Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 11 अगस्त 2025 शिफ्ट 3

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 11 अगस्त 2025 शिफ्ट 3 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (11 अगस्त 2025 शिफ्ट 3) में पूछे गए सभी 37 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 37 प्रश्न🗓️ 11 अगस्त 2025⏰ शिफ्ट 3
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Current Affairs (10) · Ancient History (2) · Physics (2) · Static GK (4) · Modern History (4) · Polity (6) · Economics (2) · Geography (3) · Computer (2) · Chemistry (1) · Biology (1)

Current Affairs (10)

International Affairs and Summits · Summits and conferences

Q1. 55वीं विश्व आर्थिक मंच वार्षिक बैठक, 2025, कहाँ आयोजित की गई?

  1. (a) ब्राज़ील
  2. (b) पेरू
  3. (c) स्विट्जरलैंड
  4. (d) बेल्जियम
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) स्विट्जरलैंड

Q2. आप्रवास और विषयक विधेयक 2025, निम्नलिखित में से किस अधिनियम को निरस्त करता है?

  1. (a) आप्रवास (वाहक-दायित्व) संशोधन अधिनियम, 2005
  2. (b) पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1920
  3. (c) उत्प्रवास अधिनियम, 1983
  4. (d) विदेशी अभिदाय (विनियमन) अधिनियम, 2010
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1920

Sports - Current · Tournaments and winners

Q3. 2025 अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (IIHF) विश्व चैम्पियनशिप में संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता?

  1. (a) फिनलैंड (Finland)
  2. (b) स्वीडन (Sweden)
  3. (c) स्विट्जरलैंड (Switzerland)
  4. (d) कनाडा (Canada)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) स्विट्जरलैंड (Switzerland)

Science, Technology and Space - Current · Research breakthroughs - current

Q4. 2025 में लॉन्च के दौरान जीनोम इंडिया डेटा (Genome India data) आधिकारिक तौर पर कहां आयोजित किया गया?

  1. (a) भारतीय जैविक डेटा केंद्र
  2. (b) भारतीय विज्ञान सूचना केंद्र
  3. (c) हेल्थटेक डेटा रिपॉजिटरी
  4. (d) राष्ट्रीय जीनोम संग्रह
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) भारतीय जैविक डेटा केंद्र

Reports, Indices and Rankings · Global indices and India's rank

Q5. ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025 में, भारत का स्थान कौन-सा था?

  1. (a) 150 देशों में से 135वाँ स्थान
  2. (b) 148 देशों में से 131वाँ स्थान
  3. (c) 148 देशों में से 129वाँ स्थान
  4. (d) 147 देशों में से 130वाँ स्थान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 148 देशों में से 131वाँ स्थान

Defence and Security - Current · Military exercises - current

Q6. फरवरी 2025 में राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत ने किस देश के साथ 'साइक्लोन-III' नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास किया?

  1. (a) फ्रांस
  2. (b) मिस्र
  3. (c) सिंगापुर
  4. (d) जापान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) मिस्र

Awards and Honours - Current · Sports and film awards - current

Q7. जनवरी 2025 में, कितने खिलाड़ियों को वर्ष 2024 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. (a) 04
  2. (b) 06
  3. (c) 03
  4. (d) 05
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 04

Science, Technology and Space - Current · Health and medical research

Q8. मई 2025 में, एक भारतीय चिकित्सा दल ने एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में योगदान दिया, जिसमें प्रदर्शित किया गया कि AI दो सप्ताह पहले ही जानलेवा हृदय अतालता का अनुमान लगा सकता है। AI मॉडल मुख्यत: किस स्थिति का अनुमान लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया था?

  1. (a) फास्ट वेंट्रिकुलर टैचीकार्डिया (Fast Ventricular Tachycardia)
  2. (b) एट्रियल फ़िब्रिलेशन (Atrial Fibrillation)
  3. (c) हार्ट ब्लॉक (Heart Block)
  4. (d) ब्रैडीकार्डिया (Bradycardia)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) फास्ट वेंट्रिकुलर टैचीकार्डिया (Fast Ventricular Tachycardia)

Appointments and Resignations · National appointments

Q9. मई 2025 में, नए वाइस चीफ ऑफ द एयर स्‍टॉफ के रूप में किसने कार्यभार संभाला?

  1. (a) एयर मार्शल नागेश कपूर
  2. (b) एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग
  3. (c) एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी
  4. (d) एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी

Science, Technology and Space - Current · Research breakthroughs - current

Q10. मई 2025 में उपज और उत्पादकता में सुधार के लिए विकसित जीनोम-एडिटेड (genome-edited) चावल की किस्‍म का नाम क्या है?

  1. (a) DRR धान 100 (कमला) और पूसा DST चावल 1
  2. (b) सांबा महसूरी और MTU 1010
  3. (c) मालविया मनीला सिंचित धान-1 और पूसा बासमती 1121
  4. (d) IR64 और स्वर्ण Sub1
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) DRR धान 100 (कमला) और पूसा DST चावल 1

Ancient History (2)

Vedic Period · Vedic literature (Vedas, Brahmanas, Aranyakas, Upanishads)

Q11. निम्नलिखित में से किस वेद में विश्ववारा, अपाला और घोषा जैसी कुछ महिला विद्वानों का नाम उल्लिखित है, जिन्होंने मंत्रों की रचना की थी और ऋषि का पद प्राप्त किया था?

  1. (a) ऋग्वेद
  2. (b) सामवेद
  3. (c) अथर्ववेद
  4. (d) यजुर्वेद
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) ऋग्वेद

Indus Valley Civilisation · Town planning and structures

Q12. सिंधु घाटी नगर नियोजन की कौन सी विशेषता सभ्यता की उन्नत नागरिक सुविधाओं और अभियांत्रिकी कौशल का संकेत देती है?

  1. (a) मंदिर
  2. (b) चट्टान-काट गुफाएँ
  3. (c) भूमिगत रेलमार्ग
  4. (d) जल निकासी प्रणालियाँ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) जल निकासी प्रणालियाँ

Physics (2)

Sources of Energy · Energy efficiency and environmental impact

Q13. नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग सतत विकास में किस प्रकार योगदान देता है?

  1. (a) इससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता बढ़ती है।
  2. (b) इससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से क्षीण होता है।
  3. (c) इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होता है और संसाधनों का संरक्षण होता है।
  4. (d) यह ऊर्जा कम्पनियों को असीमित लाभ प्रदान करता है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होता है और संसाधनों का संरक्षण होता है।

Heat and Thermodynamics · Latent heat and change of state

Q14. उस परिघटना को क्या कहते हैं, जब एक तार बर्फ के एक टुकड़े को बिना विपाटित किए हुए गुजरा जाता है और तार गुजरने के बाद, जल पुनः जम जाता है?

  1. (a) ऊर्ध्व पातन
  2. (b) संघनन
  3. (c) पुनर्हिमायन
  4. (d) संलयन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) पुनर्हिमायन

Static GK (4)

Sports · Khelo India Games editions

Q15. 2025 में निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहली बार खेलो इंडिया बीच गेम्स की मेजबानी की गई?

  1. (a) दीव
  2. (b) चेन्नई
  3. (c) गोवा
  4. (d) कोच्चि
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) दीव

Sports · Sports schemes and campaigns (Khelo India, Fit India)

Q16. खेलों में मानव संसाधन विकास योजना का लक्ष्‍य क्या है?

  1. (a) खेल पेशेवरों का प्रशिक्षण और विकास
  2. (b) भारत के प्रत्येक हिस्से में जिम का निर्माण
  3. (c) युवाओं के लिए फिटनेस क्लब स्थापित करना
  4. (d) चपल तैराकों के लिए स्विमिंग पूल का निर्माण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) खेल पेशेवरों का प्रशिक्षण और विकास

Indian Railways · History of Indian Railways

Q17. सार्वजनिक क्षेत्र का कौन-सा संगठन, भारत में भूतल परिवहन सेवाओं का सबसे बड़ा प्रदाता है?

  1. (a) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
  2. (b) भारतीय रेलवे
  3. (c) राज्य परिवहन निगम
  4. (d) भारतीय नौवहन निगम
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) भारतीय रेलवे

Indian Railways · Railway stations and records

Q18. जम्मू और कश्मीर में किस नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाया गया है?

  1. (a) चिनाब
  2. (b) ब्यास
  3. (c) रावी
  4. (d) झेलम
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) चिनाब

Modern History (4)

British Administration and Policies · Economic impact and drain of wealth

Q19. भारत के पारंपरिक हस्तशिल्प उद्योगों के पतन के लिए प्रायः किस औपनिवेशिक नीति को दोषी ठहराया जाता है?

  1. (a) व्यपगत का सिद्धांत
  2. (b) ज़मींदारी व्यवस्था
  3. (c) हरित क्रांति
  4. (d) विऔद्योगीकरण नीति
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) विऔद्योगीकरण नीति

Swadeshi, Revolutionaries and Home Rule · Partition of Bengal and Swadeshi Movement

Q20. निम्नलिखित में से किसने, ब्रिटिश इंडिया स्टीम नेविगेशन कंपनी को चुनौती देने के उद्देश्य से दक्षिणी तमिलनाडु के एक तटीय शहर तूतीकोरिन से स्वदेशी स्टीम नेविगेशन कंपनी (SSNCo) को प्रचारित किया, उसके लिए धन जुटाया और उसका संचालन किया?

  1. (a) वेलु नाचियार
  2. (b) वीओ चिदंबरम पिल्लई
  3. (c) गरिमेला सत्यनारायण
  4. (d) अल्लूरी सीताराम राजू
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) वीओ चिदंबरम पिल्लई

Rise of Nationalism and Indian National Congress · Extremists - leaders and methods

Q21. बंदे मातरम षड्यंत्र मामले में, अरबिंदो घोष के विरुद्ध साक्ष्य देने से इनकार करने के कारण निम्नलिखित में से किसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था?

  1. (a) गरिमेला सत्यनारायण
  2. (b) पीर अली खान
  3. (c) कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
  4. (d) बिपिन चंद्र पाल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) बिपिन चंद्र पाल

Peasant, Tribal and Civil Uprisings · Early civil and tribal revolts

Q22. देवी आंदोलन भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में हुआ था?

  1. (a) उत्तरी गुजरात
  2. (b) पश्चिमी महाराष्ट्र
  3. (c) पूर्वी मध्य प्रदेश
  4. (d) दक्षिणी गुजरात
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) दक्षिणी गुजरात

Polity (6)

Local Government · Gram Sabha and three-tier structure

Q23. पंचायती राज में जिला स्तर पर कौन-सा निकाय शीर्ष निकाय के रूप में कार्य करता है?

  1. (a) ग्राम पंचायत
  2. (b) ज़िला परिषद
  3. (c) नगर निगम
  4. (d) पंचायत समिति
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) ज़िला परिषद

Preamble, Features, Parts and Schedules · Salient features of the Constitution

Q24. समाज में नियमों का कानूनी रूप से लागू होना क्यों आवश्यक है?

  1. (a) ताकि लोग बिना किसी डर के उन्हें तोड़ सकें।
  2. (b) यह आश्वासन देता है कि दूसरे लोग नियमों का पालन करेंगे।
  3. (c) यह केवल पुलिस को ही शक्ति देता है।
  4. (d) अल्पसंख्यकों को सज़ा देने के लिए।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) यह आश्वासन देता है कि दूसरे लोग नियमों का पालन करेंगे।

DPSP and Fundamental Duties · Socialistic principles

Q25. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य का नीति निर्देशक सिद्धांत, 44वें संशोधन अधिनियम, 1978 द्वारा जोड़ा गया था?

  1. (a) व्यक्तियों और समूहों के बीच आय और स्थिति में असमानताओं में कमी
  2. (b) पर्यावरण और वन्यजीवों का संरक्षण और सुधार
  3. (c) गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान
  4. (d) औद्योगिक प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) व्यक्तियों और समूहों के बीच आय और स्थिति में असमानताओं में कमी

Union Executive · Council of Ministers and Cabinet

Q26. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद के बीच सही अंतर करता है?

  1. (a) मंत्रिमंडल, कार्यपालिका का हिस्सा नहीं होता, लेकिन परिषद कार्यपालिका का हिस्सा होती है
  2. (b) मंत्रिमंडल बड़ा होता है और इसमें सभी मंत्री शामिल होते हैं, जबकि परिषद एक छोटा समूह होता है
  3. (c) मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री शामिल होते हैं, जबकि परिषद में सभी श्रेणियों के मंत्री शामिल होते हैं
  4. (d) मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री शामिल नहीं होते हैं
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री शामिल होते हैं, जबकि परिषद में सभी श्रेणियों के मंत्री शामिल होते हैं

Polity Miscellaneous · Delegated legislation and administrative law

Q27. फरवरी 2021 में, निम्नलिखित में से किसमें संशोधन किया गया जिससे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, रोपवे और वैकल्पिक गतिशीलता समाधानों (Ropeways and Alternate Mobility Solutions) के विकास की देखभाल करने में भी सक्षम होगा?

  1. (a) भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम 1951
  2. (b) भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम 1971
  3. (c) भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम 1981
  4. (d) भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम 1961
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम 1961

Parliament · Money bills and financial bills

Q28. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद धन विधेयक को परिभाषित करता है?

  1. (a) अनुच्छेद 117
  2. (b) अनुच्छेद 105
  3. (c) अनुच्छेद 112
  4. (d) अनुच्छेद 110
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अनुच्छेद 110

Economics (2)

Industry and Infrastructure · Industrial Policy Resolutions (1948, 1956, 1991)

Q29. 'लाइसेंस राज (License Raj)' शब्द भारतीय अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र से संबंधित है?

  1. (a) उद्योग
  2. (b) सेवाएं
  3. (c) विदेश व्यापार
  4. (d) कृषि
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) उद्योग

Q30. भारतीय आर्थिक संदर्भ में निजीकरण का क्या अर्थ है?

  1. (a) सरकारी कंपनियों को निजी कंपनियों को बेचना
  2. (b) सभी नौकरियों को सरकारी बनाना
  3. (c) सभी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना
  4. (d) किसानों को अधिक सब्सिडी देना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सरकारी कंपनियों को निजी कंपनियों को बेचना

Geography (3)

World Geography · Continents - facts

Q31. निम्नलिखित में से कौन-सा महाद्वीप, पूर्णतः दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है?

  1. (a) अफ्रीका
  2. (b) दक्षिण अमेरिका
  3. (c) ऑस्ट्रेलिया
  4. (d) यूरोप
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) ऑस्ट्रेलिया

Atmosphere and Climate · Pressure belts

Q32. भूमध्य रेखा के आसपास के उस क्षेत्र को क्या कहते हैं, जहाँ दोनों गोलार्धों से आने वाली व्यापारिक पवनें अभिसरित होती हैं?

  1. (a) उपोष्ण उच्चादाब
  2. (b) हॉर्स अक्षांश
  3. (c) अंत:उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ)
  4. (d) ध्रुवीय वाताग्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) अंत:उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ)

India - Location, Physiography and Neighbours · Neighbouring countries and border states

Q33. भारत का कौन-सा पड़ोसी देश, हिंद महासागर में एक द्वीप राष्ट्र है?

  1. (a) नेपाल
  2. (b) म्यांमार
  3. (c) मालदीव
  4. (d) भूटान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) मालदीव

Computer (2)

Software, Operating Systems and Programming · Popular operating systems

Q34. निम्नलिखित में से कौन-सा, लैपटॉप पर प्रायः उपयोग किए जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम का उदाहरण है?

  1. (a) गूगल क्रोम (Google Chrome)
  2. (b) विंडोज 11 (Windows 11)
  3. (c) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word)
  4. (d) एडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) विंडोज 11 (Windows 11)

Computer Memory · Primary memory (RAM, ROM and their types)

Q35. निम्नलिखित में से कौन-सी, कंप्यूटर में प्राथमिक मेमोरी की एक विशेषता है?

  1. (a) यह डेटा को स्थायी रूप से संग्रहीत करती है।
  2. (b) यह प्रोसेसिंग के दौरान त्वरित एक्‍सेस के लिए डेटा को अस्थायी रूप से रखती है।
  3. (c) यह द्वितीयक मेमोरी से धीमी होती है।
  4. (d) इसका उपयोग फ़ाइलों का बाह्य बैकअप लेने के लिए किया जाता है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) यह प्रोसेसिंग के दौरान त्वरित एक्‍सेस के लिए डेटा को अस्थायी रूप से रखती है।

Chemistry (1)

Periodic Classification of Elements · Groups and periods - position of elements

Q36. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व, p-ब्लॉक में पाया जाता है?

  1. (a) बेरियम
  2. (b) नाइट्रोजन
  3. (c) सोडियम
  4. (d) क्रोमियम
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) नाइट्रोजन

Biology (1)

Diseases, Immunity and Health · Protozoan diseases

Q37. प्लैज्मोडियम (Plasmodium) की सबसे प्राणघातक प्रजाति कौन-सी है, जो मनुष्यों में मलेरिया के फैलाव का कारण बनती है?

  1. (a) प्लैज्मोडियम ओवेल (Plasmodium ovale)
  2. (b) प्लैज्मोडियम नोलेसी (Plasmodium knowlesi)
  3. (c) प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम (Plasmodium falciparum)
  4. (d) प्लैज्मोडियम इनुई (Plasmodium inui)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम (Plasmodium falciparum)

← 11 अगस्त 2025 शिफ्ट 2सभी शिफ्ट12 अगस्त 2025 शिफ्ट 1 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz