Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 22 अगस्त 2025 शिफ्ट 1

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 22 अगस्त 2025 शिफ्ट 1 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (22 अगस्त 2025 शिफ्ट 1) में पूछे गए सभी 40 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 40 प्रश्न🗓️ 22 अगस्त 2025⏰ शिफ्ट 1
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Ancient History (2) · Polity (6) · Modern History (4) · Physics (3) · Geography (6) · Medieval History (1) · Current Affairs (11) · Economics (3) · Computer (2) · Static GK (2)

Ancient History (2)

Sources and Prehistoric India · Palaeolithic Age

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा, पुरापाषाण काल के लोगों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने का कारण नहीं था?

  1. (a) फसलों की विफलता
  2. (b) संसाधनों का समापन
  3. (c) मौसमी परिवर्तन
  4. (d) शिकारी जानवरों की आवाजाही
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) फसलों की विफलता

Gupta Empire · Gupta rulers

Q2. गुप्त वंश के प्रसिद्ध शासक चंद्रगुप्त द्वितीय का एक अन्य नाम क्या था?

  1. (a) सूर्यदेव
  2. (b) ध्रुवसेन
  3. (c) विक्रमादित्य
  4. (d) कर्मपुत्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) विक्रमादित्य

Polity (6)

Judiciary · Landmark judgments

Q3. निम्नलिखित में से किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने 2017 में निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में बरकरार रखा?

  1. (a) पुट्टस्वामी बनाम भारत संघ
  2. (b) इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ
  3. (c) नवतेज सिंह जौहर बनाम भारत संघ
  4. (d) श्रेया सिंघल बनाम भारत संघ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) पुट्टस्वामी बनाम भारत संघ

Amendments and Important Articles · Basic structure doctrine

Q4. भारत के संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्तियों के संबंध में केशवानंद भारती मामले (1973) में सर्वोच्च न्यायालय ने क्या निर्णय दिया?

  1. (a) संसद किसी भी परिस्थिति में संविधान के किसी भी भाग में संशोधन नहीं कर सकती।
  2. (b) संसद संविधान में संशोधन कर सकती है, लेकिन वह इसके मूल ढांचे या आवश्यक विशेषताओं को बदल या खत्म नहीं कर सकती।
  3. (c) भारत के राष्ट्रपति के पास स्वतंत्र रूप से संवैधानिक संशोधनों को स्वीकृत या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार है।
  4. (d) संसद को मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन करने की असीमित शक्ति है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) संसद संविधान में संशोधन कर सकती है, लेकिन वह इसके मूल ढांचे या आवश्यक विशेषताओं को बदल या खत्म नहीं कर सकती।

DPSP and Fundamental Duties · DPSP - features and classification

Q5. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णन किया गया है कि नीति निर्देशक सिद्धात किसी भी न्यायालय द्वारा लागू नहीं किए जा सकते?

  1. (a) अनुच्छेद 36
  2. (b) अनुच्छेद 39
  3. (c) अनुच्छेद 37
  4. (d) अनुच्छेद 38
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) अनुच्छेद 37

Fundamental Rights · Right to Constitutional Remedies (Article 32) and writs

Q6. निम्नलिखित में से कौन-से संवैधानिक अनुच्छेद, RTI सहित मौलिक अधिकारों को लागू करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों को रिट अधिकार क्षेत्र सुनिश्चित करते हैं?

  1. (a) अनुच्छेद 21 और 39
  2. (b) अनुच्छेद 51 और 356
  3. (c) अनुच्छेद 14 और 15
  4. (d) अनुच्छेद 32 और 226
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अनुच्छेद 32 और 226

Special Provisions, Official Language and Miscellaneous Provisions · Special provisions for SCs, STs and backward classes (Articles 330-342)

Q7. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 335 के अनुसार, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के दावों पर ________ के मामलों में विचार किया जाएगा।

  1. (a) सार्वजनिक रोजगार
  2. (b) भूमि अधिग्रहण
  3. (c) कर नीतियाँ
  4. (d) धार्मिक स्वतंत्रता
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सार्वजनिक रोजगार

Parliament · Parliamentary committees

Q8. निम्नलिखित में से कौन-सी समिति, संसद की स्थायी समिति है?

  1. (a) 2G स्पेक्ट्रम पर संयुक्त संसदीय समिति
  2. (b) परिसीमन आयोग
  3. (c) विधेयक पर प्रवर समिति
  4. (d) लोक लेखा समिति
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) लोक लेखा समिति

Modern History (4)

British Administration and Policies · Economic impact and drain of wealth

Q9. भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का मुख्य उद्देश्य क्या था?

  1. (a) भारत का सामाजिक विकास
  2. (b) भारतीय किसानों का कल्याण
  3. (c) भारत का औद्योगिकीकरण
  4. (d) भारत का आर्थिक शोषण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भारत का आर्थिक शोषण

British Administration and Policies · Land revenue systems (Permanent, Ryotwari, Mahalwari)

Q10. रैयतवाड़ी बंदोबस्त (Ryotwari settlement) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?इसे थॉमस मुनरो ने विकसित किया था।यह बंदोबस्त सीधे किसानों के साथ बनाया गया था लेकिन जमींदारों के साथ नहीं बनाया गया था।इसका परीक्षण टीपू के कब्जे वाले क्षेत्रों में छोटे पैमाने पर किया गया था।इसे सफल पाते हुए, इसे फिर गंगा मैदानों में लागू किया गया।सही संयोजन का चयन कीजिए:

  1. (a) केवल 1 और 2
  2. (b) केवल 1, 2 और 3
  3. (c) 1, 2, 3 और 4
  4. (d) केवल 1
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) केवल 1, 2 और 3

Advent of Europeans and British Expansion · Dutch, Danish and French

Q11. 1693 में पांडिचेरी पर डचों ने कब्जा कर लिया था लेकिन _____ में रिसविक की संधि द्वारा इसे फ्रांसीसी कंपनी को वापस कर दिया गया था।

  1. (a) 1704
  2. (b) 1741
  3. (c) 1699
  4. (d) 1696
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 1699

British Administration and Policies · Education policies and commissions

Q12. भारत में अंग्रेजी शिक्षा की शुरूआत को निम्नलिखित में से किस डॉक्यूमेंट के माध्यम से बढ़ावा दिया गया था?

  1. (a) 1813 का चार्टर अधिनियम
  2. (b) रेगुलेटिंग एक्ट
  3. (c) मैकाले का विवरण-पत्र
  4. (d) पिट्स इंडिया एक्ट
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) मैकाले का विवरण-पत्र

Physics (3)

Light - Refraction and Lenses · Total internal reflection and optical fibre

Q13. पूर्ण आंतरिक परावर्तन के लिए क्या शर्त है?

  1. (a) प्रकाश को क्रांतिक कोण से अधिक कोण पर सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करना चाहिए।
  2. (b) प्रकाश को विरल माध्यम से सघन माध्यम की ओर 90° के कोण पर गमन करना चाहिए।
  3. (c) प्रकाश को विभिन्न अपवर्तनांक वाले किन्हीं दो माध्यमों को अलग करने वाले अभिलम्ब से 90° की सीमा पर टकराना चाहिए।
  4. (d) दोनों माध्यमों के अपवर्तनांक बराबर होने चाहिए।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) प्रकाश को क्रांतिक कोण से अधिक कोण पर सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करना चाहिए।

Q14. निम्नलिखित में से कौन यांत्रिकी में आवेग को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?

  1. (a) बल और उसके कार्य करने के समय का गुणनफल
  2. (b) द्रव्यमान और वेग का गुणनफल
  3. (c) संवेग परिवर्तन की दर का दूरी से गुणा
  4. (d) समय के साथ विस्थापन में परिवर्तन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) बल और उसके कार्य करने के समय का गुणनफल

Modern Physics and Electronics · Radioactivity (alpha, beta, gamma) and half-life

Q15. SI मात्रक में व्यक्त करने पर एक रून्टगेन (R) का मान कितना है?

  1. (a) 1.6×10−¹⁹ कूलॉम
  2. (b) 1.0×10−³ ग्रे
  3. (c) 2.58×10−⁴ कूलॉम प्रति किलोग्राम
  4. (d) 3.7×10¹⁰ विघटन प्रति सेकंड
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 2.58×10−⁴ कूलॉम प्रति किलोग्राम

Geography (6)

India - Climate, Soils and Natural Vegetation · Forest types and distribution

Q16. वेलांचली वन (Littoral forest) किस प्रकार के पारितंत्र से सर्वाधिक संबंधित हैं?

  1. (a) टुंड्रा पारितंत्र
  2. (b) घासस्थल पारितंत्र
  3. (c) मरुस्थलीय पारितंत्र
  4. (d) आर्द्रभूमि पारितंत्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) आर्द्रभूमि पारितंत्र

India - Climate, Soils and Natural Vegetation · Indian monsoon - mechanism

Q17. भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्राथमिक कारण क्या है?

  1. (a) ज्वारीय प्रभाव
  2. (b) मरुस्थल से आने वाली स्थानीय पवनें
  3. (c) अटलांटिक से आने वाली पश्चिमी पवनें
  4. (d) स्थल और समुद्र का विभेदी तापन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) स्थल और समुद्र का विभेदी तापन

India - Transport and Communication · Transport geography - modes and networks

Q18. लंबी दूरी तक भारी एवं स्थूल वस्तुओं के परिवहन के लिए परिवहन का कौन-सा साधन सबसे उपयुक्त है?

  1. (a) रेल मार्ग
  2. (b) सड़क मार्ग
  3. (c) पाइपलाइन
  4. (d) वायुमार्ग
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) रेल मार्ग

Atmosphere and Climate · Humidity, clouds and precipitation

Q19. निम्नलिखित में से कौन-सा, संवहनी वर्षा के लिए उत्तरदायी है?

  1. (a) तीव्र पृष्ठीय तापन के कारण वायु का ऊपर उठना
  2. (b) पर्वत, वायु को ऊपर उठने के लिए बाध्य करते हैं
  3. (c) ठंडी और गर्म वायु संहतियों का मिलन
  4. (d) चक्रवाती संचलन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) तीव्र पृष्ठीय तापन के कारण वायु का ऊपर उठना

Geography Miscellaneous · Disaster management

Q20. भूकंप के प्रभाव को कम करने के लिए सर्वाधिक प्रभावी चरण निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  1. (a) जल संग्रहण
  2. (b) वनोन्‍मूलन
  3. (c) बाढ़ बाधाएं
  4. (d) भूकंपीय क्षेत्रीकरण और भूकंपरोधी इमारतें
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भूकंपीय क्षेत्रीकरण और भूकंपरोधी इमारतें

India - Agriculture · Food crops and leading states

Q21. भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानों में गेहूँ क्यों उगाया जाता है?

  1. (a) क्योंकि इस क्षेत्र में सीमित वार्षिक वर्षा के साथ लाल मृदा पाई जाती है
  2. (b) क्योंकि यहाँ मानसून के दौरान अत्यधिक वर्षा होती है
  3. (c) क्योंकि यह तटीय जल निकायों के निकट स्थित है
  4. (d) क्योंकि इस क्षेत्र में उपजाऊ जलोढ़ मृदा और ठंडी सर्दियाँ होती हैं
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) क्योंकि इस क्षेत्र में उपजाऊ जलोढ़ मृदा और ठंडी सर्दियाँ होती हैं

Medieval History (1)

Delhi Sultanate · Sultanate literature and scholars

Q22. अमीर खुसरो किन दो भाषाओं में योगदान के लिए जाने जाते हैं?

  1. (a) बंगाली और पंजाबी
  2. (b) मराठी और गुजराती
  3. (c) फ़ारसी और हिंदवी
  4. (d) संस्कृत और तमिल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) फ़ारसी और हिंदवी

Current Affairs (11)

Science, Technology and Space - Current · Research breakthroughs - current

Q23. निम्नलिखित में से किस संस्थान ने वर्ष 2025 में, विश्‍व की सबसे छोटी सेमीकंडक्टर चिप (semiconductors chip) विकसित करने का प्रस्ताव रखा है?

  1. (a) BARC
  2. (b) IIT दिल्ली
  3. (c) DRDO अनुसंधान प्रयोगशाला
  4. (d) भारतीय विज्ञान संस्थान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भारतीय विज्ञान संस्थान

Sports - Current · Venues and hosts

Q24. जून 2025 में होने वाले महिला कबड्डी विश्व कप की मेजबानी भारत में किस स्थान पर करने की घोषणा की गई?

  1. (a) कोलकाता
  2. (b) अहमदाबाद
  3. (c) राजगीर
  4. (d) चेन्नई
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) राजगीर

Defence and Security - Current · Defence acquisitions and indigenous systems

Q25. 25 अप्रैल 2025 को, DRDO ने एक एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजेट सबस्केल कॉम्बस्टर का दीर्घकालिक जमीनी परीक्षण करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह परीक्षण कितने समय तक चला?

  1. (a) 500 सेकंड
  2. (b) 1,500 सेकंड
  3. (c) 1,000 सेकंड
  4. (d) 120 सेकंड
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 1,000 सेकंड

Reports, Indices and Rankings · Reports and their publishers

Q26. ग्लोबल टेररिज्म रिपोर्ट इंडेक्स (Global Terrorism Report Index - GTI) 2025 का 12वां संस्करण _____ द्वारा प्रकाशित किया गया था।

  1. (a) द इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड पीस (The Institute of Economic and Peace)
  2. (b) द यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (The United Nations Office on Drugs and Crime)
  3. (c) द यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस टू काउंटर टेररिज्म (The United Nations Office to Counter Terrorism)
  4. (d) द यूएन काउंटर-टेररिज्म सेंटर (The UN Counter-Terrorism Centre)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) द इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड पीस (The Institute of Economic and Peace)

Q27. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के अनुसार, वक्फ ट्रिब्यूनल के आदेश पर कितने दिनों के भीतर उच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है?

  1. (a) 70 दिन
  2. (b) 90 दिन
  3. (c) 50 दिन
  4. (d) 120 दिन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 90 दिन

Awards and Honours - Current · National awards - current

Q28. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2025 में, पद्म भूषण से किसे सम्मानित किया गया?

  1. (a) शेखर कपूर
  2. (b) मुकेश खन्ना
  3. (c) सुभाष घई
  4. (d) आमिर खान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) शेखर कपूर

Q29. 17 दिसंबर 2024 को लोकसभा में पेश किया गया, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल कितने अधिनियमों में संशोधन करता है?

  1. (a) 3
  2. (b) 5
  3. (c) 4
  4. (d) 2
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 3

State News · State schemes and events

Q30. दिल्ली सरकार ने जून 2025 में कितने खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है?

  1. (a) छह
  2. (b) दो
  3. (c) आठ
  4. (d) दस
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) छह

Science, Technology and Space - Current · Technology launches and AI

Q31. प्रोजेक्ट स्टारलाइन के अंतर्गत पेश की गयी 'गूगल बीम (Google Beam)' क्या है?

  1. (a) एक AI-संचालित वीडियो संचार प्लेटफ़ॉर्म जिसका लक्ष्य आभासी इंटरैक्शन को फिर से परिभाषित करना है
  2. (b) ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की गति बढ़ाने के लिए एक हार्डवेयर उपकरण
  3. (c) ग्लोबल इंटरनेट कवरेज के लिए गूगल द्वारा लॉन्च किया गया एक नया उपग्रह
  4. (d) वास्तविक समय में होने वाले संचार के लिए एक भाषा अनुवाद टूल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) एक AI-संचालित वीडियो संचार प्लेटफ़ॉर्म जिसका लक्ष्य आभासी इंटरैक्शन को फिर से परिभाषित करना है

Awards and Honours - Current · Sports and film awards - current

Q32. मई 2025 में, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) पुरस्कारों में निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया था?

  1. (a) संदेश झिंगन
  2. (b) गुरप्रीत सिंह संधू
  3. (c) सुभाशीष बोस
  4. (d) सुनील छेत्री
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) सुभाशीष बोस

Science, Technology and Space - Current · Technology launches and AI

Q33. मई 2025 में, शुरू की गयी भारत की उच्च-रिजॉल्यूशन मौसम पूर्वानुमान प्रणाली का नाम क्या है?

  1. (a) भारत पूर्वानुमान प्रणाली (Bharat Forecasting System)
  2. (b) नेशनल वेदर ग्रिड (National Weather Grid)
  3. (c) इंडिया क्लाइमेट मॉनिटर (India Climate Monitor)
  4. (d) भारत वेदर नेटवर्क (Bharat Weather Network)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) भारत पूर्वानुमान प्रणाली (Bharat Forecasting System)

Economics (3)

Poverty, Unemployment and Human Development · Poverty alleviation and employment programmes (MGNREGA, etc.)

Q34. स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (SGSY) निम्नलिखित में से किस वर्ष शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य सहायता प्राप्त गरीब परिवारों (स्वरोजगारियों) को बैंक ऋण और सरकारी सब्सिडी के मिश्रण के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (SHG) में संगठित करके गरीबी रेखा से ऊपर लाना था?

  1. (a) 1994
  2. (b) 1991
  3. (c) 2003
  4. (d) 1999
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 1999

Planning and NITI Aayog · Five-Year Plans - objectives and models

Q35. भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) का मुख्य उद्देश्य क्या था?

  1. (a) कृषि विकास
  2. (b) PSU का निजीकरण
  3. (c) IT सेवाओं की वृद्धि
  4. (d) भारी औद्योगीकरण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) कृषि विकास

Poverty, Unemployment and Human Development · Human Development Index and UNDP

Q36. मानव विकास सूचकांक, जन-केंद्रित विकास पर बल देता है। अमर्त्य सेन के साथ मिलकर HDI बनाने का श्रेय किसे दिया जाता है?

  1. (a) ज्यां द्रेज (Jean Drèze)
  2. (b) महबूब उल हक (Mahbub ul Haq)
  3. (c) कौशिक बसु (Kaushik Basu)
  4. (d) मनमोहन सिंह (Manmohan Singh)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) महबूब उल हक (Mahbub ul Haq)

Computer (2)

Software, Operating Systems and Programming · Windows features and utilities

Q37. निम्नलिखित में से कौन-सा ऐलीमेन्ट, डेस्कटॉप से सिस्टम सेटिंग्स, इंस्टॉल किए गए प्रोग्राम और पावर विकल्पों तक एक्‍सेस प्रदान करता है?

  1. (a) फ़ाइल एक्सप्लोरर (File Explorer)
  2. (b) नोटिफिकेशन एरिया (Notification Area)
  3. (c) स्‍टार्ट मेनू (Start Menu)
  4. (d) टास्कबार (Taskbar)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) स्‍टार्ट मेनू (Start Menu)

MS Office and Productivity Tools · Keyboard shortcuts

Q38. विंडोज़ में किसी चयनित फ़ाइल या फ़ोल्डर का नाम बदलने के लिए शॉर्टकट के रूप में किस कीबोर्ड बटन का उपयोग किया जाता है?

  1. (a) F5
  2. (b) F2
  3. (c) Ctrl
  4. (d) Esc
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) F2

Static GK (2)

Indian Railways · Railway Board and administration

Q39. मार्च 2025 में राज्यसभा में पारित रेलवे (संशोधन) विधेयक किसने पेश किया?

  1. (a) सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)
  2. (b) हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri)
  3. (c) किरण रिजिजू (Kiren Rijiju)
  4. (d) अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw)

Dances · Folk dances by state

Q40. पारंपरिक लोक नृत्य, झुमुर, निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में उत्पन्न हुआ था?

  1. (a) गुजरात
  2. (b) असम
  3. (c) पंजाब
  4. (d) केरल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) असम

← 21 अगस्त 2025 शिफ्ट 3सभी शिफ्ट22 अगस्त 2025 शिफ्ट 2 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz