Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 4 सितंबर 2025 शिफ्ट 1

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 4 सितंबर 2025 शिफ्ट 1 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (4 सितंबर 2025 शिफ्ट 1) में पूछे गए सभी 40 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 40 प्रश्न🗓️ 4 सितंबर 2025⏰ शिफ्ट 1
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Computer (2) · Static GK (3) · Geography (5) · Ancient History (2) · Current Affairs (13) · Polity (6) · Economics (4) · Modern History (2) · Biology (3)

Computer (2)

Computer Memory · Primary memory (RAM, ROM and their types)

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सी, कंप्यूटर की प्राथमिक मेमोरी है?

  1. (a) फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disk)
  2. (b) रैम (RAM)
  3. (c) हार्ड डिस्क (Hard Disk)
  4. (d) सीडी-रोम (CD-ROM)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) रैम (RAM)

Networking and Data Communication · Types of networks (LAN, MAN, WAN, PAN)

Q2. कंप्यूटर नेटवर्किंग में संक्षिप्त रूप 'MAN' का क्या अर्थ है?

  1. (a) Medium Access Network (मीडियम एक्सेस नेटवर्क)
  2. (b) Metropolitan Area Network (मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क)
  3. (c) Main Access Node (मेन एक्सेस नोड)
  4. (d) Mobile Area Network (मोबाइल एरिया नेटवर्क)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) Metropolitan Area Network (मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क)

Static GK (3)

Static GK Miscellaneous · Miscellaneous facts

Q3. भारत में, रेड बुल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (RBIL) वर्ष _______ से रेड बुल एनर्जी ड्रिंक और इसके विभिन्न प्रकारों का आयात और विक्रय कर रही है।

  1. (a) 2005
  2. (b) 2000
  3. (c) 2002
  4. (d) 2007
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 2007

Dances · Dance institutions and awards

Q4. तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत में स्थित कुटियाट्टम केंद्र की देखरेख निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन करता है?

  1. (a) संस्कृति मंत्रालय
  2. (b) केरल पर्यटन विभाग
  3. (c) यूनेस्को (UNESCO)
  4. (d) शिक्षा मंत्रालय
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) संस्कृति मंत्रालय

Tribes, Languages and Religions · Classical and scheduled languages

Q5. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में, कोंकणी प्रमुख रूप से बोली जाने वाली भाषा है?

  1. (a) अरुणाचल प्रदेश
  2. (b) गोवा
  3. (c) असम
  4. (d) त्रिपुरा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) गोवा

Geography (5)

India - Climate, Soils and Natural Vegetation · Forest types and distribution

Q6. निम्नलिखित में से कौन-सा, रोपित और प्राकृतिक वनस्पति के बीच मुख्य अंतर है?

  1. (a) उत्पत्ति स्थान
  2. (b) फलों की उपस्थिति
  3. (c) पत्तियों की संख्या
  4. (d) मानव पर्यवेक्षण शामिल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) मानव पर्यवेक्षण शामिल

India - Drainage System · Tributaries and confluences

Q7. सिंधु नदी तंत्र के दाएं तट की सहायक नदी का चयन कीजिए।

  1. (a) रावी नदी
  2. (b) झेलम नदी
  3. (c) चिनाब नदी
  4. (d) काबुल नदी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) काबुल नदी

India - Agriculture · Land use pattern and land resources

Q8. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में शुद्ध बोया गया क्षेत्र (net sown area) कम क्यों होता है?

  1. (a) सीधी ढालों और मृदा की पतली परतों के कारण
  2. (b) मृदा की अल्प उर्वरता के कारण
  3. (c) शहरी विस्तार के कारण
  4. (d) बारंबार आने वाली बाढ़ के कारण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सीधी ढालों और मृदा की पतली परतों के कारण

India - Location, Physiography and Neighbours · Peninsular plateau and hills

Q9. निम्नलिखित में से कौन-सा पठार, पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट के बीच स्थित है?

  1. (a) मालवा पठार
  2. (b) दक्कन पठार
  3. (c) छोटा नागपुर पठार
  4. (d) मेघालय पठार
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) दक्कन पठार

India - Agriculture · Land use pattern and land resources

Q10. शब्द 'शुद्ध बोया गया क्षेत्र (net sown area)' किससे संबंधित है?

  1. (a) वनों से आच्छादित भूमि
  2. (b) सिंचाई के अंतर्गत कुल क्षेत्र
  3. (c) किसी वर्ष के दौरान फसलों सहित खेती किया गया कुल क्षेत्र
  4. (d) पांच वर्ष से अधिक समय तक बिना खेती की गई भूमि
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) किसी वर्ष के दौरान फसलों सहित खेती किया गया कुल क्षेत्र

Ancient History (2)

Sources and Prehistoric India · Palaeolithic Age

Q11. भारत में पूर्व-पुरापाषाण काल (Lower Palaeolithic period), जिसमें अशुलियन (Acheulian) चरण भी शामिल है, प्रायः कितने वर्ष BP तक विस्तरित है?

  1. (a) 1,65,000–31,000 वर्ष BP
  2. (b) 40,000–12,000 वर्ष
  3. (c) 6,00,000–1,50,000 वर्ष BP
  4. (d) 1,00,000–10,000 वर्ष BP
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 6,00,000–1,50,000 वर्ष BP

Gupta Empire · Gupta administration and economy

Q12. गुप्त साम्राज्य काल के दौरान भालों व तलवारों जैसे हथियारों के भंडार और आपूर्ति के प्रबंधन का उत्तरदायित्व निम्नलिखित में से किस अधिकारी के पास था?

  1. (a) महादंडनायक (Mahadandanayaka)
  2. (b) रणभंडागरिक (Ranabhandagarika)
  3. (c) संधिविग्रहिक (Sandhivigrahika)
  4. (d) कुमारामात्य (Kumaramatya)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) रणभंडागरिक (Ranabhandagarika)

Current Affairs (13)

Science, Technology and Space - Current · Research breakthroughs - current

Q13. मार्च 2025 में निम्नलिखित में से किस संस्थान में ‘श्री एस. रामकृष्णन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन फ्लूइड एंड थर्मल साइंस रिसर्च'’ शुरू किया गया था?

  1. (a) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
  2. (b) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
  3. (c) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
  4. (d) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास

Appointments and Resignations · National appointments

Q14. भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?

  1. (a) न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
  2. (b) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
  3. (c) न्यायमूर्ति बी.आर. गवई
  4. (d) न्यायमूर्ति एन.वी. रमण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) न्यायमूर्ति बी.आर. गवई

Defence and Security - Current · Defence production, exports, policies and expos

Q15. मई 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा निम्नलिखित में से किस रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (DPSU) को 'मिनीरत्न' श्रेणी-I का दर्जा दिया गया था?

  1. (a) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL)
  2. (b) म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (MIL)
  3. (c) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
  4. (d) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (MIL)

Defence and Security - Current · Defence personnel, firsts and ceremonial events

Q16. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मई 2025 में रक्षा अलंकरण समारोह 2025 के चरण-I के दौरान चार मरणोपरांत सहित कितने कीर्ति चक्र प्रदान किए?

  1. (a) बारह
  2. (b) नौ
  3. (c) पंद्रह
  4. (d) छह
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) छह

Art, Culture and Events - Current · Festivals and cultural events - current

Q17. 78वें कान्स फिल्म महोत्सव में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा अभिनीत भारतीय फिल्म 'होमबाउंड' के निर्देशक कौन हैं?

  1. (a) अनुराग बसु
  2. (b) नीरज घेवान
  3. (c) करण जौहर
  4. (d) अनुराग कश्यप
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) नीरज घेवान

Reports, Indices and Rankings · Reports and their publishers

Q18. किस संगठन ने भारत के विकास में उनकी भूमिका पर बल देते हुए 'मध्यम उद्यमों के लिए नीति की रूपरेखा तैयार करना' शीर्षक से रणनीतिक रिपोर्ट जारी की है?

  1. (a) NITI आयोग
  2. (b) MSME मंत्रालय
  3. (c) भारतीय रिज़र्व बैंक
  4. (d) भारतीय उद्योग परिसंघ (CII)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) NITI आयोग

Science, Technology and Space - Current · Technology launches and AI

Q19. 2025 में, केंद्र सरकार ने भारत का पहला स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) वृहद भाषा मॉडल (LLM) बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस स्टार्ट-अप का चयन किया?

  1. (a) सृजन (Srijan)
  2. (b) सर्वम (Sarvam)
  3. (c) सर्वना (Sarvana)
  4. (d) सर्वश्रेष्ठ (Sarvshresht)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) सर्वम (Sarvam)

Appointments and Resignations · National appointments

Q20. मार्च 2025 में, तुहिन कांत पांडे ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष के रूप में किसका स्थान लिया है?

  1. (a) अजय त्यागी
  2. (b) माधबी पुरी बुच
  3. (c) यू.के. सिन्हा
  4. (d) सी.बी. भावे
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) माधबी पुरी बुच

Awards and Honours - Current · International awards - current

Q21. किस उपन्यास के लिए पर्सीवल एवरेट (Percival Everett) को 2025 का पुलित्ज़र पुरस्कार मिला?

  1. (a) ग्लिफ़ (Glyph)
  2. (b) इरेजर (Erasure)
  3. (c) द ट्रीज (The Trees)
  4. (d) जेम्स (James)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) जेम्स (James)

Science, Technology and Space - Current · Space missions - current

Q22. निम्नलिखित में से किस भारतीय अंतरिक्ष मिशन ने फरवरी 2025 में सौर प्रज्वाल की पहली इमेज़ (image) खींची?

  1. (a) मंगलयान-2
  2. (b) चंद्रयान-3
  3. (c) आदित्य-L1
  4. (d) एस्ट्रोसैट (AstroSat)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) आदित्य-L1

State News · State schemes and events

Q23. अप्रैल 2025 में जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, किस राज्य के संवेदनशील वन प्रभागों में पहली बार AI-आधारित वास्तविक समय वन मॉनीटरिंग प्रणाली लागू की गई है?

  1. (a) असम
  2. (b) ओडिशा
  3. (c) मध्य प्रदेश
  4. (d) गुजरात
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) मध्य प्रदेश

National Affairs and Government Initiatives · National events and launches

Q24. 5 मई 2025 को केंद्र सरकार द्वारा बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों को मंजूरी दिए जाने के कारण कौन-से दो स्थान चर्चा में रहे?

  1. (a) शिरडी और कन्नूर
  2. (b) कोटा और पुरी
  3. (c) नवी मुंबई और ईटानगर
  4. (d) पाकयोंग और कालाबुरागी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) कोटा और पुरी

International Affairs and Summits · International organisations - current

Q25. निम्नलिखित में से कौन-सा, अप्रैल 2025 में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) पर हस्ताक्षर करने वाला प्रथम अफ्रीकी देश है?

  1. (a) मॉरीशस
  2. (b) लेसोथो
  3. (c) सेनेगल
  4. (d) मिस्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) मॉरीशस

Polity (6)

Union, Territory and Citizenship · Reorganisation of states and new states

Q26. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के माध्यम से नहीं बनाया गया था?

  1. (a) मैसूर राज्य
  2. (b) गोवा राज्य
  3. (c) राजस्थान राज्य
  4. (d) बॉम्बे राज्य
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) गोवा राज्य

DPSP and Fundamental Duties · Important DPSP articles (39A, 40, 44, 45, 48A, 50, 51)

Q27. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य को ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने का निर्देश देता है?

  1. (a) अनुच्छेद 36
  2. (b) अनुच्छेद 55
  3. (c) अनुच्छेद 41
  4. (d) अनुच्छेद 43
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अनुच्छेद 43

Judiciary · Tribunals, Lok Adalats and legal services

Q28. भारत में लोक अदालतों का आयोजन कौन करता है?

  1. (a) भारतीय विधि आयोग
  2. (b) बार काउंसिल ऑफ इंडिया
  3. (c) राज्य के महाधिवक्ता
  4. (d) राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण

Emergency and Centre-State Relations · Legislative relations and Seventh Schedule lists

Q29. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संघ और राज्यों के बीच विधायी शक्तियों के वितरण से संबंधित है?

  1. (a) अनुच्छेद 246
  2. (b) अनुच्छेद 368
  3. (c) अनुच्छेद 280
  4. (d) अनुच्छेद 240
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) अनुच्छेद 246

Special Provisions, Official Language and Miscellaneous Provisions · Official language (Part XVII) and Eighth Schedule languages

Q30. जून 2025 तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ सूचीबद्ध हैं?

  1. (a) 22
  2. (b) 14
  3. (c) 24
  4. (d) 18
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 22

Special Provisions, Official Language and Miscellaneous Provisions · Special provisions for SCs, STs and backward classes (Articles 330-342)

Q31. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद, राष्ट्रपति को संविधान के तहत अनुसूचित जनजातियों को निर्दिष्ट करने की शक्ति प्रदान करता है?

  1. (a) अनुच्छेद 336
  2. (b) अनुच्छेद 342
  3. (c) अनुच्छेद 343
  4. (d) अनुच्छेद 340
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) अनुच्छेद 342

Economics (4)

Industry and Infrastructure · LPG reforms of 1991

Q32. भारत में आधिकारिक तौर पर आर्थिक उदारीकरण किस वर्ष प्रारंभ हुआ था?

  1. (a) 1995
  2. (b) 1991
  3. (c) 2000
  4. (d) 1985
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 1991

Poverty, Unemployment and Human Development · Sustainable Development Goals

Q33. निम्नलिखित में से किस सतत विकास लक्ष्य (SDG) का उद्देश्य सभी के लिए सस्ती, विश्वसनीय, संधारणीय और आधुनिक ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करना है?

  1. (a) लक्ष्य 10
  2. (b) लक्ष्य 7
  3. (c) लक्ष्य 12
  4. (d) लक्ष्य 5
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) लक्ष्य 7

Planning and NITI Aayog · Indian economy at independence and the 1950-90 phase

Q34. 1947 में, भारतीय अर्थव्यवस्था में घोर गरीबी से ग्रस्‍त थी। स्वतंत्रता के समय भारतीय अर्थव्यवस्था पर किस क्षेत्र का प्रभुत्व था?

  1. (a) विनिर्माण क्षेत्र
  2. (b) सेवा क्षेत्र
  3. (c) कृषि क्षेत्र
  4. (d) औद्योगिक क्षेत्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) कृषि क्षेत्र

Industry and Infrastructure · LPG reforms of 1991

Q35. वैश्वीकरण का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. (a) भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व के साथ एकीकृत करना
  2. (b) स्थानीय उत्पादन बढ़ाना
  3. (c) विदेशी व्यापार को सीमित करना
  4. (d) रोजगार कम करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व के साथ एकीकृत करना

Modern History (2)

Gandhian Era · Khilafat and Non-Cooperation Movement

Q36. 1920 के असहयोग आंदोलन में निम्नलिखित में से किस एक को छोड़कर शेष सभी शामिल थे?

  1. (a) कर देने से इनकार
  2. (b) स्कूलों और कॉलेजों को बंद करना
  3. (c) ब्रिटिश अदालतों का बहिष्कार
  4. (d) अधिकारियों पर हिंसक हमले
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अधिकारियों पर हिंसक हमले

Socio-Religious Reform Movements · Social reform laws (sati, widow remarriage, child marriage)

Q37. बंगाल में विधवा पुनर्विवाह और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए किस सुधारक को जाना जाता है?

  1. (a) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
  2. (b) स्वामी विवेकानंद
  3. (c) केशवचंद्र सेन
  4. (d) देवेंद्रनाथ टैगोर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) ईश्वर चंद्र विद्यासागर

Biology (3)

Nutrition and Digestion · Nutrients - carbohydrates, proteins, fats

Q38. शरीर में कार्बोहाइड्रेट का मुख्य कार्य क्या है?

  1. (a) यह विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
  2. (b) यह हार्मोन को नियंत्रित करता है।
  3. (c) यह ऊर्जा प्रदान करता है.
  4. (d) यह शरीर को इन्सुलेशन प्रदान करता है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) यह ऊर्जा प्रदान करता है.

Biology Miscellaneous · Plant and animal facts and records

Q39. पिटूनिया में कौन-सा वर्णक होता है जो अम्लीय वातावरण (निम्न pH) में उन्हें लाल-बैंगनी रंग देता है?

  1. (a) कैरोटीन (Carotenes)
  2. (b) बीटालिन (Betalains)
  3. (c) एंथोसायनिन (Anthocyanins)
  4. (d) लाइकोपीन (Lycopene)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) एंथोसायनिन (Anthocyanins)

Nutrition and Digestion · Minerals - sources, functions and deficiency

Q40. इंसुलिन कणिकाओं के निर्माण, पाचन, चयापचय और पुरुष प्रोस्टेट के कार्य में कौन-सा खनिज सहायता करता है?

  1. (a) फॉस्फोरस
  2. (b) आयरन
  3. (c) जिंक
  4. (d) निकल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) जिंक

← 3 सितंबर 2025 शिफ्ट 3सभी शिफ्ट4 सितंबर 2025 शिफ्ट 2 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz