Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 29 अगस्त 2025 शिफ्ट 2

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 29 अगस्त 2025 शिफ्ट 2 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (29 अगस्त 2025 शिफ्ट 2) में पूछे गए सभी 36 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 36 प्रश्न🗓️ 29 अगस्त 2025⏰ शिफ्ट 2
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Chemistry (3) · Economics (5) · Modern History (3) · Polity (4) · Ancient History (3) · Current Affairs (11) · Computer (2) · Geography (5)

Chemistry (3)

Atoms, Molecules and Mole Concept · Dalton's atomic theory

Q1. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सी परिकल्पना निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करती है?

  1. (a) एक ही तत्व के परमाणु द्रव्यमान और आकार में समान होते हैं।
  2. (b) परमाणु अविभाज्य और अविनाशी होते हैं।
  3. (c) विभिन्न तत्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान और गुणधर्म भिन्न-भिन्न होते हैं।
  4. (d) परमाणु, सरल पूर्ण-संख्या अनुपात में संयोजित होकर यौगिक बनाते हैं।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) परमाणु, सरल पूर्ण-संख्या अनुपात में संयोजित होकर यौगिक बनाते हैं।

Acids, Bases and Salts · pH scale and its importance

Q2. pH 2 वाला विलयन, pH 4 वाले विलयन से कितने गुना अधिक अम्लीय है?

  1. (a) 2 गुना
  2. (b) 100 गुना
  3. (c) 200 गुना
  4. (d) 10 गुना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 100 गुना

Periodic Classification of Elements · Periodic trends (atomic size, metallic character, electronegativity, ionisation energy)

Q3. आवर्त सारणी में निम्नलिखित में से कौन-सा गुणधर्म सामान्यतः एक आवर्त में (बाएं से दाएं) बढ़ता है?

  1. (a) परमाणु त्रिज्या
  2. (b) धात्विक गुणधर्म
  3. (c) अपचयन
  4. (d) आयनीकरण एन्थैल्पी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) आयनीकरण एन्थैल्पी

Economics (5)

Agriculture and Food Security · Green Revolution and other agricultural revolutions

Q4. हरित क्रांति प्रौद्योगिकी के प्रसार ने भारत को __________________ में आत्मनिर्भरता हासिल करने में सक्षम बनाया।

  1. (a) खाद्यान्न
  2. (b) तिलहनों
  3. (c) गन्ने
  4. (d) सब्जियों
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) खाद्यान्न

Planning and NITI Aayog · Five-Year Plans - objectives and models

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सी पंचवर्षीय योजना हैरोड-डोमर मॉडल (Harrod-Domar Model) पर आधारित थी?

  1. (a) पाँचवीं
  2. (b) तीसरी
  3. (c) सातवीं
  4. (d) पहली
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) पहली

Basic Concepts and Economic Systems · Sectors of the economy (primary, secondary, tertiary)

Q6. चतुर्थक गतिविधियां मुख्यतः किससे संबंधित होती हैं?

  1. (a) कृषि
  2. (b) सूचना एवं अनुसंधान
  3. (c) परिवहन
  4. (d) औद्योगिक कार्य
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) सूचना एवं अनुसंधान

Industry and Infrastructure · LPG reforms of 1991

Q7. 1991 के सुधारों के बाद रोजगार के अवसरों का क्या हुआ?

  1. (a) केवल कृषि क्षेत्र में वृद्धि हुई
  2. (b) सभी क्षेत्रों में कमी आई
  3. (c) विशेष रूप से निजी और सेवा क्षेत्रों में वृद्धि हुई
  4. (d) अपरिवर्तित रहा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) विशेष रूप से निजी और सेवा क्षेत्रों में वृद्धि हुई

Government Schemes and Economic Reports · Energy and power sector schemes

Q8. भारत में सभी घरों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, को विश्वसनीय विद्युत् उपलब्ध कराने के लिए कौन-सा कार्यक्रम लॉन्च किया गया है?

  1. (a) शक्ति योजना (Shakti Scheme)
  2. (b) उजाला योजना (UJALA Scheme)
  3. (c) सौभाग्य योजना (Saubhagya Scheme)
  4. (d) गर्व डैशबोर्ड (GARV Dashboard)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) सौभाग्य योजना (Saubhagya Scheme)

Modern History (3)

British Administration and Policies · Constitutional Acts under British rule

Q9. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय 1919 के भारत सरकार अधिनियम के तहत हस्तांतरित विषयों का भाग नहीं था?

  1. (a) स्वास्थ्य
  2. (b) शिक्षा
  3. (c) पुलिस
  4. (d) स्थानीय स्वशासन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) पुलिस

British Administration and Policies · Land revenue systems (Permanent, Ryotwari, Mahalwari)

Q10. भारत में ब्रिटिश वृक्षारोपण के संदर्भ में, 'बीघा (bigha)' शब्द का क्या अर्थ है?

  1. (a) वह संप्राप्ति संपदा जिसमें एक या अधिक गाँव हों
  2. (b) रैयतों से किया गया एक समझौता
  3. (c) एक पौधा जिसने ब्रिटेन में नील का स्थान ले लिया
  4. (d) भूमि की माप की एक इकाई
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भूमि की माप की एक इकाई

British Administration and Policies · Education policies and commissions

Q11. निम्नलिखित में से किसने ब्रिटिश शिक्षा की अत्यधिक पश्चिमी होने तथा भारतीय वास्तविकताओं से अलग होने के कारण कड़ी आलोचना की?

  1. (a) चार्ल्स वुड
  2. (b) रवीन्द्रनाथ टैगोर
  3. (c) मैकाले
  4. (d) राजा राममोहन राय
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) रवीन्द्रनाथ टैगोर

Polity (4)

Union, Territory and Citizenship · Citizenship Act - acquisition and loss

Q12. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय नागरिकता खोने का एक तरीका है?

  1. (a) पंजीकरण
  2. (b) जन्म
  3. (c) देशीयकरण (नागरिकीकरण)
  4. (d) त्याग
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) त्याग

Judiciary · Tribunals, Lok Adalats and legal services

Q13. भारत में लोक अदालतों को निम्नलिखित में से किस अधिनियम के तहत वैधानिक दर्जा प्राप्त है?

  1. (a) विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987
  2. (b) सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908
  3. (c) भारतीय दंड संहिता, 1860
  4. (d) मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987

Judiciary · Chief Justices of India

Q14. भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई किस न्यायालय में कार्यरत थे?

  1. (a) बॉम्बे उच्च न्यायालय
  2. (b) मद्रास उच्च न्यायालय
  3. (c) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
  4. (d) दिल्ली उच्च न्यायालय
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) बॉम्बे उच्च न्यायालय

Emergency and Centre-State Relations · Legislative relations and Seventh Schedule lists

Q15. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, संसद और राज्य विधायिकाओं को भारत के संपूर्ण क्षेत्र या उसके किसी भाग के लिए कानून बनाने का अधिकार देता है?

  1. (a) अनुच्छेद 245
  2. (b) अनुच्छेद 250
  3. (c) अनुच्छेद 256
  4. (d) अनुच्छेद 249
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) अनुच्छेद 245

Ancient History (3)

Post-Mauryan Period · Indo-Greeks

Q16. निम्नलिखित में से किस इंडो-ग्रीक (Indo-Greek) शासक का राजदूत हेलियोडोरस (Heliodorus), भगवान कृष्ण का भक्त था और उसने विदिशा में एक स्तंभ स्थापित किया था?

  1. (a) एन्टिआलकिडस (Antialkidas)
  2. (b) डेमेट्रियस (Demetrius)
  3. (c) डायोडोटस (Diodotus)
  4. (d) मेनांडर (Menander)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) एन्टिआलकिडस (Antialkidas)

Post-Gupta Period · Vakatakas, Maitrakas and Maukharis

Q17. यज्ञ वर्मन, शार्दुल वर्मन और अनंतवर्मन निम्नलिखित में से किस राज्य के राजा थे?

  1. (a) मगध गुप्त
  2. (b) कन्नौज के मौखरि
  3. (c) थानेसर के पुष्यभूति
  4. (d) वल्लभी के मैत्रक
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) कन्नौज के मौखरि

Ancient Art, Culture and Science · Stupas and chaityas

Q18. भारतीय इतिहास के किस काल में साँची और सारनाथ के स्तूपों का निर्माण किया गया, जो इसकी स्थापत्य शैली को दर्शाते हैं?

  1. (a) गुप्त शासन
  2. (b) वाकाटक शासन
  3. (c) मौर्य शासन
  4. (d) कुषाण शासन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) मौर्य शासन

Current Affairs (11)

Sports - Current · Venues and hosts

Q19. जनवरी 2025 में, किस राज्य क्रिकेट संघ ने 1.25 लाख दर्शकों की क्षमता वाले भारत के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की योजना का अनावरण किया?

  1. (a) पंजाब क्रिकेट संघ
  2. (b) ओडिशा क्रिकेट लीग
  3. (c) दिल्ली जिला क्रिकेट संघ
  4. (d) आंध्र क्रिकेट संघ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) आंध्र क्रिकेट संघ

Defence and Security - Current · Defence production, exports, policies and expos

Q20. भारत ने कब तक अपना रक्षा उत्पादन ₹3 लाख करोड़ प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है, जिससे वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में इसकी स्थिति मजबूत होगी?

  1. (a) 2028
  2. (b) 2029
  3. (c) 2032
  4. (d) 2030
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 2029

Appointments and Resignations · Heads of organisations

Q21. अशोक चंद्रा ने 16 जनवरी 2025 को ____________ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

  1. (a) पंजाब नेशनल बैंक
  2. (b) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  3. (c) केनरा बैंक
  4. (d) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) पंजाब नेशनल बैंक

Awards and Honours - Current · International awards - current

Q22. निम्नलिखित में से किसने पुस्तक 'हार्ट लैंप (Heart Lamp’)' को कन्नड़ से अंग्रेजी में अनुवाद किया, जिसके लिए मई 2025 में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार दिया गया?

  1. (a) चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी
  2. (b) गीता सिंह
  3. (c) दीपा भस्थी
  4. (d) मनोरमा मिश्रा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) दीपा भस्थी

Q23. 2025 में, साइबर ठगी से निपटने के लिए धन-शोधन निवारण अधिनियम के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ सूचना साझा करने के लिए किस एजेंसी को अधिकृत किया गया?

  1. (a) साइबर एवं सूचना सुरक्षा प्रभाग (CISD)
  2. (b) भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C)
  3. (c) राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP)
  4. (d) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C)

International Affairs and Summits · International organisations - current

Q24. निम्नलिखित में से किस देश को 2025 में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मरीन एड्स टू नेविगेशन एंड लाइटहाउस अथॉरिटीज़ (IALA) के उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया था?

  1. (a) जापान
  2. (b) ऑस्ट्रेलिया
  3. (c) भारत
  4. (d) फ्रांस
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) भारत

Science, Technology and Space - Current · Research breakthroughs - current

Q25. भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र (INCOIS) द्वारा 2025 में लॉन्च की गई पनडुब्बी केबल प्रोजेक्ट का उद्देश्य क्या है?

  1. (a) अंडरवाटर डिफेंस सिस्टम में सुधार करना
  2. (b) समुद्री पर्यटन को सपोर्ट करना
  3. (c) हिंद महासागर में दीर्घकालिक अवलोकन को बढ़ावा देना
  4. (d) तटीय क्षेत्रों में इंटरनेट की स्पीड को बढ़ाना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) हिंद महासागर में दीर्घकालिक अवलोकन को बढ़ावा देना

Economy, Banking and Business · Energy and power sector - current

Q26. 2047 तक 'विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन (Nuclear Energy Mission for Viksit Bharat)' का लक्ष्य कितनी परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना है?

  1. (a) 50 GW
  2. (b) 125 GW
  3. (c) 75 GW
  4. (d) 100 GW
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 100 GW

Science, Technology and Space - Current · Space sector policy, industry and start-ups - current

Q27. 2028 तक भारत के उपग्रह संचार (सैटकॉम) बाज़ार का प्रस्तावित मानांकन (Projected valuation) कितना है?

  1. (a) $5 बिलियन
  2. (b) $10 बिलियन
  3. (c) $20 बिलियन
  4. (d) $15 बिलियन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) $20 बिलियन

International Affairs and Summits · Summits and conferences

Q28. 12वां विश्व सरकार शिखर सम्मेलन, 2025, कहाँ आयोजित किया गया था?

  1. (a) दुबई, UAE
  2. (b) दिल्ली, भारत
  3. (c) मस्कट, ओमान
  4. (d) रियाद, सऊदी अरब
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) दुबई, UAE

Appointments and Resignations · National appointments

Q29. प्रीति सूदन के बाद, वर्ष 2025 में, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

  1. (a) राजीव गौबा (Rajiv Gauba)
  2. (b) अजय कुमार (Ajay Kumar)
  3. (c) संजय मित्रा (Sanjay Mitra)
  4. (d) अनिल स्वरूप (Anil Swarup)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) अजय कुमार (Ajay Kumar)

Computer (2)

Computer Organisation and Hardware · CPU - ALU, CU and registers

Q30. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, CPU के दो मुख्य घटकों और उनके कार्यों को परिशुद्ध रूप से निरूपित करता है?

  1. (a) ALU और CU – गणना करते हैं और सभी कंप्यूटर संक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं
  2. (b) RAM और ROM – डेटा और निर्देशों को स्थायी रूप से संग्रहीत करते हैं
  3. (c) मॉनीटर और कीबोर्ड – डेटा प्रोसेसिंग की गति को नियंत्रित करते हैं
  4. (d) HDD और SSD – डेटा इनपुट और आउटपुट टास्क करते हैं
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) ALU और CU – गणना करते हैं और सभी कंप्यूटर संक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं

Software, Operating Systems and Programming · Operating system - functions and types

Q31. FIFO शेड्यूलिंग में, कौन-सा प्रोसेस पहले निष्पादित होता है?

  1. (a) सबसे कम निष्पादन समय वाला प्रोसेस
  2. (b) सबसे पहले आने वाला प्रोसेस
  3. (c) अंत में आने वाला प्रोसेस
  4. (d) सर्वोच्च प्राथमिकता वाला प्रोसेस
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) सबसे पहले आने वाला प्रोसेस

Geography (5)

India - Location, Physiography and Neighbours · Peninsular plateau and hills

Q32. दक्कन पठार का सामान्य ढाल किस तरफ है?

  1. (a) पश्चिम से पूर्व
  2. (b) दक्षिण से उत्तर
  3. (c) उत्तर से दक्षिण
  4. (d) पूर्व से पश्चिम
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) पश्चिम से पूर्व

India - Agriculture · Irrigation in India

Q33. निम्नलिखित में से किस भौगोलिक क्षेत्र के लिए नहर सिंचाई सबसे उपयुक्त है?

  1. (a) नदी बेसिन और समतल भूमि
  2. (b) उच्च पर्वतीय क्षेत्र
  3. (c) चट्टानी पठार
  4. (d) मरुस्थलीय क्षेत्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) नदी बेसिन और समतल भूमि

Q34. भारत में विस्तृत भारतीय मरुस्थल (ग्रेट इंडियन डेजर्ट) का सबसे बड़ा क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?

  1. (a) हरियाणा
  2. (b) राजस्थान
  3. (c) गुजरात
  4. (d) पंजाब
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) राजस्थान

Environment and Protected Areas · Environmental conventions and protocols (Montreal, Kyoto, Paris, CBD)

Q35. पेरिस समझौता किस वर्ष अपनाया गया था?

  1. (a) 2017
  2. (b) 2015
  3. (c) 2016
  4. (d) 2013
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 2015

Universe and Solar System · Universe, galaxies and Big Bang

Q36. लघु खगोलीय पिंडों के संघट्टन और संलगन से ग्रह निर्माण की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

  1. (a) विखंडन (Fragmentation)
  2. (b) अभिवृद्धि (accretion)
  3. (c) विगैसन (Degassing)
  4. (d) विभेदन (Differentiation)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) अभिवृद्धि (accretion)

← 29 अगस्त 2025 शिफ्ट 1सभी शिफ्ट29 अगस्त 2025 शिफ्ट 3 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz