Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. पेरिनी शिवतांडवम आधुनिक समय में पुनर्जीवित एक योद्धा नृत्य है ।
2. इसकी उत्पत्ति तमिलनाडु के चोल राजाओं के दरबार से हुई थी ।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा / से सही है / हैं ?
- (a) केवल 1 सही है
- (b) केवल 2 सही है
- (c) कथन 1 और 2 दोनों सही हैं
- (d) न तो कथन 1 और न ही 2 सही है
उत्तर और व्याख्या
उत्तर: (a) केवल 1 सही है
कथन 2 गलत है — इसकी उत्पत्ति काकतीय राजाओं ( वारंगल ) के दरबार में हुई थी , न कि तमिलनाडु के चोलों के दरबार में ।
अतः केवल 1 सही है ।