Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 9 सितंबर 2025 शिफ्ट 3

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 9 सितंबर 2025 शिफ्ट 3 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (9 सितंबर 2025 शिफ्ट 3) में पूछे गए सभी 37 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 37 प्रश्न🗓️ 9 सितंबर 2025⏰ शिफ्ट 3
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Current Affairs (9) · Chemistry (2) · Economics (4) · Modern History (3) · Geography (6) · Polity (5) · Static GK (2) · Medieval History (2) · Physics (1) · Computer (2) · Ancient History (1)

Current Affairs (9)

National Affairs and Government Initiatives · National events and launches

Q1. अप्रैल 2025 में, किस भारतीय विपक्षी नेता ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में 2025 के एक कार्यक्रम में लोकतांत्रिक धर्म-प्रतिसरण (democratic backsliding) के संबंध में चिंताओं पर चर्चा की?

  1. (a) अरविंद केजरीवाल
  2. (b) शरद पवार
  3. (c) राहुल गांधी
  4. (d) ममता बनर्जी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) राहुल गांधी

Defence and Security - Current · Military exercises - current

Q2. हेलेनिक वायु सेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास INIOCHOS-25 कहाँ आयोजित किया गया था?

  1. (a) मैसेडोनिया (Macedonia)
  2. (b) अल्बानिया (Albania)
  3. (c) ग्रीस (Greece)
  4. (d) बुल्गारिया (Bulgaria)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) ग्रीस (Greece)

Q3. किस मंत्रालय ने छोटे अपराधों के समाधान को सुप्रवाही बनाने के लिए औषधि और प्रसाधन सामग्री (अपराधों का शमन) नियम, 2025 पेश किया?

  1. (a) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  2. (b) रसायन और उर्वरक मंत्रालय
  3. (c) औषधि मंत्रालय
  4. (d) उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

Defence and Security - Current · Defence production, exports, policies and expos

Q4. जून 2025 में, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने नॉर्वे के कोंग्सबर्ग के साथ किस श्रेणी में भारत का पहला पोत बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?

  1. (a) ध्रुवीय अनुसंधान पोत
  2. (b) गहन जलमग्न बचाव पोत
  3. (c) अस्पताल जहाज
  4. (d) विमान वाहक
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) ध्रुवीय अनुसंधान पोत

Awards and Honours - Current · Sports and film awards - current

Q5. 2024-25 सीजन के लिए फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन (FWA) वुमेन फुटबॉलर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसे मिला?

  1. (a) खदीजा शॉ (Khadija Shaw)
  2. (b) लॉरेन जेम्स (Lauren James)
  3. (c) एलेसिया रूसो (Alessia Russo)
  4. (d) मैरियोना कैल्डेंटे (Mariona Caldentey)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) एलेसिया रूसो (Alessia Russo)

International Affairs and Summits · Global events and elections

Q6. जॉन ड्रामानी महामा (John Dramani Mahama) ने जनवरी 2025 में, किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?

  1. (a) मोरक्को
  2. (b) दक्षिण अफ्रीका
  3. (c) केन्या
  4. (d) घाना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) घाना

Science, Technology and Space - Current · Technology launches and AI

Q7. निम्नलिखित में से किसने 2025 में AIKosha लॉन्च किया?

  1. (a) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
  2. (b) केंद्रीय रक्षा मंत्री
  3. (c) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
  4. (d) केंद्रीय वित्त मंत्री
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

National Affairs and Government Initiatives · National events and launches

Q8. 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (PBD) 2025 भुवनेश्वर में वर्ष 2025 के किस महीने में आयोजित किया गया था?

  1. (a) मार्च
  2. (b) जनवरी
  3. (c) फरवरी
  4. (d) अप्रैल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) जनवरी

Q9. आधुनिक औद्योगिक प्रथाओं के अनुरूप होने के लिए, केंद्र सरकार ने चीनी (नियंत्रण) आदेश, 1966 को बदलने हेतु 2025 में कौन-सा नया आदेश पेश किया?

  1. (a) चीनी (उत्पादन और आपूर्ति) आदेश, 2025
  2. (b) चीनी (निगरानी और मूल्य निर्धारण) आदेश, 2025
  3. (c) चीनी (व्यापार और निर्यात) आदेश, 2025
  4. (d) चीनी (नियंत्रण) आदेश, 2025
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) चीनी (नियंत्रण) आदेश, 2025

Chemistry (2)

Atoms, Molecules and Mole Concept · Dalton's atomic theory

Q10. जॉन डाल्टन ने अपना परमाणु सिद्धांत, जिसके अनुसार सभी तत्व सूक्ष्म, अविभाज्य कणों से बने हैं, कब प्रकाशित किया था?

  1. (a) 1803
  2. (b) 1798
  3. (c) 1800
  4. (d) 1808
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 1808

Acids, Bases and Salts · Properties of acids

Q11. कौन-सा युग्म संयुग्मी अम्ल-क्षार युग्म के रूप में कार्य करता है?

  1. (a) Cl₂ और Cl⁻
  2. (b) NaOH और OH⁻
  3. (c) H₂O और HCl
  4. (d) NH₄⁺ और NH₃
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) NH₄⁺ और NH₃

Economics (4)

Industry and Infrastructure · LPG reforms of 1991

Q12. भारत के 1991 के आर्थिक सुधारों का मुख्य उद्देश्य क्या था?

  1. (a) भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना
  2. (b) सरकारी नियंत्रण बढ़ाना
  3. (c) सभी कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करना
  4. (d) विलास वस्तुओं पर कर कम करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना

Basic Concepts and Economic Systems · Sectors of the economy (primary, secondary, tertiary)

Q13. तृतीयक गतिविधियों को ______ के रूप में भी जाना जाता है।

  1. (a) औद्योगिक क्षेत्र
  2. (b) स्वास्थ्य क्षेत्र
  3. (c) सेवा क्षेत्र
  4. (d) कृषि क्षेत्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) सेवा क्षेत्र

Government Schemes and Economic Reports · Skill development and employment schemes

Q14. विनिर्माण क्षेत्र में ₹10 लाख से अधिक और व्यवसाय/सेवा क्षेत्र में ₹5 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के लाभार्थियों के लिए पात्रता मानदंड क्या है?

  1. (a) कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
  2. (b) कम से कम पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण
  3. (c) कम से कम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण
  4. (d) कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण

Agriculture and Food Security · Rural development and rural credit

Q15. भारत में, ग्रामीण संकट (rural distress) में न्यूनतम योगदान निम्नलिखित में से किस कारक ने दिया है?

  1. (a) वर्षापोषित कृषि की घटती उत्पादकता
  2. (b) कटाई के बाद आधारिक संरचना की कमी
  3. (c) उच्च ग्रामीण साक्षरता स्तर
  4. (d) जोतों का विखंडन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) उच्च ग्रामीण साक्षरता स्तर

Modern History (3)

Peasant, Tribal and Civil Uprisings · Early civil and tribal revolts

Q16. संन्यासी-फकीर विद्रोह निम्नलिखित में से किस शताब्दी के उत्तरार्ध में शुरू हुआ था?

  1. (a) 19वीं
  2. (b) 17वीं
  3. (c) 18वीं
  4. (d) 16वीं
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 18वीं

Post-Independence India · Wars and treaties (1947 onwards)

Q17. विभाजन के बाद हुए दंगों को शांत करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री __________ के बीच ‘दिल्ली समझौते’ पर हस्ताक्षर किए गए थे।

  1. (a) मुहम्मद अली जिन्ना
  2. (b) मलिक फिरोज खान नून
  3. (c) बेनजीर भुट्टो
  4. (d) लियाकत अली खान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) लियाकत अली खान

Rise of Nationalism and Indian National Congress · Extremists - leaders and methods

Q18. आंदोलन और बहिष्कार के अलावा ब्रिटिश नीतियों का विरोध करने के लिए चरमपंथियों का तरीका क्या था?

  1. (a) सांस्कृतिक आत्मसात्करण
  2. (b) शांतिपूर्ण प्रतिरोध
  3. (c) सशस्त्र विद्रोह
  4. (d) संसद में याचिका करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) शांतिपूर्ण प्रतिरोध

Geography (6)

India - Population and Census · Human settlements - rural and urban types

Q19. भारत की जनजातीय बस्तियाँ प्रायः सुदूर और वन क्षेत्रों में क्यों स्थित हैं?

  1. (a) आधुनिक अवसंरचना तक आसान पहुँच के कारण
  2. (b) क्योंकि वन प्राकृतिक संसाधन और आजीविका प्रदान करते हैं
  3. (c) क्योंकि सरकारी नीतियाँ उन्हें वहाँ रहने के लिए मजबूर करती हैं
  4. (d) क्योंकि उन्हें शहरों में प्रवेश की अनुमति नहीं है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) क्योंकि वन प्राकृतिक संसाधन और आजीविका प्रदान करते हैं

Atmosphere and Climate · Weather, climate and climatic controls

Q20. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, भारत के तटीय और आंतरिक भागों के बीच तापमान में भिन्नता की व्याख्या करता है?

  1. (a) अक्षांश
  2. (b) महाद्वीपीयता
  3. (c) दाब पट्टी
  4. (d) उन्नतांश
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) महाद्वीपीयता

Lithosphere - Earth's Interior and Landforms · Geomorphic processes and mass movements

Q21. अत्यधिक वर्षा के दौरान संतृप्त मृदा और मलबा, ढलान से नीचे बहने पर निम्नलिखित में से कौन-सा बृहत संचलन (mass movement) होता है?

  1. (a) हिमस्‍खलन (Avalanche)
  2. (b) मृदा विसर्पण (Soil creep)
  3. (c) शैलपात (Rockfall)
  4. (d) पंक प्रवाह (Mudflow)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) पंक प्रवाह (Mudflow)

India - Location, Physiography and Neighbours · Peninsular plateau and hills

Q22. भारत के प्रायद्वीपीय पठार में मुख्यतः किस प्रकार की चट्टानें पाई जाती हैं?

  1. (a) समुद्री मूल से चूनाश्म और बालुकाश्म की परतें
  2. (b) तटीय मैदानों में बनी युवा अवसादी चट्टानें
  3. (c) पुरानी क्रिस्टलीय, आग्नेय और कायांतरित चट्टानें
  4. (d) प्लेट मार्जिन से हालिया ज्वालामुखीय लावा निक्षेप
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) पुरानी क्रिस्टलीय, आग्नेय और कायांतरित चट्टानें

India - Transport and Communication · Airports and aviation

Q23. क्षेत्रीय संपर्क को उत्तम बनाने में हवाई अड्डे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कौन-सी योजना कम सेवा वाले क्षेत्रों और कम सेवा वाले हवाई अड्डों पर किफायती हवाई यात्रा को बढ़ावा देती है?

  1. (a) उदय (UDAY)
  2. (b) उड़ान (UDAN)
  3. (c) पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti)
  4. (d) सागरमाला (Sagarmala)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) उड़ान (UDAN)

Environment and Protected Areas · Environmental conventions and protocols (Montreal, Kyoto, Paris, CBD)

Q24. क्योटो प्रोटोकॉल, _____________ से संबंधित है।

  1. (a) मरूस्थलीयन नियंत्रण
  2. (b) ओजोन परत के संरक्षण
  3. (c) वन्यजीवों के संरक्षण
  4. (d) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी

Polity (5)

Local Government · 74th Amendment - urban local bodies

Q25. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243Q के तहत, संक्रमण क्षेत्र के लिए किस प्रकार की नगर पालिका का गठन किया जाता है?

  1. (a) नगरपालिका
  2. (b) टाउन पंचायत
  3. (c) नगर पंचायत
  4. (d) नगर निगम
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) नगर पंचायत

Union Executive · President - powers (executive, legislative, veto, pardon, ordinance)

Q26. कौन-सा अनुच्छेद, भारत के राष्ट्रपति को क्षमादान देने और दंड का प्रविलंबन करने की शक्ति प्रदान करता है?

  1. (a) अनुच्छेद 75
  2. (b) अनुच्छेद 74
  3. (c) अनुच्छेद 76
  4. (d) अनुच्छेद 72
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अनुच्छेद 72

DPSP and Fundamental Duties · Fundamental Duties - Article 51A and list

Q27. संविधान (छियासीवां संशोधन) अधिनियम, 2002 द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा कर्तव्य जोड़ा गया था?

  1. (a) पर्यावरण की रक्षा करना
  2. (b) वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
  3. (c) राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना
  4. (d) छह से चौदह वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) छह से चौदह वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना

Emergency and Centre-State Relations · Legislative relations and Seventh Schedule lists

Q28. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की प्रकृति क्या है?

  1. (a) केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं
  2. (b) केवल संघ के लिए
  3. (c) केवल आपात स्थिति में
  4. (d) केवल राज्यों के लिए
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं

Parliament · Sessions, adjournment, prorogation and dissolution

Q29. भारत में एक वर्ष में संसद के कितने सत्र आयोजित होते हैं?

  1. (a) दो
  2. (b) एक
  3. (c) छः
  4. (d) तीन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) तीन

Static GK (2)

Organisations and Headquarters · Heads of national bodies

Q30. मई 2025 तक की स्थिति के अनुसार, परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) के अध्यक्ष कौन थे?

  1. (a) रतन कुमार सिन्हा
  2. (b) शेखर बसु
  3. (c) अजीत कुमार मोहंती
  4. (d) केएन व्यास
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) अजीत कुमार मोहंती

Cinema and Media · Films and film personalities

Q31. भारत के मेनस्ट्रीम हिंदी-भाषी फिल्म उद्योग को क्या कहते हैं?

  1. (a) मॉलीवुड
  2. (b) कॉलीवुड
  3. (c) टॉलीवुड
  4. (d) बॉलीवुड
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) बॉलीवुड

Medieval History (2)

Later Mughals and Regional Powers · Bengal, Awadh and Hyderabad

Q32. 18वीं शताब्दी में, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य पर सिराजुद्दौला, मीर जाफर और मीर कासिम ने शासन किया था?

  1. (a) आंध्र
  2. (b) केरल
  3. (c) गुजरात
  4. (d) बंगाल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) बंगाल

Delhi Sultanate · Sultanate economy and market reforms

Q33. निम्नलिखित दिल्ली सुल्तानों में से किसने भोजन; घोड़ों, टट्टुओं, मवेशियों और दासों; कपड़े और फलों; तथा घरेलू उपभोग और व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित किया?

  1. (a) अलाउद्दीन खिलजी
  2. (b) ग़यासुद्दीन बलबन
  3. (c) गयासुद्दीन तुग़लक़
  4. (d) ख़िज़्र ख़ाँ
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) अलाउद्दीन खिलजी

Physics (1)

Units, Measurement & Dimensions · Errors, accuracy and significant figures

Q34. Which value has three significant figures?

  1. (a) 0.0056
  2. (b) 23.0
  3. (c) 1.620
  4. (d) 287.50
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 23.0

Computer (2)

Computer Memory · Secondary storage devices

Q35. निम्नलिखित में से कौन-सा, द्वितीयक मेमोरी का उदाहरण है?

  1. (a) कैश मेमोरी (Cache Memory)
  2. (b) रैम (RAM)
  3. (c) हार्ड डिस्क (Hard Disk)
  4. (d) रोम (ROM)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) हार्ड डिस्क (Hard Disk)

Computer Memory · Cache and virtual memory

Q36. कैश मेमोरी का प्राथमिक उद्देश्य ________________ है।

  1. (a) स्क्रीन पर इमेज प्रदर्शित करना
  2. (b) डेटा को स्थायी रूप से स्‍टोर करना
  3. (c) डेटा पुनर्प्राप्ति की स्‍पीड में वृद्धि करना
  4. (d) बाद में उपयोग के लिए डेटा स्‍टोर करना
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) डेटा पुनर्प्राप्ति की स्‍पीड में वृद्धि करना

Ancient History (1)

Ancient Art, Culture and Science · Cave architecture (Ajanta, Ellora, Elephanta, etc.)

Q37. मध्य प्रदेश, भारत की बाघ गुफाओं में सुस्पष्ट कलात्मक और वास्तुकला शैली मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस धर्म से संबंधित है?

  1. (a) बौद्ध धर्म
  2. (b) हिंदू धर्म
  3. (c) जैन धर्म
  4. (d) इस्लाम धर्म
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) बौद्ध धर्म

← 9 सितंबर 2025 शिफ्ट 2सभी शिफ्ट
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz