Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 1 सितंबर 2025 शिफ्ट 3

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 1 सितंबर 2025 शिफ्ट 3 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (1 सितंबर 2025 शिफ्ट 3) में पूछे गए सभी 38 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 38 प्रश्न🗓️ 1 सितंबर 2025⏰ शिफ्ट 3
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Current Affairs (9) · Computer (2) · Polity (5) · Geography (5) · Modern History (2) · Static GK (5) · Ancient History (2) · Economics (4) · Physics (2) · Medieval History (1) · Chemistry (1)

Current Affairs (9)

Defence and Security - Current · Defence acquisitions and indigenous systems

Q1. अप्रैल 2025 में किस देश ने 26 राफेल मरीन लड़ाकू जेट (Rafale Marine fighter jet) की आपूर्ति के लिए भारत के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए?

  1. (a) यूनाइटेड किंगडम
  2. (b) फ्रांस
  3. (c) यूनाइटेड स्टेट्स
  4. (d) रूस
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) फ्रांस

National Affairs and Government Initiatives · National events and launches

Q2. 2025 में, प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) का 18वां संस्करण कहां आयोजित किया गया?

  1. (a) मुंबई
  2. (b) चेन्नई
  3. (c) नई दिल्ली
  4. (d) भुवनेश्वर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) भुवनेश्वर

Science, Technology and Space - Current · Space missions - current

Q3. जनवरी 2025 में निम्नलिखित में से किस अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पैडेक्स (SpaDeX) सैटेलाइट को सफलतापूर्वक डॉक किया?

  1. (a) राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन
  2. (b) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
  3. (c) चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन
  4. (d) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

Environment and Climate - Current · Environmental rules, campaigns and summits - current

Q4. मार्च 2025 में, किस सांविधिक निकाय द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 'पर्यावरण - 2025 (Environment – 2025)' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया?

  1. (a) केंद्रीय भूजल प्राधिकरण
  2. (b) राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण
  3. (c) राष्ट्रीय हरित अधिकरण
  4. (d) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) राष्ट्रीय हरित अधिकरण

Defence and Security - Current · Security operations

Q5. भारत के सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'ऑपरेशन शील्ड' कब संचालित किया गया था?

  1. (a) 3 जून 2025
  2. (b) 7 मई 2025
  3. (c) 31 मई 2025
  4. (d) 29 मई 2025
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 31 मई 2025

Science, Technology and Space - Current · Research breakthroughs - current

Q6. फ्रांस का कौन-सा क्षेत्र, 2025 में खोजे गए विशाल श्वेत हाइड्रोजन भंडार का घर है, जो स्वच्छ ऊर्जा के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम है?

  1. (a) प्रोवेंस (Provence)
  2. (b) नॉरमैंडी (Normandy)
  3. (c) ब्रिटनी (Brittany)
  4. (d) मोसेले (Moselle)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) मोसेले (Moselle)

International Affairs and Summits · Summits and conferences

Q7. वर्ष 2025 एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) स्पोर्ट्स पॉलिसी नेटवर्क गोलमेज सम्‍मेलन और फोरम कहाँ आयोजित किया गया?

  1. (a) जापान
  2. (b) ऑस्ट्रेलिया
  3. (c) चीन
  4. (d) दक्षिण कोरिया
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) जापान

Awards and Honours - Current · National awards - current

Q8. 2025 में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री ओंकार सिंह पाहवा भारत की किस साइकिल कंपनी से संबंधित हैं?

  1. (a) एवन साइकिल्स (Avon Cycles)
  2. (b) टाटा स्ट्राइडर (Tata Stryder)
  3. (c) हीरो साइकिल्स (Hero Cycles)
  4. (d) एवन साइकिल्स (Atlas Cycles)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) एवन साइकिल्स (Avon Cycles)

International Affairs and Summits · Summits and conferences

Q9. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन, 12 से 15 फ़रवरी 2025 तक पूसा कैंपस, नई दिल्ली में आयोजित 14वें एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम (14AFAF) का सह-आयोजक था?

  1. (a) खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)
  2. (b) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  3. (c) एशियाई मत्स्य पालन सोसायटी, भारतीय शाखा (AFSIB)
  4. (d) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) एशियाई मत्स्य पालन सोसायटी, भारतीय शाखा (AFSIB)

Computer (2)

Computer Organisation and Hardware · CPU - ALU, CU and registers

Q10. निम्नलिखित में से कौन-सा, सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) के भीतर कंट्रोल यूनिट की भूमिका का सटीक वर्णन करता है?

  1. (a) यह प्रोसेसिंग के दौरान अस्थायी रूप से डेटा और इंस्‍ट्रकक्‍शन को स्‍टोर करता है।
  2. (b) यह सभी गणितीय और तार्किक गणनाएँ करता है।
  3. (c) यह यूजर को प्रोसेस्ड आउटपुट (Processed Output) डिस्‍प्‍ले करता है।
  4. (d) यह कंप्यूटर के सभी घटकों की गतिविधियों को निर्देशित और समन्वित करता है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) यह कंप्यूटर के सभी घटकों की गतिविधियों को निर्देशित और समन्वित करता है।

Software, Operating Systems and Programming · Windows features and utilities

Q11. निम्नलिखित में से कौन-सा स्‍टेप आपको विंडोज में डेस्कटॉप पर एक नया फ़ोल्डर बनाने की सुविधा देता है?

  1. (a) Ctrl + Alt + Del प्रेस करें
  2. (b) नोटपैड ओपन करें
  3. (c) टास्क मैनेजर पर जाएँ
  4. (d) राइट-क्लिक करें → New → Folder
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) राइट-क्लिक करें → New → Folder

Polity (5)

Union, Territory and Citizenship · Citizenship Act - acquisition and loss

Q12. नागरिकता अधिनियम, 1955 की किस अनुसूची में, देशीयकरण (naturalisation) के लिए आवश्यक अर्हताओं को शामिल किया गया है?

  1. (a) पहली अनुसूची
  2. (b) दूसरी अनुसूची
  3. (c) दसवीं अनुसूची
  4. (d) तीसरी अनुसूची
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) तीसरी अनुसूची

State Government · Chief Minister and State Council of Ministers

Q13. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, भारत में राज्य कार्यकारिणी की संरचना को सही ढंग से व्यक्त करता है?

  1. (a) राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद
  2. (b) राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री
  3. (c) राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा सदस्य
  4. (d) राज्यपाल, उप मंत्री और राज्य सलाहकार परिषद
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद

Polity Miscellaneous · Important acts and rights laws (RTI, RTE, etc.)

Q14. यदि कोई RTI आवेदक लोक सूचना अधिकारी के निर्णय (या प्रतिक्रिया की कमी) से व्यथित है, तो RTI अधिनियम की धारा 19 के अंतर्गत कितने दिनों में पहली अपील दायर की जानी चाहिए?

  1. (a) 90 दिन
  2. (b) 15 दिन
  3. (c) 30 दिन
  4. (d) 60 दिन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 30 दिन

Q15. भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के संबंध में सही कथन का चयन कीजिए।

  1. (a) यह एक संवैधानिक संशोधन द्वारा गठित एक संवैधानिक निकाय है, जिसकी शक्तियाँ सर्वोच्च न्यायालय के समान हैं।
  2. (b) NHRC के पास मानवाधिकारों के हनन के लिए सरकारी अधिकारियों पर मुकदमा चलाने और उन्हें दंडित करने की प्रत्यक्ष शक्तियाँ हैं।
  3. (c) इसकी स्थापना 1993 में संसद के एक अधिनियम द्वारा मानवाधिकार उल्लंघनों की जाँच और उन पर सुझाव देने के लिए की गई थी।
  4. (d) NHRC के अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री होते हैं।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) इसकी स्थापना 1993 में संसद के एक अधिनियम द्वारा मानवाधिकार उल्लंघनों की जाँच और उन पर सुझाव देने के लिए की गई थी।

Union Executive · Council of Ministers and Cabinet

Q16. भारत की संसदीय प्रणाली में सामूहिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत के अनुसार, किसी एक केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध सफल अविश्वास प्रस्ताव के लिए कौन-सी कार्रवाई आवश्यक है?

  1. (a) सम्पूर्ण मंत्रिपरिषद को इस्तीफा दे देना चाहिए।
  2. (b) केवल लक्षित मंत्री को ही इस्तीफा दे देना चाहिए।
  3. (c) राष्ट्रपति केवल लक्षित मंत्री को ही बर्खास्त कर देता है।
  4. (d) लोकसभा तुरन्त भंग कर दी जाती है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सम्पूर्ण मंत्रिपरिषद को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Geography (5)

Hydrosphere - Oceans and Water · Salinity and temperature of oceans

Q17. समुद्र विज्ञान के संदर्भ में, 'हैलोक्लाइन (halocline)' पद का क्या आशय है?

  1. (a) दाब में तीव्र परिवर्तन वाली परत
  2. (b) तापमान में तीव्र परिवर्तन वाली परत
  3. (c) लवणता में तीव्र परिवर्तन वाली परत
  4. (d) उच्चतम ऑक्सीजन सांद्रता वाला क्षेत्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) लवणता में तीव्र परिवर्तन वाली परत

Q18. निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक दिन में इतनी वर्षा होती है जितनी जैसलमेर में 10 वर्षों में हुई वर्षा के बराबर है?

  1. (a) सिलीगुड़ी
  2. (b) लेह
  3. (c) आसनसोल
  4. (d) तुरा
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) तुरा

India - Transport and Communication · Metro rail and urban transport

Q19. शहरी परिवहन अवसंरचना सामान्यतः उन प्रणालियों को संदर्भित करती है जो किसी शहर के अंदर लोगों और वस्तुओं के स्थानांतरण को सुगम बनाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा शहरी परिवहन अवसंरचना का हिस्सा नहीं है?

  1. (a) फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे
  2. (b) जल सिंचाई पाइपलाइनें
  3. (c) सार्वजनिक बस प्रणाली
  4. (d) मेट्रो रेल नेटवर्क
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) जल सिंचाई पाइपलाइनें

Q20. पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच स्थित भारत के पश्चिमी तट के दक्षिणी भाग को _________ कहा जाता है।

  1. (a) काठियावाड़ प्रायद्वीप
  2. (b) कन्नड़ मैदान
  3. (c) कोंकण
  4. (d) मालाबार तट
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) मालाबार तट

India - Climate, Soils and Natural Vegetation · Soil erosion and conservation

Q21. वनोन्‍मूलन से मरुस्थलीकरण किस प्रकार बढ़ता है?

  1. (a) इससे शुष्क क्षेत्रों में वर्षा में वृद्धि होती है।
  2. (b) इससे मृदा अपरदन कम होता है।
  3. (c) इससे मृदा में ह्यूमस बढ़ता है।
  4. (d) इससे ऊपरी उपजाऊ मृदा परत हट जाती है जिससे कठोर, चट्टानी परतें प्रकट होती है।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) इससे ऊपरी उपजाऊ मृदा परत हट जाती है जिससे कठोर, चट्टानी परतें प्रकट होती है।

Modern History (2)

Gandhian Era · Gandhi in South Africa

Q22. औपनिवेशिक शासन के दौरान जन-आंदोलन एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए गांधीवादी दर्शन में 'सत्याग्रह' शब्द का मुख्य अर्थ क्या है?

  1. (a) असहयोग (Non-cooperation)
  2. (b) सविनय अवज्ञा (Civil disobedience)
  3. (c) शांतिपूर्ण प्रतिरोध (Passive resistance)
  4. (d) सत्य-बल (Truth-force)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) सत्य-बल (Truth-force)

British Administration and Policies · Land revenue systems (Permanent, Ryotwari, Mahalwari)

Q23. स्वतंत्रता से पूर्व प्रचलित भूमि स्वामित्व की कौन-सी व्यवस्था किसानों के शोषण का कारण बनी?

  1. (a) रैयतवाड़ी व्यवस्था
  2. (b) सहकारी कृषि
  3. (c) महालवाड़ी व्यवस्था
  4. (d) जमींदारी व्यवस्था
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) जमींदारी व्यवस्था

Static GK (5)

Space, Defence and Technology · Indian space missions

Q24. कॉस्मिक एक्स-किरणों (cosmic X-rays) के ध्रुवीकरण का अध्ययन करने के लिए जनवरी 2024 में लॉन्च किए गए इसरो के मिशन का नाम क्या था?

  1. (a) रीसैट-1 (RISAT-1)
  2. (b) आदित्य-एल1 (Aditya-L1)
  3. (c) एस्ट्रोसैट (AstroSat)
  4. (d) एक्सपोसैट (XPoSat)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) एक्सपोसैट (XPoSat)

National Symbols, Firsts and Superlatives · First in India - persons

Q25. स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे?

  1. (a) जयरनदास दौलतराम
  2. (b) आर.के. शानमुगम चेट्टी
  3. (c) जॉन मथाई
  4. (d) रफी अहमद किदवई
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) आर.के. शानमुगम चेट्टी

Organisations and Headquarters · Indian organisations and headquarters

Q26. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत, जिसने मार्च 2025 के महीने में 7.5 लाख से अधिक नए सब्सक्राइबर शामिल किए गए, भारत सरकार के किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है?

  1. (a) वित्त मंत्रालय
  2. (b) कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
  3. (c) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
  4. (d) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

Sports · Sports and famous players

Q27. 2024 की स्थिति के अनुसार, निम्नलिखित में से किसके पास भारत में महिला भारोत्तोलन (49 kg वर्ग) में राष्ट्रीय रिकॉर्ड है?

  1. (a) पूनम यादव
  2. (b) साइखोम मीराबाई चानू
  3. (c) संजीता चानू
  4. (d) कर्णम मल्लेश्वरी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) साइखोम मीराबाई चानू

Sports · Khelo India Games editions

Q28. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के विभिन्न स्थानों पर किस तारीख से किस तारीख तक किया गया?

  1. (a) 4 से 15 मई 2025
  2. (b) 4 से 18 मई 2025
  3. (c) 8 से 20 मई 2025
  4. (d) 1 से 10 मई 2025
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) 4 से 15 मई 2025

Ancient History (2)

Buddhism, Jainism and Other Sects · Buddhist teachings and texts

Q29. कौन-सा बौद्ध धर्मग्रंथ स्पष्ट रूप से यह बताता है कि "सभी धम्म अनात्म हैं (All dhammas are without self)", जो अनत्ता के सिद्धांत की पुष्टि करता है?

  1. (a) भगवती सूत्र (Bhagavati Sutra)
  2. (b) उत्तराध्ययन (Uttaradhyayana)
  3. (c) कल्प सूत्र (Kalpa Sutra)
  4. (d) धम्मपद (Dhammapada)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) धम्मपद (Dhammapada)

Indus Valley Civilisation · Artefacts and findings

Q30. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ, सिंधु घाटी सभ्यता से प्राप्‍त "मातृदेवी" मूर्तिकला की प्राथमिक सामग्री है?

  1. (a) टेराकोटा
  2. (b) चूना पत्थर
  3. (c) कांस्य
  4. (d) सेलखड़ी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) टेराकोटा

Economics (4)

Planning and NITI Aayog · Indian economy at independence and the 1950-90 phase

Q31. औपनिवेशिक काल के दौरान, विनिर्माण क्षेत्र का योगदान केवल ______ था।

  1. (a) 5%
  2. (b) 16%
  3. (c) 1%
  4. (d) 10%
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 10%

Public Finance - Budget and Taxation · Indirect taxes and GST

Q32. राजकोषीय सुधारों के अंतर्गत भारत में कई अप्रत्यक्ष करों को परिवर्तित करने के लिए जुलाई 2017 में कौन-सा कर लागू किया गया था?

  1. (a) जी.एस.टी
  2. (b) उत्पाद शुल्क
  3. (c) बिक्री कर
  4. (d) आयकर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) जी.एस.टी

Money and Banking · Bank mergers and consolidation

Q33. वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS) ने 2025 में RRB के विलय के किस चरण में 'एक राज्य एक RRB' के सिद्धांतों पर 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) के विलय को अधिसूचित किया है?

  1. (a) तीसरे
  2. (b) दूसरे
  3. (c) चौथे
  4. (d) पांचवें
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) चौथे

Industry and Infrastructure · Infrastructure sectors

Q34. ग्रामीण शिक्षा पर न्यून अवसंरचना (poor infrastructure) का सबसे प्रत्यक्ष प्रभाव कौन-सा है?

  1. (a) योजनाओं के संबंध में कम जागरूकता
  2. (b) विद्यार्थी की अधिक अनुपस्थितता
  3. (c) प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी
  4. (d) निम्न (खराब) मध्याह्न भोजन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) विद्यार्थी की अधिक अनुपस्थितता

Physics (2)

Physics Miscellaneous · Physicists and their discoveries

Q35. 1862 में घूर्णन दर्पण उपकरण का उपयोग करके प्रकाश की चाल का प्रथम सटीक मान किसने प्राप्त किया था?

  1. (a) जीन बर्नार्ड लियोन फूको (Jean Bernard Léon Foucault)
  2. (b) चार्ल्स व्हीटस्टोन (Charles Wheatstone)
  3. (c) अल्बर्ट ए माइकलसन (Albert A Michelson)
  4. (d) मैरी अल्फ्रेड एलेन कॉर्नू (Marie Alfred Alen Cornu)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) जीन बर्नार्ड लियोन फूको (Jean Bernard Léon Foucault)

Heat and Thermodynamics · Conduction, convection and radiation

Q36. स्टीफन-बोल्ट्ज़मान स्थिरांक (σ) का सैद्धांतिक मान कितना है जो किसी कृष्णिका द्वारा प्रति इकाई क्षेत्र में उत्सर्जित शक्ति को उसके ऊष्मागतिकीय ताप के फलन के रूप में परिभाषित करता है?

  1. (a) 5.17 × 10⁻⁹ Wm⁻²K⁻⁴
  2. (b) 5.35 × 10⁻¹⁰ Wm⁻²K⁻⁴
  3. (c) 5.91 × 10⁻⁷ Wm⁻²K⁻⁴
  4. (d) 5.67 × 10⁻⁸ Wm⁻²K⁻⁴
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 5.67 × 10⁻⁸ Wm⁻²K⁻⁴

Medieval History (1)

Mughal Empire · Mughal administration (mansabdari, zabt)

Q37. शाहजहां के शासनकाल में 8000 में से कितने मनसबदार उच्चतर श्रेणी के मनसबदार थे, जिन्हें साम्राज्य के कुल अनुमानित राजस्व का 61.5% अपने और अपने सैनिकों के वेतन के रूप में मिलता था?

  1. (a) 345
  2. (b) 245
  3. (c) 445
  4. (d) 545
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) 445

Chemistry (1)

Chemical Reactions and Equations · Writing and balancing chemical equations

Q38. किसी रासायनिक अभिक्रिया में, अभिक्रिया शुरू होने से पूर्व जो पदार्थ उपस्थित होते हैं उन्हें क्‍या कहा जाता है?

  1. (a) अभिकारक
  2. (b) उत्पाद
  3. (c) मध्यवर्ती
  4. (d) उत्प्रेरक
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) अभिकारक

← 1 सितंबर 2025 शिफ्ट 2सभी शिफ्ट2 सितंबर 2025 शिफ्ट 1 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz