Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 21 अगस्त 2025 शिफ्ट 1

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 21 अगस्त 2025 शिफ्ट 1 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (21 अगस्त 2025 शिफ्ट 1) में पूछे गए सभी 40 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 40 प्रश्न🗓️ 21 अगस्त 2025⏰ शिफ्ट 1
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Current Affairs (13) · Polity (6) · Physics (2) · Modern History (3) · Computer (2) · Economics (3) · Geography (6) · Biology (1) · Medieval History (2) · Static GK (1) · Ancient History (1)

Current Affairs (13)

Awards and Honours - Current · Sports and film awards - current

Q1. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को 2025 फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन मेन्स फुटबॉलर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. (a) एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland)
  2. (b) मोहम्मद सलाह (Mohamed Salah)
  3. (c) बुकायो साका (Bukayo Saka)
  4. (d) हैरी केन (Harry Kane)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) मोहम्मद सलाह (Mohamed Salah)

National Affairs and Government Initiatives · National events and launches

Q2. मई 2025 में, भारत में ई-पासपोर्ट (e-passport) की शुरूआत करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. (a) पासपोर्ट कवर का रंग बदलना
  2. (b) पासपोर्ट निर्माण की लागत कम करना
  3. (c) पासपोर्ट में पेज की संख्या में वृद्धि करना
  4. (d) सुरक्षा बढ़ाना और पहचान संबंधी धोखाधड़ी रोकना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) सुरक्षा बढ़ाना और पहचान संबंधी धोखाधड़ी रोकना

Defence and Security - Current · Military exercises - current

Q3. भारत द्वारा आयोजित 'मिलन (MILAN) 2025' नौसैनिक अभ्यास का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?

  1. (a) मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना
  2. (b) मरुस्थलीय युद्ध के लिए प्रशिक्षण देना
  3. (c) नए रक्षा उपग्रहों को प्रक्षेपित करना
  4. (d) फ्रांस के साथ संयुक्त रूप से नई पनडुब्बियों का निर्माण करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना

Awards and Honours - Current · International awards - current

Q4. फिल्मों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, किस भारतीय फिल्म निर्माता को अप्रैल 2025 में फ्रांसीसी सरकार द्वारा प्रतिष्ठित Officier dans l'Ordre des Arts et des Lettres (ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स) पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. (a) पायल कपाड़िया
  2. (b) दीपा मेहता
  3. (c) मीरा नायर
  4. (d) जोया अख्तर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) पायल कपाड़िया

Defence and Security - Current · Military exercises - current

Q5. 29 मई 2025 तक की स्थिति के अनुसार, भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट (NOMADIC ELEPHANT) का 17वां संस्करण किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है?

  1. (a) लेह, लद्दाख
  2. (b) उलानबातर, मंगोलिया
  3. (c) उमरोई, मेघालय
  4. (d) थिम्पू, भूटान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) उलानबातर, मंगोलिया

National Affairs and Government Initiatives · National events and launches

Q6. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन,2025 में लॉन्च किए गए 'DIGIPIN' के विकास से संबंधित नहीं है?

  1. (a) डीआरडीओ (DRDO)
  2. (b) IIT हैदराबाद
  3. (c) इसरो (ISRO)
  4. (d) डाक विभाग
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) डीआरडीओ (DRDO)

Defence and Security - Current · Defence acquisitions and indigenous systems

Q7. अप्रैल 2025 में, किस रक्षा सहायक कंपनी ने भारत की स्वदेशी रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्लोवाकिया के साथ एक ऐतिहासिक रक्षा समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?

  1. (a) पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Paras Defence and Space Technologies Ltd)
  2. (b) न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NewSpace India Ltd)
  3. (c) ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (BrahMos Aerospace Pvt Ltd)
  4. (d) एयरबोर्निक्स डिफेंस एंड स्पेस प्राइवेट लिमिटेड (Airbornics Defence & Space Pvt Ltd)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) एयरबोर्निक्स डिफेंस एंड स्पेस प्राइवेट लिमिटेड (Airbornics Defence & Space Pvt Ltd)

Q8. पंकज मिश्रा की वर्ष 2025 में, प्रकाशित कौन-सी पुस्तक में वैश्विक संदर्भ में मध्य पूर्वी संघर्षों का संकलन है?

  1. (a) बियॉन्ड बॉर्डर्स (Beyond Borders)
  2. (b) द वर्ल्‍ड आफ्टर गाजा (The World After Gaza)
  3. (c) ग्‍लोबल टरमोइल (Global Turmoil)
  4. (d) इकोस ऑफ द ईस्ट (Echoes of the East)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) द वर्ल्‍ड आफ्टर गाजा (The World After Gaza)

Science, Technology and Space - Current · Research breakthroughs - current

Q9. किस भारतीय संस्थान ने केवल UV प्रकाश स्रोत का उपयोग करके जल और मानव कोशिकाओं में साइनाइड का पता लगाने में सक्षम प्रतिदीप्तशील सेंसर विकसित किया है?

  1. (a) IIT गुवाहाटी
  2. (b) IIT बॉम्बे
  3. (c) IIT मद्रास
  4. (d) IIT दिल्ली
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) IIT गुवाहाटी

International Affairs and Summits · International organisations - current

Q10. निम्नलिखित में से कौन-सा देश, अप्रैल 2025 में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) से हट गया?

  1. (a) स्लोवाकिया
  2. (b) हंगरी
  3. (c) चेक रिपब्लिक
  4. (d) ऑस्ट्रिया
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) हंगरी

Awards and Honours - Current · National awards - current

Q11. निम्नलिखित में से किसे, अप्रैल 2025 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है?

  1. (a) प्रोफेसर नंदमुरी बालकृष्ण
  2. (b) प्रोफेसर अनिल कुमार बोरो
  3. (c) प्रोफेसर एम. टी. वासुदेवन नायर
  4. (d) प्रोफेसर सुशील कुमार मोदी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) प्रोफेसर अनिल कुमार बोरो

Appointments and Resignations · National appointments

Q12. 14 मई 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ग्रहण की?

  1. (a) न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई
  2. (b) न्यायमूर्ति धनंजय वाई. चंद्रचूड़
  3. (c) न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित
  4. (d) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई

National Affairs and Government Initiatives · Court judgments and rulings - current

Q13. असम में 171 कथित फर्जी मुठभेड़ों की जांच के संबंध में उच्चतम न्यायालय ने क्या निर्देश दिया?

  1. (a) असम मानवाधिकार आयोग को जांच का आदेश दिया
  2. (b) असम मानवाधिकार आयोग को यह मामले, CBI को हस्तांतरित करने का आदेश दिया
  3. (c) मुठभेड़ों को न्यायोचित घोषित किया
  4. (d) आरोपों को खारिज कर दिया
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) असम मानवाधिकार आयोग को जांच का आदेश दिया

Polity (6)

Judiciary · High Courts

Q14. भारत में उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के स्थानांतरण का अधिकार किसके पास है?

  1. (a) सर्वोच्च न्यायालय की ओर से कार्यरत भारत के मुख्य न्यायाधीश
  2. (b) भारत की संसद
  3. (c) राज्य के मुख्यमंत्री
  4. (d) भारत के राष्ट्रपति
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भारत के राष्ट्रपति

Judiciary · Supreme Court - composition and appointment

Q15. निम्नलिखित में से कौन-सा संवैधानिक निकाय, भारत में न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण की सिफारिश करने के लिए बनाया गया था?

  1. (a) उच्च न्यायालय न्यायाधिकरण
  2. (b) केंद्रीय न्यायिक आयोग
  3. (c) राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग
  4. (d) न्यायाधीशों की सर्वोच्च परिषद
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग

Constitutional and Non-Constitutional Bodies · Other bodies (NSC, NDMA, etc.)

Q16. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) का शुरूआती गठन किस वर्ष एक कार्यकारी आदेश द्वारा भारत के प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में किया गया था?

  1. (a) 2007
  2. (b) 2008
  3. (c) 2010
  4. (d) 2005
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 2005

Union Executive · Council of Ministers and Cabinet

Q17. मंत्रिपरिषद के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (a) मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य मंत्रिमंडल का हिस्सा होते हैं।
  2. (b) राज्य मंत्रियों का पद कैबिनेट मंत्रियों से ऊँचा होता है।
  3. (c) मंत्रिपरिषद की नियुक्ति मुख्य न्यायाधीश द्वारा की जाती है।
  4. (d) कैबिनेट मंत्री, मंत्रिपरिषद के भीतर एक छोटा समूह होते हैं।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) कैबिनेट मंत्री, मंत्रिपरिषद के भीतर एक छोटा समूह होते हैं।

Amendments and Important Articles · Major constitutional amendments

Q18. छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा का प्रावधान किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शुरू किया गया था?

  1. (a) चौहत्तरवाँ संशोधन अधिनियम, 1992
  2. (b) छियासीवाँ संशोधन अधिनियम, 2002
  3. (c) चौवालीसवाँ संशोधन अधिनियम, 1978
  4. (d) बयालीसवाँ संशोधन अधिनियम, 1976
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) छियासीवाँ संशोधन अधिनियम, 2002

Polity Miscellaneous · Important acts and rights laws (RTI, RTE, etc.)

Q19. भारत में RTI अधिनियम निम्नलिखित में से किस पर लागू होता है?

  1. (a) केवल न्यायपालिका
  2. (b) केवल केंद्र सरकार
  3. (c) सभी सार्वजनिक प्राधिकरणों
  4. (d) केवल राज्य सरकार
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) सभी सार्वजनिक प्राधिकरणों

Physics (2)

Heat and Thermodynamics · Laws of thermodynamics and heat engines

Q20. निम्नलिखित में से कौन, ऊष्मागतिक तंत्र में अवस्था फलन या अवस्था चर नहीं है?

  1. (a) दाब
  2. (b) कार्य
  3. (c) एन्थैल्पी
  4. (d) आंतरिक ऊर्जा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) कार्य

Q21. 540×10¹² Hz, Kcd, आवृत्ति के एकवर्णी विकिरण की दीप्‍त प्रभाविकता, ल्यूमेन प्रति वाट (lumen per watt) मात्रक में व्यक्त करने पर _________ होगी।

  1. (a) 655
  2. (b) 641
  3. (c) 683
  4. (d) 679
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 683

Modern History (3)

Rise of Nationalism and Indian National Congress · Extremists - leaders and methods

Q22. भारतीय राष्ट्रवाद में उग्रवादी विचारधारा के उदय के साथ नेताओं की कौन-सी तिकड़ी प्रसिद्ध रूप से संबंधित है?

  1. (a) गोखले-तिलक-गांधी
  2. (b) नेहरू-गांधी-पटेल
  3. (c) लाल-बाल-पाल
  4. (d) अरबिंदो-लाजपत राय-गोखले
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) लाल-बाल-पाल

British Administration and Policies · Constitutional Acts under British rule

Q23. पिट्स इंडिया एक्ट 1784 ने निम्नलिखित में से किस निकाय की स्थापना की?

  1. (a) भारतीय सिविल सेवा
  2. (b) नियंत्रण बोर्ड
  3. (c) बंगाल में दोहरी सरकार
  4. (d) कलकत्ता में सर्वोच्‍च न्यायालय
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) नियंत्रण बोर्ड

Socio-Religious Reform Movements · Prarthana Samaj and Satyashodhak Samaj

Q24. महादेव गोविंद रानाडे ने अपना संपूर्ण जीवन _________ को समर्पित कर दिया था।

  1. (a) प्रार्थना समाज
  2. (b) देव समाज
  3. (c) थियोसोफिकल सोसाइटी
  4. (d) सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) प्रार्थना समाज

Computer (2)

MS Office and Productivity Tools · Keyboard shortcuts

Q25. मल्टीटास्किंग के दौरान, Alt + Tab का बार-बार उपयोग करने पर जो होता है उसका सबसे अच्छा वर्णन निम्नलिखित में से कौन करता है?

  1. (a) यह टॉस्‍क मैनेजर ओपन करता है।
  2. (b) यह अंतिम उपयोग के क्रम में खुले एप्‍लीकेशनों के माध्यम से आवर्तन करता है।
  3. (c) यह कम्‍प्‍यूटर को लॉक करता है।
  4. (d) यह एक्टिव विंडो को क्‍लोज करता है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) यह अंतिम उपयोग के क्रम में खुले एप्‍लीकेशनों के माध्यम से आवर्तन करता है।

Software, Operating Systems and Programming · Windows features and utilities

Q26. निम्नलिखित में से कौन-सा, फ़ाइलों को व्यवस्थित करने में सहायता करता है?

  1. (a) फ़ाइलों को मीनिंगफुली नाम देना
  2. (b) सभी फ़ाइलों को डेस्कटॉप पर रखना
  3. (c) सभी फ़ाइलों को एक फ़ोल्डर में सेव करना
  4. (d) कोई भी फ़ाइल सेव न करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) फ़ाइलों को मीनिंगफुली नाम देना

Economics (3)

Agriculture and Food Security · Green Revolution and other agricultural revolutions

Q27. भारत में हरित क्रांति से मुख्य रूप से किन फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई?

  1. (a) गेहूँ और गन्ना
  2. (b) चावल और दाल
  3. (c) गेहूँ और चावल
  4. (d) चावल और मक्का
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) गेहूँ और चावल

Agriculture and Food Security · Green Revolution and other agricultural revolutions

Q28. निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना द्वारा भारत में हरित क्रांति की शुरुआत हुई थी?

  1. (a) दूसरी पंचवर्षीय योजना
  2. (b) पहली पंचवर्षीय योजना
  3. (c) तीसरी पंचवर्षीय योजना
  4. (d) चौथी पंचवर्षीय योजना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) तीसरी पंचवर्षीय योजना

Industry and Infrastructure · LPG reforms of 1991

Q29. विकासशील देशों को प्रायः वैश्वीकरण के मिश्रित परिणामों का अनुभव हुआ है। विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए वैश्वीकरण का संभावित दोष निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  1. (a) निर्यात वृद्धि
  2. (b) प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण
  3. (c) असमान आय वितरण
  4. (d) जॉब सृजन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) असमान आय वितरण

Geography (6)

India - Agriculture · Land use pattern and land resources

Q30. भारत में, 'स्थायी चरागाह और चरागाह भूमि' के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का स्वामित्व प्रायः किसके पास होता है?

  1. (a) वन विभाग
  2. (b) ग्राम पंचायत
  3. (c) सहकारी समिति
  4. (d) निजी कंपनी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) ग्राम पंचायत

Lithosphere - Earth's Interior and Landforms · Types of mountains, plateaus and plains

Q31. निम्नलिखित में से किस प्रकार की पर्वत श्रृंखला का निर्माण उत्थित वलयी अवसादी शैलों से हुआ है?

  1. (a) वलित पर्वत
  2. (b) ब्लॉक पर्वत
  3. (c) ज्वालामुखीय पर्वत
  4. (d) अवशिष्ट पर्वत
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) वलित पर्वत

India - Climate, Soils and Natural Vegetation · Soil types and distribution

Q32. किस प्रकार की मृदा अम्लीय प्रकृति की होती है और उच्च वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाती है?

  1. (a) काली मृदा (Black soil)
  2. (b) लाल मृदा (Red soil)
  3. (c) लैटेराइट मृदा (Laterite soil)
  4. (d) जलोढ़ मृदा (Alluvial soil)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) लैटेराइट मृदा (Laterite soil)

India - Location, Physiography and Neighbours · Peninsular plateau and hills

Q33. निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक आकृति, प्रायद्वीपीय ब्लॉक की उत्तर-पूर्वी परिसीमा को चिह्नित करती है?

  1. (a) पूर्वी घाट (Eastern Ghats)
  2. (b) मालदा फॉल्ट (Malda fault)
  3. (c) अरावली पर्वतमाला (Aravalli Range)
  4. (d) पश्चिमी घाट (Western Ghats)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) मालदा फॉल्ट (Malda fault)

Q34. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वोत्तम रूप से यह व्याख्या करता है कि भारतीय राज्यों में वयस्क साक्षरता में काफी भिन्नता क्यों है?

  1. (a) सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक असमानताएं
  2. (b) जनसंख्या घनत्व में भिन्नताएं
  3. (c) विभिन्न जलवायु क्षेत्र
  4. (d) असमान औद्योगिक विकास
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक असमानताएं

Q35. 'फूलों वाली बौछार (Blossom Shower)' से केरल व निकटवर्ती क्षेत्रों में किन फसलों के फूल खिलने लगते हैं?

  1. (a) चाय
  2. (b) सूरजमुखी
  3. (c) कॉफी
  4. (d) कपास
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) कॉफी

Biology (1)

Cell - Structure and Function · Biomolecules and enzymes

Q36. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सामान्यतः प्रोटीन में नहीं मौजूद होता है?

  1. (a) नाइट्रोजन
  2. (b) हाइड्रोजन
  3. (c) फास्फोरस
  4. (d) कार्बन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) फास्फोरस

Medieval History (2)

Medieval Culture, Literature and Travellers · Medieval literature and authors

Q37. मध्यकालीन भारतीय साहित्य के काल में, बौद्ध साहित्यिक अभिव्यक्ति और विद्वत्ता के प्रमुख माध्यम के रूप में किस भाषा का पतन शुरू हो गया?

  1. (a) प्राकृत
  2. (b) पाली
  3. (c) अपभ्रंश
  4. (d) संस्कृत
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) पाली

Later Mughals and Regional Powers · Bengal, Awadh and Hyderabad

Q38. बुरहान-उल-मुल्क को अवध का नाजिम निम्नलिखित में से किस वर्ष नियुक्त किया गया था?

  1. (a) 1702
  2. (b) 1712
  3. (c) 1722
  4. (d) 1732
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 1722

Static GK (1)

Festivals, Fairs, Paintings and Crafts · Folk theatre forms by state

Q39. यक्षगान भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य का लोक रंगमंच रूप है?

  1. (a) गुजरात
  2. (b) पंजाब
  3. (c) कर्नाटक
  4. (d) तमिलनाडु
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) कर्नाटक

Ancient History (1)

Buddhism, Jainism and Other Sects · Gautama Buddha - life events

Q40. जैन धर्म और बौद्ध धर्म के उदय का प्राथमिक कारण ______ में भारत में फैली धार्मिक अशांति थी।

  1. (a) छठी शताब्दी ईसा पूर्व
  2. (b) चौथी शताब्दी ईसा पूर्व
  3. (c) सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व
  4. (d) पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) छठी शताब्दी ईसा पूर्व

← 20 अगस्त 2025 शिफ्ट 3सभी शिफ्ट21 अगस्त 2025 शिफ्ट 2 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz