Q1. "छह से चौदह वर्ष तक की आयु वाले अपने बच्चों या प्रतिपाल्य के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करना", को निम्नलिखित में से किस संशोधन के माध्यम से भारतीय संविधान में 11वें मौलिक कर्तव्य के रूप में जोड़ा गया?
- (a) 61वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1988
- (b) 86वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2002
- (c) 44वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1978
- (d) 42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1976
उत्तर और व्याख्या
उत्तर: (b) 86वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2002
इस संशोधन ने माता-पिता और अभिभावकों के लिए शिक्षा को मौलिक कर्तव्य बनाया।
इसलिए सही उत्तर 86वां संविधान संशोधन, 2002 है।