Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 13 अगस्त 2025 शिफ्ट 2

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 13 अगस्त 2025 शिफ्ट 2 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (13 अगस्त 2025 शिफ्ट 2) में पूछे गए सभी 40 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 40 प्रश्न🗓️ 13 अगस्त 2025⏰ शिफ्ट 2
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Current Affairs (13) · Economics (3) · Biology (2) · Computer (2) · Static GK (1) · Modern History (3) · Physics (2) · Polity (6) · Medieval History (2) · Geography (5) · Ancient History (1)

Current Affairs (13)

Art, Culture and Events - Current · New UNESCO inscriptions

Q1. मुदुमल के मेगालिथिक (Megalithic) मेनहिर किस राज्य में स्थित है जिसे फरवरी 2025 में यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर केंद्र द्वारा भारत के धरोहर स्थल की अनंतिम सूची में शामिल किया गया था?

  1. (a) तेलंगाना
  2. (b) कर्नाटक
  3. (c) तमिलनाडु
  4. (d) आंध्र प्रदेश
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) तेलंगाना

Art, Culture and Events - Current · Festivals and cultural events - current

Q2. वर्ष 2025 में, महाशिवरात्रि कब मनाई गई?

  1. (a) 12 मई
  2. (b) 26 फरवरी
  3. (c) 7 जून
  4. (d) 14 मार्च
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 26 फरवरी

Science, Technology and Space - Current · Technology launches and AI

Q3. किस भारतीय AI स्टार्टअप ने अगस्त 2024 में 10 भारतीय भाषाओं का समर्थन करने वाला एक ओपन-सोर्स ऑडियो भाषा मॉडल शुका 1.0 (Shuka 1.0) लॉन्च किया?

  1. (a) क्यूर.आई (Qure.ai)
  2. (b) हेल्थीफाईमी (HealthifyMe)
  3. (c) निरमाई (Niramai)
  4. (d) सर्वम एआई (Sarvam AI)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) सर्वम एआई (Sarvam AI)

Defence and Security - Current · Military exercises - current

Q4. मई 2025 में, भारत ने आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से 'गरुड़ शक्ति 2025' नाम से किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया?

  1. (a) फ्रांस
  2. (b) श्रीलंका
  3. (c) रूस
  4. (d) इंडोनेशिया
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) इंडोनेशिया

Awards and Honours - Current · National awards - current

Q5. निम्नलिखित में से किसे, अप्रैल 2025 में (मरणोपरांत) मामलों के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया था?

  1. (a) श्री नंदमुरी बालकृष्ण
  2. (b) डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
  3. (c) श्री एम. टी. वासुदेवन नायर
  4. (d) श्री सुशील कुमार मोदी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) श्री सुशील कुमार मोदी

Science, Technology and Space - Current · Space sector policy, industry and start-ups - current

Q6. मई 2025 में, निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य ने स्पेस टेक मैन्युफैक्चरिंग पार्क और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए IN-SPACe के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए?

  1. (a) तेलंगाना
  2. (b) महाराष्ट्र
  3. (c) कर्नाटक
  4. (d) गुजरात
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) कर्नाटक

National Affairs and Government Initiatives · Court judgments and rulings - current

Q7. मई 2025 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, सिविल जज परीक्षा के लिए पात्र होने हेतु विधि स्नातकों के लिए न्यूनतम कितने वर्ष का कानूनी अभ्यास (legal practice) आवश्यक है?

  1. (a) 3 वर्ष
  2. (b) 1 वर्ष
  3. (c) 5 वर्ष
  4. (d) 2 वर्ष
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 3 वर्ष

International Affairs and Summits · Global events and elections

Q8. 22 मई 2025 को, इज़रायली सेना ने कथित तौर पर किस क्षेत्र का दौरा करने वाले राजनयिकों के एक प्रतिनिधिमंडल के पास चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, जिसके कारण अंतर्राष्ट्रीय निंदा हुई?

  1. (a) सीनाई प्रायद्वीप (Sinai Peninsula)
  2. (b) गाज़ा पट्टी (Gaza Strip)
  3. (c) गोलान हाइट्स (Golan Heights)
  4. (d) वेस्ट बैंक (West Bank)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) वेस्ट बैंक (West Bank)

Reports, Indices and Rankings · Global indices and India's rank

Q9. मानव विकास, आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण पहलू है। UNDP की मानव विकास रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत विश्व स्तर पर किस स्थान पर है?

  1. (a) 144
  2. (b) 119
  3. (c) 100
  4. (d) 130
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 130

Science, Technology and Space - Current · Space sector policy, industry and start-ups - current

Q10. अप्रैल 2025 में, IN-SPACe ने एक पहल शुरू की, जिसमें निजी कंपनियों को बहु-पेलोड (multiple payloads) होस्ट करने के लिए मॉड्यूलर उपग्रह प्लेटफ़ॉर्म विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसका उद्देश्य विदेशी उपग्रह अवसंरचना पर निर्भरता कम करना था। इस पहल का नाम क्या है?

  1. (a) सैटेलाइट बस ऐज अ सर्विस (Satellite Bus as a Service - SBaaS)
  2. (b) मॉड्यूलर ऑर्बिटल होस्टिंग प्रोग्राम (Modular Orbital Hosting Programme - MOHP)
  3. (c) नेशनल स्पेस-बेस्ड इंटरनेट मिशन (National Space-Based Internet Mission - NSBIM)
  4. (d) इसरो कमर्शियल पेलोड इनिशिएटिव (ISRO Commercial Payload Initiative - ICPI)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सैटेलाइट बस ऐज अ सर्विस (Satellite Bus as a Service - SBaaS)

National Affairs and Government Initiatives · New government schemes and missions

Q11. निम्नलिखित में से किस वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पशुधन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने हेतु संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) को मंजूरी दी?

  1. (a) 2021
  2. (b) 2019
  3. (c) 2025
  4. (d) 2016
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 2025

Sports - Current · Tournaments and winners

Q12. दिसंबर 2024 में, किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन (King Cup International Badminton Open) में, लक्ष्य सेन ने किसे हराकर तीसरा स्थान हासिल किया?

  1. (a) एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग (Anthony Sinisuka Ginting)
  2. (b) केंटो मोमोटा (Kento Momota)
  3. (c) विक्टर एक्सेलसन (Viktor Axelsen)
  4. (d) एलेक्स लैनियर (Alex Lanier)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) एलेक्स लैनियर (Alex Lanier)

National Affairs and Government Initiatives · National events and launches

Q13. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मई 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के ______ संस्करण की अध्यक्षता की।

  1. (a) 8वें
  2. (b) 11वें
  3. (c) 10वें
  4. (d) 9वें
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 10वें

Economics (3)

Basic Concepts and Economic Systems · Sectors of the economy (primary, secondary, tertiary)

Q14. पर्यटन को तृतीयक गतिविधि के रूप में वर्गीकृत किया गया है, क्योंकि इसमें _________शामिल हैं।

  1. (a) वस्तुओं का उत्पादन
  2. (b) लोगों को सेवाएं प्रदान करना
  3. (c) प्राकृतिक संसाधनों का दोहन
  4. (d) मशीनरी बेचना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) लोगों को सेवाएं प्रदान करना

Poverty, Unemployment and Human Development · Poverty alleviation and employment programmes (MGNREGA, etc.)

Q15. ग्रामीण भूमिहीन रोजगार गारंटी कार्यक्रम (RLEGP) कब लॉन्च किया गया?

  1. (a) 2 अक्टूबर 1985
  2. (b) 26 जनवरी 1982
  3. (c) 15 अगस्त 1983
  4. (d) 1 अप्रैल 1980
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 15 अगस्त 1983

Money and Banking · Bank mergers and consolidation

Q16. 1 मई 2025 तक की स्थिति के अनुसार, भारत में कितने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कार्यरत हैं?

  1. (a) 12
  2. (b) 10
  3. (c) 8
  4. (d) 14
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 12

Biology (2)

Cell - Structure and Function · Biomolecules and enzymes

Q17. कौन से जैव अणु जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं को उत्प्रेरित करने के लिए जिम्मेदार हैं?

  1. (a) पॉलीसेकेराइड (Polysaccharides)
  2. (b) एंजाइम (Enzymes)
  3. (c) न्यूक्लियोटाइड (Nucleotides)
  4. (d) फॉस्फोलिपिड (Phospholipids)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) एंजाइम (Enzymes)

Ecology and Environment · Ecological terms (biome, niche, habitat, adaptation)

Q18. स्थानिक स्पीशीज़ क्या हैं?

  1. (a) वे स्पीशीज़ जो केवल विशेष क्षेत्र में ही पाई जाती हैं, अन्य कहीं नहीं पाई जाती
  2. (b) दूसरे देशों से लाए गए विदेशज प्राणी
  3. (c) प्रत्येक वन में पाए जाने वाले स्पीशीज़
  4. (d) हाल ही में प्रवास करने वाले स्पीशीज़
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) वे स्पीशीज़ जो केवल विशेष क्षेत्र में ही पाई जाती हैं, अन्य कहीं नहीं पाई जाती

Computer (2)

Software, Operating Systems and Programming · Windows features and utilities

Q19. कंप्यूटर पर फ़ाइलों को व्यवस्थित करने का एक कुशल तरीका निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  1. (a) सभी फ़ाइलों को रीसायकल बिन में स्टोर करना
  2. (b) सभी फ़ाइलों के नाम रैंडम कैरेक्‍टरों से बदलना
  3. (c) फ़ाइलों की श्रेणियों के आधार पर अलग-अलग फ़ोल्डर बनाना
  4. (d) सभी फ़ाइलों को एक ही फ़ोल्डर में रखना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) फ़ाइलों की श्रेणियों के आधार पर अलग-अलग फ़ोल्डर बनाना

MS Office and Productivity Tools · Keyboard shortcuts

Q20. विंडोज़ में Alt + Tab कीबोर्ड शॉर्टकट क्या करता है?

  1. (a) कंप्यूटर स्क्रीन को लॉक करता है
  2. (b) खुले एप्‍लीकेशनों के बीच स्विच करता है
  3. (c) वर्तमान विंडो बंद करता है
  4. (d) स्टार्ट मेनू खोलता है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) खुले एप्‍लीकेशनों के बीच स्विच करता है

Static GK (1)

Dances · Folk dances by state

Q21. करकट्टम (करगट्टम) नृत्य, जो घड़ों के अनोखे संतुलन के लिए जाना जाता है, मुख्य रूप से भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रचलित है?

  1. (a) कर्नाटक
  2. (b) आंध्र प्रदेश
  3. (c) केरल
  4. (d) तमिलनाडु
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) तमिलनाडु

Modern History (3)

Personalities, Newspapers, Books and Slogans · Newspapers, journals and their founders

Q22. उस पहले भारतीय राजनीतिक नेता का नाम क्या है, जिसने अपने समाचार पत्र 'वन्दे मातरम्' में देश के लिए पूर्ण स्वतंत्रता के विचार को खुले तौर पर छापा था?

  1. (a) श्री अरबिंदो
  2. (b) महात्मा गांधी
  3. (c) रवींद्रनाथ टैगोर
  4. (d) स्वामी विवेकानंद
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) श्री अरबिंदो

Rise of Nationalism and Indian National Congress · Foundation of the INC (1885)

Q23. निम्नलिखित में से किसने सभी प्रमुख भारतीय राजनीतिक नेताओं को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नामक एक साझा मंच के तहत संगठित करने का विचार दिया था?

  1. (a) डब्ल्यू. सी. बनर्जी
  2. (b) ए. ओ. ह्यूम
  3. (c) आनंद मोहन बोस
  4. (d) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) ए. ओ. ह्यूम

British Administration and Policies · Constitutional Acts under British rule

Q24. किस अधिनियम ने केंद्र और प्रांतों के लिए तीन अलग-अलग सूचियों के साथ अलग-अलग विधायी विषय प्रदान किए?

  1. (a) भारत सरकार अधिनियम, 1858
  2. (b) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
  3. (c) भारत सरकार अधिनियम, 1919
  4. (d) भारत सरकार अधिनियम, 1935
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भारत सरकार अधिनियम, 1935

Physics (2)

Units, Measurement & Dimensions · Dimensions and dimensional analysis

Q25. निम्नलिखित में से कौन-सी एक विमाहीन राशि है?

  1. (a) वेग
  2. (b) त्वरण
  3. (c) अपवर्तक सूचकांक
  4. (d) गुरुत्वाकर्षण बल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) अपवर्तक सूचकांक

Q26. घर्षण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (a) स्थैतिक घर्षण वास्तविक गति का विरोध करता है, जबकि गतिज घर्षण आसन्न गति का विरोध करता है।
  2. (b) गतिज घर्षण सदैव स्थैतिक घर्षण से अधिक होता है।
  3. (c) स्थैतिक घर्षण आसन्न गति का विरोध करता है और गतिज घर्षण वास्तविक गति का विरोध करता है।
  4. (d) स्थैतिक और गतिज घर्षण दोनों संपर्क क्षेत्र पर निर्भर करते हैं।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) स्थैतिक घर्षण आसन्न गति का विरोध करता है और गतिज घर्षण वास्तविक गति का विरोध करता है।

Polity (6)

Elections, Parties and Representation · Anti-defection law (Tenth Schedule)

Q27. भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची किससे संबंधित है?

  1. (a) भाषाओं की मान्यता
  2. (b) भूमि सुधार कानूनों का संरक्षण
  3. (c) दलबदल के आधार पर अयोग्यता
  4. (d) लोकसभा में सीटों का बंटवारा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) दलबदल के आधार पर अयोग्यता

Fundamental Rights · Right to Freedom (Articles 19-22)

Q28. 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा कौन-सा प्रमुख परिवर्तन किया गया?

  1. (a) SC/ST आयोग को द्विशाखित किया गया
  2. (b) विधान परिषद को समाप्त कर दिया गया
  3. (c) शिक्षा को मौलिक अधिकार घोषित किया गया
  4. (d) राष्ट्रपति का कार्यकाल बढ़ाया गया
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) शिक्षा को मौलिक अधिकार घोषित किया गया

Parliament · Parliamentary proceedings (Question Hour, Zero Hour, motions)

Q29. निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में कार्यपालिका पर संसदीय नियंत्रण का साधन नहीं है?

  1. (a) कार्यपालिका के कार्यों की न्यायिक समीक्षा
  2. (b) मंत्रिपरिषद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव
  3. (c) लोकसभा में प्रश्नकाल
  4. (d) संसद द्वारा सरकारी विधेयकों (कानूनों) का अनुमोदन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) कार्यपालिका के कार्यों की न्यायिक समीक्षा

Elections, Parties and Representation · Delimitation and reservation of seats

Q30. दिल्ली विधान सभा में महिलाओं के लिए आरक्षण प्रदान करने हेतु 106वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संशोधन किया गया?

  1. (a) अनुच्छेद 332A
  2. (b) अनुच्छेद 243D
  3. (c) अनुच्छेद 239AA
  4. (d) अनुच्छेद 330A
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) अनुच्छेद 239AA

Special Provisions, Official Language and Miscellaneous Provisions · Special provisions for states (Article 371 series)

Q31. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, नागालैंड राज्य के लिए विशेष प्रावधान प्रदान करता है?

  1. (a) अनुच्छेद 371A
  2. (b) अनुच्छेद 371D
  3. (c) अनुच्छेद 370
  4. (d) अनुच्छेद 371B
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) अनुच्छेद 371A

Union Executive · President - powers (executive, legislative, veto, pardon, ordinance)

Q32. The President of India is also the Supreme Commander of which force in India?

  1. (a) Armed Forces
  2. (b) Border Security Force
  3. (c) Police Forces
  4. (d) Intelligence Agencies
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) Armed Forces

Medieval History (2)

Bhakti, Sufi and Sikh Movements · Bhakti in Maharashtra and Bengal (Namdev, Tukaram, Chaitanya)

Q33. ज्ञानेश्वर (1275 ई.) मराठी साहित्य में इसलिए एक अद्वितीय स्थान रखते हैं, क्‍योंकि मुख्यतः वे _________________ थे।

  1. (a) एक प्रसिद्ध नाटककार
  2. (b) प्रथम और अग्रणी भक्ति कवि
  3. (c) एक प्रसिद्ध दरबारी इतिहासकार
  4. (d) प्राचीन ग्रंथों के संकलनकर्ता
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) प्रथम और अग्रणी भक्ति कवि

Delhi Sultanate · Sultanate administration and iqta system

Q34. निम्नलिखित में से दिल्ली सल्तनत का कौन-सा विभाग, साम्राज्य की सेना के सैन्य संगठन और प्रशासन के लिए उत्तरदायी था?

  1. (a) दीवान-ए-रियासत (Diwan-i-Riyasat)
  2. (b) दीवान-ए-रिसालत (Diwan-i-Risalat)
  3. (c) दीवान-ए-इंशा (Diwan-i-Insha)
  4. (d) दीवान-ए-अर्ज (Diwan-i-Arz)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) दीवान-ए-अर्ज (Diwan-i-Arz)

Geography (5)

Q35. निम्नलिखित में से कौन-सा, मैदानों में नदी विसर्पण का प्रभाव है?

  1. (a) रिफ्ट घाटियों का निर्माण (Formation of rift valleys)
  2. (b) ऑक्सबो झीलों का निर्माण (Formation of oxbow lakes)
  3. (c) जलप्रपातों का निर्माण (Formation of waterfalls)
  4. (d) क्षिप्रिका का निर्माण (Formation of rapids)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) ऑक्सबो झीलों का निर्माण (Formation of oxbow lakes)

World Geography · Deserts and plateaus of the world

Q36. निम्नलिखित में से कौन-सा मरुस्थल, विश्व मानचित्र के दक्षिणी भाग में दिखाई देता है?

  1. (a) कालाहारी मरुस्थल
  2. (b) गोबी मरुस्थल
  3. (c) थार मरुस्थल
  4. (d) सोनोरन मरुस्थल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) कालाहारी मरुस्थल

India - Drainage System · Drainage patterns, basins and river terminology

Q37. 'जल-संभर (watershed)' की अवधारणा मुख्यतः _______ से संबंधित है।

  1. (a) पर्वत निर्माण
  2. (b) नदी जलग्रहण क्षेत्र
  3. (c) वर्षा वितरण
  4. (d) जलवायु क्षेत्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) नदी जलग्रहण क्षेत्र

India - Minerals, Energy and Industries · Power plants (thermal, hydro, nuclear, solar, wind)

Q38. निम्नलिखित में से कौन-सी पावर परियोजना, नाभिकीय ऊर्जा पर आधारित है?

  1. (a) कलपक्कम
  2. (b) भाखड़ा नांगल
  3. (c) कोयना
  4. (d) टिहरी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) कलपक्कम

India - Population and Census · Demographic concepts and transition

Q39. 1947 में भारत में जीवन प्रत्याशा कितनी थी?

  1. (a) 45 वर्ष
  2. (b) 38 वर्ष
  3. (c) 52 वर्ष
  4. (d) 31 वर्ष
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 31 वर्ष

Ancient History (1)

Q40. सूक्ष्मपाषाण, जो छोटे पत्थर के औजार होते हैं जिन्हें सामान्यतः हड्डियों या लकड़ी के हत्थों पर चिपकाकर आरी और दरांती जैसे औजार बनाए जाते थे। ये अधिकांशतः किस युग में पाए गए थे?

  1. (a) मध्यपाषाण युग (Mesolithic age)
  2. (b) पुरापाषाण युग (Paleolithic age)
  3. (c) नवपाषाण युग (Neolithic age)
  4. (d) ताम्रपाषाण युग (Chalcolithic age)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) मध्यपाषाण युग (Mesolithic age)

← 13 अगस्त 2025 शिफ्ट 1सभी शिफ्ट13 अगस्त 2025 शिफ्ट 3 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz