) वी नारायणन

National Affairs and Government Initiatives · New government schemes and missions

Q11. निम्नलिखित में से कौन-से कथन 2024 में शुरू की गई NPS वात्सल्य योजना के विनियामक और संरचनात्मक पहलुओं का सही ढंग से वर्णन करते हैं? इस योजना का संचालन पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है। NPS वात्सल्य के तहत योगदान को व्यक्तिगत खातों के बिना सरकार द्वारा प्रबंधित समेकित निधि में जमा किया जाता है। यह योजना ग्राहक को 18 वर्ष की आयु होने पर नियमित NPS खाते में आसानी से स्थानांतरित करने की अनुमति देती है।वयस्क होने पर, ग्राहकों को अनिवार्य रूप से NPS वात्सल्य से बाहर निकलना होगा और अटल पेंशन योजना का विकल्प चुनना होगा।

  1. (a) केवल 2
  2. (b) 1 और 4
  3. (c) 1 और 3
  4. (d) 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 1 और 3

Awards and Honours - Current · Sports and film awards - current

Q12. जनवरी 2025 में, किस महिला क्रिकेटर को BCCI द्वारा पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. (a) दीप्ति शर्मा
  2. (b) शेफाली वर्मा
  3. (c) स्मृति मंधाना
  4. (d) जेमिमा रोड्रिग्स
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) स्मृति मंधाना

Science, Technology and Space - Current · Technology launches and AI

Q13. 2025 में शुरू किए गए बायोमेडिकल वेस्ट कन्वर्जन सिस्टम 'सृजनम' का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

  1. (a) बायोमेडिकल वेस्ट निपटान के पारंपरिक तरीकों को बढ़ावा देना
  2. (b) भस्मीकरण को समाप्त करके पर्यावरणीय खतरों को कम करना
  3. (c) बायोमेडिकल वेस्ट के लिए भू-भरण के उपयोग को बढ़ावा देना
  4. (d) भस्मीकरण के लिए एक नई विधि विकसित करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) भस्मीकरण को समाप्त करके पर्यावरणीय खतरों को कम करना

National Affairs and Government Initiatives · Court judgments and rulings - current

Q14. 'माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007' के संबंध में 27 मार्च 2025 को 'समतोला देवी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य' में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  1. (a) अधिनियम के तहत उपेक्षा के प्रत्येक मामले में बच्चे या रिश्तेदार को बेदखल करना अनिवार्य है।
  2. (b) वरिष्ठ नागरिक अपनी संपत्ति को अपने कानूनी उत्तराधिकारियों को हस्तांतरित करने के बाद भी भरण-पोषण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  3. (c) अधिनियम में किसी बच्चे या रिश्तेदार को बेदखल करने का कोई प्रावधान नहीं है।
  4. (d) अधिनियम के अंतर्गत न्यायाधिकरणों को यह अधिकार है कि वे किसी बच्चे या रिश्तेदार को बेदखल करने का आदेश दे सकते हैं, यदि ऐसा वरिष्ठ नागरिक की सुरक्षा के लिए आवश्यक समझा जाए।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) अधिनियम के तहत उपेक्षा के प्रत्येक मामले में बच्चे या रिश्तेदार को बेदखल करना अनिवार्य है।

Modern History (3)

Rise of Nationalism and Indian National Congress · Foundation of the INC (1885)

Q15. किस ब्रिटिश वायसराय ने कांग्रेस को भारतीय आबादी के केवल 'सूक्ष्म अल्पसंख्यक' का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया, जिससे इसकी राजनीतिक प्रासंगिकता खारिज हो गई?

  1. (a) लॉर्ड रिपन
  2. (b) लॉर्ड डफरिन
  3. (c) लॉर्ड लिटन
  4. (d) लॉर्ड कर्जन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) लॉर्ड डफरिन

Revolt of 1857 · Consequences and Queen's Proclamation

Q16. किस वर्ष के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने ऐसे उपाय लागू किए जिससे सेना में भारतीय सैनिकों का अनुपात कम हो गया और यूरोपीय सैनिकों की संख्या बढ़ गई?

  1. (a) 1806
  2. (b) 1857
  3. (c) 1841
  4. (d) 1874
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 1857

Peasant, Tribal and Civil Uprisings · Early civil and tribal revolts

Q17. मुफ़्ती मुहम्मद ऐवाज़ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कौन-सा विद्रोह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से पहले भारत में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध सबसे महत्वपूर्ण विद्रोहों में से एक था?

  1. (a) कोल विद्रोह
  2. (b) चुआर विद्रोह
  3. (c) बरेली विद्रोह
  4. (d) संथाल विद्रोह
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) बरेली विद्रोह

Polity (5)

Judiciary · Supreme Court - jurisdiction (original, appellate, advisory)

Q18. विधि के प्रश्नों पर सर्वोच्च न्यायालय की राय लेने की राष्ट्रपति की शक्ति ________ के अंतर्गत उल्लिखित है।

  1. (a) अनुच्छेद 226
  2. (b) अनुच्छेद 143
  3. (c) अनुच्छेद 131
  4. (d) अनुच्छेद 136
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) अनुच्छेद 143

Fundamental Rights · Right to Freedom (Articles 19-22)

Q19. प्रथम संशोधन अधिनियम 1951 द्वारा किस मौलिक अधिकार पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगा दिए गए थे?

  1. (a) समानता का अधिकार
  2. (b) वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
  3. (c) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
  4. (d) संवैधानिक उपचार का अधिकार
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार

Local Government · Gram Sabha and three-tier structure

Q20. 73वें संविधान संशोधन 1992 के प्रावधानों के अनुसार, ग्राम सभा के सदस्यों की मीटिंग एक वर्ष में कितनी बार होनी चाहिए?

  1. (a) प्रति सप्ताह
  2. (b) वर्ष में कम से कम दो बार
  3. (c) महीने में एकबार
  4. (d) प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) वर्ष में कम से कम दो बार

Union Executive · President - powers (executive, legislative, veto, pardon, ordinance)

Q21. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, विदेशी मामलों में भारतीय राष्ट्रपति की भूमिका का सटीक वर्णन करता है?

  1. (a) राष्ट्रपति बिना किसी से सलाह लिए स्वयं ही अंतर्राष्ट्रीय संधियों पर बातचीत करने के लिए पूरी तरह उत्तरदायी है।
  2. (b) राष्ट्रपति, राजदूतों की नियुक्ति करता है और अपने नाम से राजनयिक कार्य संचालित करता है।
  3. (c) राष्ट्रपति केवल विदेशी राजदूतों को स्वीकार करते हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं करते हैं।
  4. (d) राष्ट्रपति सभी विदेशी मामलों की जिम्मेदारियाँ प्रधानमंत्री को सौंप देता है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) राष्ट्रपति, राजदूतों की नियुक्ति करता है और अपने नाम से राजनयिक कार्य संचालित करता है।

Local Government · Evolution and committees (Balwant Rai Mehta, Ashok Mehta, etc.)

Q22. कुल मिलाकर, भारत में पंचायती राज व्यवस्था निम्न में से किसको बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई है?

  1. (a) देश भर में स्थानीय क्षेत्रों पर केंद्रीय नियंत्रण
  2. (b) लोगों की भलाई के लिए देश भर में आर्थिक मितव्ययिता
  3. (c) आधारभूत स्तर पर लोकतांत्रिक शासन और सशक्तिकरण
  4. (d) स्थानीय परियोजनाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तपोषण, पर्याप्त विकास सुनिश्चित करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) आधारभूत स्तर पर लोकतांत्रिक शासन और सशक्तिकरण

Economics (4)

Industry and Infrastructure · Public sector undertakings (Maharatna, Navratna, Miniratna)

Q23. By the 1970s, Public Sector Units (PSUs) had become dominant in the Indian industry. What criticism did they frequently face?

  1. (a) Operational inefficiencies, low productivity, and financial losses
  2. (b) Over-reliance on export markets for revenue
  3. (c) Excessive foreign ownership and capital outflow
  4. (d) High competition from private multinational corporations
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) Operational inefficiencies, low productivity, and financial losses

Public Finance - Budget and Taxation · Union Budget - latest highlights

Q24. 2023-24 के लिए भारत में अवसंरचना पर खर्च के लिए कुल बजट आवंटन कितना है?

  1. (a) ₹9 लाख करोड़
  2. (b) ₹7 लाख करोड़
  3. (c) ₹5 लाख करोड़
  4. (d) ₹10 लाख करोड़
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) ₹10 लाख करोड़

Government Schemes and Economic Reports · Economic Survey and economic reports

Q25. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, 2024-25 के अनुसार, 2023-24 में भारत में कितने प्रतिशत कार्यबल स्व-नियोजित था, जो उद्यमिता की ओर बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है?

  1. (a) 62.8%
  2. (b) 52.6%
  3. (c) 58.4%
  4. (d) 48.2%
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 58.4%

External Sector and International Economic Organisations · Balance of payments and current account

Q26. सितंबर 2024 के अंत में भारत का बाह्य ऋण और जीडीपी अनुपात क्या था?

  1. (a) 24.6%
  2. (b) 19.4%
  3. (c) 13.4%
  4. (d) 34%
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 19.4%

Ancient History (2)

Gupta Empire · Gupta administration and economy

Q27. गुप्त साम्राज्य के शासनकाल के दौरान सैन्य भंडार की देखभाल के लिए उत्तरदायी अधिकारी को क्या कहा जाता था?

  1. (a) पिलुपति (Pilupati)
  2. (b) महाप्रतिहार (Mahapratihara)
  3. (c) विषयपति (Vishayapati)
  4. (d) रणभंडागरिका (Ranabhandagarika)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) रणभंडागरिका (Ranabhandagarika)

Post-Gupta Period · Vakatakas, Maitrakas and Maukharis

Q28. 502 ई. में मैत्रक वंश को सबसे पहला भूमि अनुदान निम्नलिखित में से किसके द्वारा दिया गया था?

  1. (a) गुहसेन
  2. (b) धरपट्ट
  3. (c) द्रोणसिंह
  4. (d) शिलादित्य
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) द्रोणसिंह

Biology (1)

Human Physiology - Respiration, Circulation and Excretion · Excretory system - kidney and nephron

Q29. In renal physiology, which segment of the nephron is most critical for generating the osmotic gradient that concentrates urine?

  1. (a) Loop of Henle
  2. (b) Proximal convoluted tubule
  3. (c) Collecting duct
  4. (d) Distal convoluted tubule
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) Loop of Henle

Geography (5)

Universe and Solar System · Latitudes, longitudes and time zones

Q30. यदि IST (82°30′E) पर दोपहर के 12 बजे हैं, तो 97°30′E देशांतर पर लगभग क्या समय होगा?

  1. (a) 1:00 PM
  2. (b) 1:20 PM
  3. (c) 11:00 AM
  4. (d) 12:30 PM
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 1:00 PM

Q31. विशाल मैदान के निर्माण से पहले हिमालय और दक्कन के पठार के बीच कौन-सी प्राकृतिक भू-आकृति मौजूद थी?

  1. (a) पर्वत शृंखला
  2. (b) घना जंगल
  3. (c) उथली गर्त या भू-अभिनति
  4. (d) गहरी समुद्री खाई
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) उथली गर्त या भू-अभिनति

India - Climate, Soils and Natural Vegetation · Soil types and distribution

Q32. मरूस्‍थलीय मृदा अधिकतर किस भारतीय राज्य में पाई जाती है?

  1. (a) उत्तर प्रदेश
  2. (b) राजस्थान
  3. (c) केरल
  4. (d) तमिलनाडु
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) राजस्थान

India - Population and Census · Urbanisation and migration

Q33. भारतीय संदर्भ में, श्रेणी I शहरों में जनसंख्या वृद्धि ________ से सर्वाधिक प्रभावित होती है।

  1. (a) सरकारी रोजगार
  2. (b) धार्मिक कारकों
  3. (c) प्राकृतिक वृद्धि
  4. (d) ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन

India - Location, Physiography and Neighbours · Extreme points and area facts

Q34. निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत का सबसे पूर्वी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बिंदु है?

  1. (a) किबिथु (Kibithu)
  2. (b) नाथू ला (Nathu La)
  3. (c) रोहतांग (Rohtang)
  4. (d) लिपुलेख (Lipulekh)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) किबिथु (Kibithu)

Static GK (2)

Music and Musical Instruments · Musical instruments and exponents

Q35. संगीत वाद्ययंत्रों की कौन-सी श्रेणी दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुओं से संबंधित थी?

  1. (a) अवनद्ध वाद्य
  2. (b) सुषिर वाद्य
  3. (c) घन वाद्य
  4. (d) तत वाद्य
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) घन वाद्य

Books and Authors · Modern Indian books and authors

Q36. बेहरामजी मेरवानजी मालाबारी की कृति 'द इंडियन म्यूज़ इन इंग्लिश गार्ब' में कितनी कविताएं संकलित हैं?

  1. (a) 32
  2. (b) 25
  3. (c) 40
  4. (d) 20
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 32

Physics (2)

Sound and Waves · Loudness, pitch, quality and decibel

Q37. ध्वनि तीव्रता का SI मात्रक निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  1. (a) पास्कल (Pa)
  2. (b) वाट (W)
  3. (c) वाट प्रति वर्ग मीटर (W/m²)
  4. (d) मीटर प्रति सेकंड (m/s)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) वाट प्रति वर्ग मीटर (W/m²)

Units, Measurement & Dimensions · Dimensions and dimensional analysis

Q38. राजमार्ग पर चाल सीमा की विमा _______ होती है।

  1. (a) लंबाई/समय
  2. (b) द्रव्यमान
  3. (c) समय/लंबाई
  4. (d) समय
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) लंबाई/समय

← 17 जून 2025 शिफ्ट 3सभी शिफ्ट18 जून 2025 शिफ्ट 2 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC GL CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz