Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 18 अगस्त 2025 शिफ्ट 3

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 18 अगस्त 2025 शिफ्ट 3 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (18 अगस्त 2025 शिफ्ट 3) में पूछे गए सभी 40 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 40 प्रश्न🗓️ 18 अगस्त 2025⏰ शिफ्ट 3
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Geography (6) · Polity (6) · Economics (3) · Current Affairs (10) · Static GK (3) · Physics (1) · Computer (2) · Ancient History (3) · Biology (1) · Modern History (4) · Chemistry (1)

Geography (6)

Q1. कौन-सी भौगोलिक संरचना, मुख्यतः भारतीय मरुस्थल की पूर्वी सीमा को नियंत्रित करती है?

  1. (a) विंध्य पर्वतमाला
  2. (b) सतपुड़ा पहाड़ियाँ
  3. (c) पश्चिमी घाट
  4. (d) अरावली पहाड़ियाँ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अरावली पहाड़ियाँ

India - Transport and Communication · Metro rail and urban transport

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा, शहरी परिवहन अवसंरचना का भाग नहीं है?

  1. (a) सिंचाई नहरें
  2. (b) रेल नेटवर्क
  3. (c) मेट्रो प्रणाली
  4. (d) राजमार्ग
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सिंचाई नहरें

India - Location, Physiography and Neighbours · Himalayas - ranges and peaks

Q3. निम्नलिखित में से कौन-सी पर्वतमाला, कश्मीर घाटी को शेष हिमालय क्षेत्र से पृथक करती है?

  1. (a) लद्दाख
  2. (b) जास्कर
  3. (c) काराकोरम
  4. (d) पीर पंजाल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) पीर पंजाल

World Geography · Deserts and plateaus of the world

Q4. कौन-सा आस्ट्रेलियाई पठार, पिघले हुए लावा के जमने से निर्मित हुआ है?

  1. (a) कोलंबिया और स्नेक नदियों का पठार (Columbia and Snake Rivers Plateau)
  2. (b) मालवा पठार (Malwa Plateau)
  3. (c) किम्बरली पठार (Kimberley Plateau)
  4. (d) पैटागोनिया पठार (Patagonian Plateau)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) किम्बरली पठार (Kimberley Plateau)

India - Transport and Communication · Expressways and corridors

Q5. उस सुपर एक्सप्रेसवे (Super Expressway) का क्या नाम है जो नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता महानगरों को जोड़ता है?

  1. (a) राष्ट्रीय राजमार्ग 44
  2. (b) पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर
  3. (c) स्वर्णिम चतुर्भुज
  4. (d) उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) स्वर्णिम चतुर्भुज

Hydrosphere - Oceans and Water · Ocean resources and maritime zones

Q6. हाइड्रोकार्बन अन्वेषण एवं लाइसेंसिंग नीति (HELP) के अंतर्गत, मई 2025 में प्रस्तावित तथा मछुआरों द्वारा विरोध किए जा रहे हाइड्रोकार्बन अन्वेषण परियोजना का स्थल, वेड्ज बैंक कहाँ स्थित है?

  1. (a) हिंद महासागर में लक्षद्वीप समूह के पास एक प्रवाल द्वीप
  2. (b) हिंद महासागर में दक्षिणी तट से लगभग 80 km दूर एक पनडुब्बी पठार
  3. (c) अरब सागर में मुंबई से लगभग 60 km पश्चिम में एक गहरे महासागरीय बेसिन
  4. (d) बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अंडमान द्वीप समूह के पास एक अपतटीय शैल-भित्‍ति
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) हिंद महासागर में दक्षिणी तट से लगभग 80 km दूर एक पनडुब्बी पठार

Polity (6)

Emergency and Centre-State Relations · Legislative relations and Seventh Schedule lists

Q7. भारत के संविधान में सहकारी समितियों के विधायी आवंटन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (a) यह संघ सूची का विषय है।
  2. (b) यह अवशिष्ट (संघ) सूची के अंतर्गत आता है।
  3. (c) यह राज्य सूची का विषय है।
  4. (d) यह समवर्ती सूची का विषय है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) यह राज्य सूची का विषय है।

Amendments and Important Articles · Major constitutional amendments

Q8. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया?

  1. (a) 102वां संशोधन अधिनियम, 2018
  2. (b) 101वां संशोधन अधिनियम, 2016
  3. (c) 99वां संशोधन अधिनियम, 2015
  4. (d) 100वां संशोधन अधिनियम, 2015
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 101वां संशोधन अधिनियम, 2016

Constitutional and Non-Constitutional Bodies · Other bodies (NSC, NDMA, etc.)

Q9. निम्नलिखित में से कौन-सा सरकारी निकाय, भारत में राष्ट्रीय स्तर पर आपदा प्रतिक्रिया और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है?

  1. (a) NDMA
  2. (b) IRDA
  3. (c) नीति (NITI) आयोग
  4. (d) SDRF
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) NDMA

Polity Miscellaneous · Important acts and rights laws (RTI, RTE, etc.)

Q10. RTI अधिनियम के तहत, किसी सार्वजनिक प्राधिकरण से सूचना प्राप्त करने की समय सीमा क्या है?

  1. (a) 30 दिन
  2. (b) 45 दिन
  3. (c) 15 दिन
  4. (d) 60 दिन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 30 दिन

Amendments and Important Articles · Amendment procedure (Article 368)

Q11. निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद संविधान के संशोधन प्रक्रिया से संबंधित है?

  1. (a) अनुच्छेद 208
  2. (b) अनुच्छेद 368
  3. (c) अनुच्छेद 370
  4. (d) अनुच्छेद 300
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) अनुच्छेद 368

State Government · Special arrangements (Delhi, Puducherry, J&K)

Q12. संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा विषय दिल्ली विधानसभा के नियंत्रण में नहीं आता है?

  1. (a) सार्वजनिक व्यवस्था
  2. (b) सार्वजनिक स्वास्थ्य
  3. (c) बिजली
  4. (d) शिक्षा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सार्वजनिक व्यवस्था

Economics (3)

Planning and NITI Aayog · Indian economy at independence and the 1950-90 phase

Q13. 1947-1991 के दौरान रोजगार पैटर्न में सीमित विविधता देखी गयी। इस अवधि के दौरान किस क्षेत्र ने भारत के कार्यबल के सबसे बड़े हिस्से को रोजगार प्रदान किया?

  1. (a) द्वितीयक क्षेत्र
  2. (b) कृषि
  3. (c) सेवा क्षेत्र
  4. (d) आधारिक संरचना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) कृषि

Poverty, Unemployment and Human Development · Poverty - measurement and committees

Q14. बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI) में निम्नलिखित में से कौन-सा संकेतक शामिल नहीं है?

  1. (a) प्रति व्यक्ति मासिक व्यय
  2. (b) पोषण
  3. (c) स्कूली शिक्षा के वर्ष
  4. (d) विद्युत की पहुँच
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) प्रति व्यक्ति मासिक व्यय

Money and Banking · Monetary Policy Committee

Q15. मौद्रिक नीति समिति (MPC) की स्थापना मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण को औपचारिक बनाने के लिए की गई थी। भारत के MPC में कितने सदस्य हैं?

  1. (a) 7
  2. (b) 3
  3. (c) 6
  4. (d) 5
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 6

Current Affairs (10)

Economy, Banking and Business · RBI and banking updates

Q16. 2025 में, किस भारतीय विनियामक संस्था ने डिजिटल वित्त और ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 'डिजिटल इंडिया वित्तीय साक्षरता मिशन (Digital India Financial Literacy Mission)' शुरू किया है?

  1. (a) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)
  2. (b) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  3. (c) वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC)
  4. (d) राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

Science, Technology and Space - Current · Space missions - current

Q17. मई 2025 में, निम्नलिखित में से कौन-सा इसरो मिशन PSLV-C61 रॉकेट में तीसरे चरण की विसंगति के कारण अपने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को तैनात करने में विफल रहा?

  1. (a) EOS-09
  2. (b) Cartosat-3
  3. (c) RISAT-2BR2
  4. (d) INSAT-3DS
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) EOS-09

Defence and Security - Current · Defence acquisitions and indigenous systems

Q18. रक्षा मंत्रालय द्वारा 500 इन्वार एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों के लिए नियोजित ऑर्डर - जिसका मूल्य ₹2,000–₹3,000 करोड़ है — किस रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र इकाई (PSU) को दिया जाएगा?

  1. (a) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड
  2. (b) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  3. (c) आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड
  4. (d) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड

Q19. मई 2025 में विमोचित पुस्तक, ‘पीएमओ: प्राइम मिनिस्टर ऑफिस थ्रू द इयर्स (PMO: Prime Minister’s Office through the Years)’ को किसके द्वारा लिखा गया है?

  1. (a) नायब सिंह सैनी
  2. (b) जगदीप धनखड़
  3. (c) मनोहर लाल खट्टर
  4. (d) हिमांशु रॉय
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) हिमांशु रॉय

Awards and Honours - Current · National awards - current

Q20. वर्ष 2025 में, कितने व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. (a) 113
  2. (b) 139
  3. (c) 120
  4. (d) 150
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 139

Science, Technology and Space - Current · Technology launches and AI

Q21. मई 2025 में लॉन्च किए गए भारत फोरकास्टिंग सिस्टम (BFS) का स्थानिक रिज़ॉल्यूशन कितना है?

  1. (a) 6 किलोमीटर
  2. (b) 10 किलोमीटर
  3. (c) 3 किलोमीटर
  4. (d) 12 किलोमीटर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 6 किलोमीटर

International Affairs and Summits · Summits and conferences

Q22. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) का वर्ष 2025 दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय मंच कहाँ आयोजित किया गया?

  1. (a) जकार्ता, इंडोनेशिया
  2. (b) मनीला, फिलीपींस
  3. (c) कुआलालंपुर, मलेशिया
  4. (d) बैंकॉक, थाईलैंड
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) बैंकॉक, थाईलैंड

International Affairs and Summits · International organisations - current

Q23. जनवरी 2025 में कौन-सा देश, BRICS का पूर्ण सदस्य बन गया?

  1. (a) इंडोनेशिया
  2. (b) अर्जेंटीना
  3. (c) नाइजीरिया
  4. (d) मिस्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) इंडोनेशिया

Science, Technology and Space - Current · Space missions - current

Q24. 2025 में की गई घोषणा के अनुसार, ISRO, नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) के लिए किस प्रकार का इंजन डिजाइन कर रहा है?

  1. (a) LOX-मेथेन इंजन (LOX-Methane engine)
  2. (b) क्रायोजेनिक ठोस ईंधन इंजन (Cryogenic solid fuel engine)
  3. (c) हाइड्रोजन-ईंधन इंजन (Hydrogen-fueled engine)
  4. (d) LOX-केरोसीन हाइब्रिड इंजन (LOX-Kerosene hybrid engine)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) LOX-मेथेन इंजन (LOX-Methane engine)

National Affairs and Government Initiatives · National events and launches

Q25. जनवरी 2025 में आयोजित 19वें प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन की मेजबानी निम्नलिखित में से किस शहर ने की?

  1. (a) इंदौर
  2. (b) वाराणसी
  3. (c) बेंगलुरु
  4. (d) भुवनेश्वर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भुवनेश्वर

Static GK (3)

National Symbols, Firsts and Superlatives · First in India - events and things

Q26. कौन-सी कंपनी, हाइड्रोजन के परिवहन के लिए स्टील पाइप विकसित करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई?

  1. (a) जिंदल स्टील & पावर
  2. (b) टाटा स्टील
  3. (c) हिंडाल्को इंडस्ट्रीज
  4. (d) सेल (SAIL)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) टाटा स्टील

Sports · Other sports and tournaments (tennis, chess, badminton, etc.)

Q27. 1988 में, चेस में भारत का प्रथम ग्रैंडमास्टर निम्नलिखित में से कौन बना?

  1. (a) दिब्येंदु बरुआ
  2. (b) पेंटाला हरिकृष्णा
  3. (c) विश्वनाथन आनंद
  4. (d) आर. प्रज्ञानंद
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) विश्वनाथन आनंद

Indian Railways · Railway projects and technology (Kavach, DFC, high-speed rail)

Q28. भारत ने 2025 में ₹1,700 करोड़ की लागत से 3,500 km को कवर करते हुए देश भर में कौन-सी रेलवे सुरक्षा प्रणाली लागू करना शुरू किया?

  1. (a) GPS-आधारित ट्रैकिंग प्रणाली (GPS‑based Tracking System)
  2. (b) राष्ट्रव्यापी रेलवे सुरक्षा प्रणाली (Nationwide Railway Safety System)
  3. (c) कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (Kavach Automatic Train Protection)
  4. (d) नमो भारत सिग्नलिंग प्रणाली (Namo Bharat Signalling System)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (Kavach Automatic Train Protection)

Physics (1)

Light - Reflection and Mirrors · Wave optics - interference, diffraction and polarisation

Q29. उस सिद्धांत का क्या नाम है, जो यह स्पष्ट करता है कि तरंगाग्र पर प्रत्येक बिंदु द्वितीयक तरंगिकाओं के स्रोत के रूप में कार्य करता है जो सभी दिशाओं में फैलती हैं और एक नया तरंगाग्र बनाती हैं?

  1. (a) फर्मा का सिद्धांत (Fermat’s Principle)
  2. (b) अध्यारोपण का सिद्धांत (Superposition Principle)
  3. (c) डॉपलर का सिद्धांत (Doppler's Principle)
  4. (d) हाइगेन्स का सिद्धांत (Huygens' Principle)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) हाइगेन्स का सिद्धांत (Huygens' Principle)

Computer (2)

Software, Operating Systems and Programming · Popular operating systems

Q30. कंप्यूटर और लैपटॉप में प्रयुक्त गलत ऑपरेटिंग सिस्टम का चयन करें।

  1. (a) यूनिक्स (Unix)
  2. (b) एंड्रॉइड (Android)
  3. (c) लिनक्स (Linux)
  4. (d) विंडोज (Windows)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) एंड्रॉइड (Android)

Software, Operating Systems and Programming · Operating system - functions and types

Q31. ऑपरेटिंग सिस्टम के संदर्भ में GUI का क्या अर्थ है?

  1. (a) Global Utility Interface (ग्‍लोबल यूटिलिटी इंटरफेश)
  2. (b) Graphical User Interface (ग्राफिकल यूजर इंटरफेश)
  3. (c) Graphical Unix Integration (ग्राफिकल यूनिक्‍स इंटिग्रेशन)
  4. (d) General User Instruction (जनरल यूजर इंस्ट्रक्शन)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) Graphical User Interface (ग्राफिकल यूजर इंटरफेश)

Ancient History (3)

Post-Mauryan Period · Sangam literature

Q32. निम्नलिखित में से किस ग्रंथ को सबसे प्राचीन तमिल व्याकरण कृति माना जाता है?

  1. (a) कुरल (Kural)
  2. (b) तोलकाप्पियम (Tolkappiyam)
  3. (c) मणिमेकलई (Manimekalai)
  4. (d) शिलप्पदिकारम (Silappadikaram)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) तोलकाप्पियम (Tolkappiyam)

Buddhism, Jainism and Other Sects · Jain literature and texts

Q33. जैन धर्म के श्वेतांबर सिद्धांत में कितने आगम शामिल हैं?

  1. (a) 6
  2. (b) 12
  3. (c) 35
  4. (d) 45
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 45

Buddhism, Jainism and Other Sects · Jain teachings, councils and sects

Q34. 512 ई. में, वल्लभी (गुजरात) में देवर्धि क्षमाश्रमण की अध्यक्षता में निम्नलिखित में से कौन-सी जैन संगीति आयोजित की गई थी?

  1. (a) चौथी
  2. (b) दूसरी
  3. (c) तीसरी
  4. (d) पहली
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) दूसरी

Biology (1)

Biology Miscellaneous · Branches of biology and studies

Q35. आनुवंशिकता और विविधता के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

  1. (a) विकास
  2. (b) उत्परिवर्तन
  3. (c) आनुवंशिकी
  4. (d) जीव विज्ञान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) आनुवंशिकी

Modern History (4)

Gandhian Era · Rowlatt Act and Jallianwala Bagh

Q36. रॉलेट सत्याग्रह के दौरान किस क्षेत्र में सबसे प्रबल हिंसा और मार्शल लॉ (martial law) लागू किया गया?

  1. (a) गुजरात
  2. (b) बंगाल
  3. (c) बिहार
  4. (d) पंजाब
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) पंजाब

Socio-Religious Reform Movements · Social reform laws (sati, widow remarriage, child marriage)

Q37. भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान लॉर्ड बैंटिक ने 1829 में किस हानिकारक सामाजिक प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया था?

  1. (a) बहुविवाह
  2. (b) सती प्रथा
  3. (c) दहेज
  4. (d) बाल विवाह
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) सती प्रथा

Post-Independence India · Wars and treaties (1947 onwards)

Q38. 1962 का भारत-चीन युद्ध मुख्यतः किस भौगोलिक क्षेत्र में लड़ा गया था?

  1. (a) हिमालय की सीमा
  2. (b) सिंधु-गंगा का मैदान
  3. (c) दक्कन का पठार
  4. (d) ब्रह्मपुत्र घाटी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) हिमालय की सीमा

British Administration and Policies · Economic impact and drain of wealth

Q39. निम्नलिखित में से किस नहर के खुलने से भारत के विदेशी व्यापार पर ब्रिटिश नियंत्रण बढ़ गया?

  1. (a) स्वेज नहर
  2. (b) बकिंघम नहर
  3. (c) मुनक नहर
  4. (d) कोनोली नहर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) स्वेज नहर

Chemistry (1)

Periodic Classification of Elements · Element families (alkali, alkaline earth, halogens, noble gases)

Q40. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व, लैंथेनॉइड वर्ग के तत्व के रूप में वर्गीकृत है?

  1. (a) इट्रियम
  2. (b) ऐक्टिनियम
  3. (c) स्कैंडियम
  4. (d) सीरियम
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) सीरियम

← 18 अगस्त 2025 शिफ्ट 2सभी शिफ्ट19 अगस्त 2025 शिफ्ट 1 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz