Home › GK Questions Asked › RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 › 20 अगस्त 2025 शिफ्ट 1

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 20 अगस्त 2025 शिफ्ट 1 – GK प्रश्न – उत्तर व व्याख्या सहित

RRB NTPC UG CBT-1 2024-25 (20 अगस्त 2025 शिफ्ट 1) में पूछे गए सभी 37 GK / सामान्य अध्ययन प्रश्न, सही उत्तर और व्याख्या के साथ – विषयवार।

📚 37 प्रश्न🗓️ 20 अगस्त 2025⏰ शिफ्ट 1
English📥 पूरा पेपर PDF
विषय: Current Affairs (10) · Polity (7) · Modern History (3) · Computer (2) · Economics (3) · Physics (1) · Static GK (3) · Biology (1) · Geography (4) · Medieval History (1) · Chemistry (1) · Ancient History (1)

Current Affairs (10)

State News · State elections and results

Q1. 2025 के दिल्ली विधान सभा चुनाव का परिणाम क्या रहा?

  1. (a) कांग्रेस ने एक दशक से भी ज़्यादा समय में पहली बार जीत हासिल की।
  2. (b) भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई।
  3. (c) त्रिशंकु विधानसभा (Hung assembly); भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन बना।
  4. (d) AAP ने बढ़े हुए बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई।

Defence and Security - Current · Defence acquisitions and indigenous systems

Q2. मई 2025 में भारतीय नौसेना द्वारा किस अधोसमुद्री रक्षा हथियार (undersea defence weapon) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया?

  1. (a) हाइड्रो डेप्थ टॉरपीडो (Hydro Depth Torpedo)
  2. (b) डीप-सी एक्सप्लोसिव (Deep-Sea Explosive)
  3. (c) सबमरीन न्यूट्रलाइज़र (Submarine Neutralizer)
  4. (d) मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (Multi-Influence Ground Mine )
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (Multi-Influence Ground Mine )

Books, Obituaries and Days - Current · Days and themes - current year

Q3. 3 मार्च, 2025 को मनाए गए किस अंतर्राष्ट्रीय दिवस की थीम 'वन्यजीव संरक्षण वित्त : लोगों और पृथ्वी के लिए निवेश (Wildlife Conservation Finance: Investing in People and Planet)' थी?

  1. (a) विश्व वन्यजीव दिवस
  2. (b) अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
  3. (c) पृथ्वी दिवस
  4. (d) विश्व पर्यावरण दिवस
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) विश्व वन्यजीव दिवस

Defence and Security - Current · Military exercises - current

Q4. मार्च 2025 में भारतीय सेना ने किस राज्य में त्रि-सेवा एकीकृत बहु-क्षेत्रीय युद्ध अभ्यास, 'प्रचंड प्रहार' का आयोजन किया?

  1. (a) मेघालय
  2. (b) सिक्किम
  3. (c) अरुणाचल प्रदेश
  4. (d) असम
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) अरुणाचल प्रदेश

Environment and Climate - Current · Species discoveries and conservation news

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत का पहला चीता संरक्षण प्रजनन केंद्र है, जिसे 2024 में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) द्वारा अनुमोदित किया गया है?

  1. (a) बन्नी घासस्थल (Banni grasslands)
  2. (b) ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान (Tadoba National Park)
  3. (c) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (Bandhavgarh National Park)
  4. (d) गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य (Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) बन्नी घासस्थल (Banni grasslands)

Q6. किस लेखक ने वर्ष 2025 में, 'द हिमालय इन ए स्मॉल हाउस (The Himalaya in a Small House)' पुस्‍तक प्रकाशित की, जिसमें एक हिमालयी गाँव के जीवन का वर्णन है?

  1. (a) अमिताभ घोष
  2. (b) अनुराधा रॉय
  3. (c) नमिता गोखले
  4. (d) रस्किन बॉण्ड
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) अनुराधा रॉय

State News · State schemes and events

Q7. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य को स्वास्थ्य सेवा के अपग्रेड के लिए विश्व बैंक से ₹2,424 करोड़ का ऋण प्राप्त हुआ है?

  1. (a) गुजरात
  2. (b) आंध्र प्रदेश
  3. (c) केरल
  4. (d) राजस्थान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) केरल

Sports - Current · Records and achievements

Q8. दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंककर नीरज चोपड़ा ने भारतीय एथलेटिक्स के लिए कौन-सा ऐतिहासिक गौरव हासिल किया?

  1. (a) इन्‍होंने सबसे लंबे भाला फेंकने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।
  2. (b) ये भाला फेंक में 90-मीटर का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बन गए।
  3. (c) ये भाला फेंक में 90-मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।
  4. (d) ये भाला फेंक में 90-मीटर का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय एथलीट बन गए।
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) ये भाला फेंक में 90-मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

International Affairs and Summits · Global events and elections

Q9. मार्च 2025 में, आर्मेनिया ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए हैं?

  1. (a) जॉर्जिया
  2. (b) तुर्की
  3. (c) सीरिया
  4. (d) अज़रबैजान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) अज़रबैजान

Sports - Current · Tournaments and winners

Q10. किस भारतीय फुटबॉल क्लब ने 2025 कलिंगा सुपर कप जीता?

  1. (a) एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan)
  2. (b) जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC)
  3. (c) एफसी गोवा (FC Goa)
  4. (d) बेंगलुरू एफसी (Bengaluru FC)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) एफसी गोवा (FC Goa)

Polity (7)

Polity Miscellaneous · Pre-2024 criminal and procedural law (IPC, CrPC, Evidence Act)

Q11. भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A किससे संबंधित है?

  1. (a) दहेज मृत्यु
  2. (b) बाल विवाह
  3. (c) घरेलू हिंसा से सुरक्षा
  4. (d) पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के प्रति क्रूरता
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के प्रति क्रूरता

Polity Miscellaneous · Important acts and rights laws (RTI, RTE, etc.)

Q12. रियल एस्टेट क्षेत्र को विनियमित और बढ़ावा देने, लेनदेन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने और घर खरीदारों के हितों की रक्षा करने के लिए रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम (RERA) कब लागू किया गया था?

  1. (a) 2020
  2. (b) 2016
  3. (c) 2018
  4. (d) 2012
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 2016

Fundamental Rights · Right to Equality (Articles 14-18)

Q13. निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक अधिकार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत गारंटीकृत है?

  1. (a) कानून के समक्ष समानता
  2. (b) जीवन की सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता
  3. (c) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
  4. (d) बाल श्रम निषेध
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) कानून के समक्ष समानता

Special Provisions, Official Language and Miscellaneous Provisions · Scheduled and tribal areas (Fifth and Sixth Schedules)

Q14. भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची में निम्नलिखित में से किसके प्रशासन और नियंत्रण संबंधी प्रावधान दिए गए हैं?

  1. (a) भारत की राज भाषाओं
  2. (b) सातवीं अनुसूची की संघ और राज्य सूचियों
  3. (c) अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित जनजातियों
  4. (d) दलबदल के आधार पर विधायकों की अयोग्यता
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित जनजातियों

State Government · Governor - appointment and powers

Q15. राज्यपाल को पद की शपथ कौन दिलाता है?

  1. (a) राष्ट्रपति
  2. (b) उपराष्ट्रपति
  3. (c) मुख्यमंत्री
  4. (d) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

Special Provisions, Official Language and Miscellaneous Provisions · Scheduled and tribal areas (Fifth and Sixth Schedules)

Q16. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 244(2) के अंतर्गत, छठी अनुसूची के प्रावधान, निम्नलिखित में से किस राज्य समूह के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन पर लागू होते हैं?

  1. (a) बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम
  2. (b) नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश
  3. (c) असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम
  4. (d) गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम

Emergency and Centre-State Relations · Commissions on Centre-State relations (Sarkaria, Punchhi)

Q17. सरकारिया आयोग ने मुख्य रूप से भारत में किस प्रकार के संघवाद को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया?

  1. (a) राजकोषीय संघवाद
  2. (b) प्रतिस्पर्धी संघवाद
  3. (c) एकात्मक संघवाद
  4. (d) सहकारी संघवाद
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) सहकारी संघवाद

Modern History (3)

Towards Independence and Partition · Mountbatten Plan and Partition

Q18. 1947 में, भारत के विभाजन का मुख्य कारण क्‍या था?

  1. (a) सांप्रदायिक तनाव और राजनीतिक मतभेद
  2. (b) ब्रिटिश प्रशासनिक विफलता
  3. (c) भाषा विवाद
  4. (d) समुदाय में सामाजिक और आर्थिक अंतर
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सांप्रदायिक तनाव और राजनीतिक मतभेद

Peasant, Tribal and Civil Uprisings · Early civil and tribal revolts

Q19. डोरा बिसोई और चक्र बिसोई के नाम, _________ में राजनीतिक अस्थिरता, ब्रिटिश कानूनों और नियमों की अनुपयुक्तता तथा खोंडों की आर्थिक पीड़ा के विरुद्ध उपजे विद्रोह से संबंधित हैं।

  1. (a) जंडियाला, पंजाब
  2. (b) मंडावा, राजस्थान
  3. (c) घुमुसर, ओडिशा
  4. (d) एलुरु, आंध्र प्रदेश
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) घुमुसर, ओडिशा

British Administration and Policies · Education policies and commissions

Q20. लॉर्ड कर्जन ने भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम निम्नलिखित में से किस वर्ष पारित किया था, जिसके द्वारा भारतीय विश्वविद्यालयों को सख्त सरकारी नियंत्रण के अधीन कर लिया गया था?

  1. (a) 1897
  2. (b) 1904
  3. (c) 1886
  4. (d) 1889
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 1904

Computer (2)

Abbreviations and Miscellaneous · Computer abbreviations

Q21. संक्षिप्त नाम, उसके पूर्ण रूप और उसके एप्‍लीकेशन के सही संयोजन की पहचान करें।

  1. (a) ASCII – American Standard Code for Information Interchange (अमेरिकन स्‍टैंडर्ड कोड फॉर इनफॉर्मेशन इंटरचेंज) – कंप्यूटर में टेक्‍स्‍ट को एनकोड करता है
  2. (b) CD – Compact Disk (कॉम्‍पैक्‍ट डिस्‍क)– हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस के लिए उपयोग किया जाता है
  3. (c) LAN – Large Area Network (लार्ज एरिया नेटवर्क) – महाद्वीपों के पार कंप्यूटरों को जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है
  4. (d) ASCII – Automated Symbolic Code for Integrated Input (ऑटोमेटेड सिम्‍बोलिक कोड फॉर इंटिग्रेटेड इनपुट)– इमेज को कोड में परिवर्तित करता है
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) ASCII – American Standard Code for Information Interchange (अमेरिकन स्‍टैंडर्ड कोड फॉर इनफॉर्मेशन इंटरचेंज) – कंप्यूटर में टेक्‍स्‍ट को एनकोड करता है

MS Office and Productivity Tools · Keyboard shortcuts

Q22. विंडोज़ में ओपन एप्‍लीकेशनों के बीच स्विच करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शॉर्टकट कुंजी (key) का उपयोग किया जाता है?

  1. (a) Alt + F4
  2. (b) Alt + Tab
  3. (c) Alt + Ins
  4. (d) Alt + Del
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) Alt + Tab

Economics (3)

Poverty, Unemployment and Human Development · Poverty alleviation and employment programmes (MGNREGA, etc.)

Q23. संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना (SGRY) का मुख्य फोकस क्षेत्र क्या है?

  1. (a) औद्योगिक क्षेत्र
  2. (b) ग्रामीण क्षेत्र
  3. (c) शहरी क्षेत्र
  4. (d) तटीय क्षेत्र
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) ग्रामीण क्षेत्र

Industry and Infrastructure · LPG reforms of 1991

Q24. उदारीकरण ने आर्थिक गतिविधियों पर सरकारी नियंत्रण को कम कर दिया। 1991 में उदारीकरण का मुख्य उद्देश्य क्या खत्म करना था?

  1. (a) सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार
  2. (b) औद्योगिक लाइसेंसिंग और कोटा पद्धति
  3. (c) बैंकिंग सेवाएं
  4. (d) कृषि सब्सिडी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) औद्योगिक लाइसेंसिंग और कोटा पद्धति

Agriculture and Food Security · Rural development and rural credit

Q25. भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम (CDP) कब लॉन्च किया गया?

  1. (a) 1 जनवरी 1947
  2. (b) 2 अक्टूबर 1952
  3. (c) 1 जुलाई 1951
  4. (d) 1 मार्च 1950
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) 2 अक्टूबर 1952

Physics (1)

Q26. वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली (SI) में कितनी परस्पर स्वतंत्र मूल राशियाँ हैं?

  1. (a) 6
  2. (b) 13
  3. (c) 10
  4. (d) 7
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) 7

Static GK (3)

Organisations and Headquarters · Research institutes and laboratories

Q27. निम्नलिखित मे से कौन-सा भारतीय शहर मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) का घर है, जहां विमानों पर तड़ित के प्रभाव पर शोध किया जा रहा है?

  1. (a) लखनऊ
  2. (b) प्रयागराज
  3. (c) कानपुर
  4. (d) वाराणसी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) प्रयागराज

Personalities and Nicknames · Famous personalities and their fields

Q28. मई 2025 तक की स्थिति के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह राज्यसभा में किस राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व करते हैं?

  1. (a) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  2. (b) शिरोमणि अकाली दल (बादल)
  3. (c) आम आदमी पार्टी
  4. (d) भारतीय जनता पार्टी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) आम आदमी पार्टी

Space, Defence and Technology · Military exercises

Q29. वरुण (VARUNA ) भारत और ______ के बीच एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।

  1. (a) अमेरिका
  2. (b) दक्षिण कोरिया
  3. (c) ग्रेटब्रिटेन
  4. (d) फ्रांस
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) फ्रांस

Biology (1)

Plant Physiology and Morphology · Photosynthesis - process and factors

Q30. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटीन जीवमंडल में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?

  1. (a) GLUT-4
  2. (b) कोलेजन
  3. (c) RuBisCO
  4. (d) मायोसिन
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) RuBisCO

Geography (4)

India - Drainage System · East-flowing peninsular rivers

Q31. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी, प्रायद्वीपीय पठार से संबंधित है?

  1. (a) दिबांग नदी
  2. (b) कृष्णा नदी
  3. (c) ब्यास नदी
  4. (d) लोहित नदी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) कृष्णा नदी

India - Population and Census · Urbanisation and migration

Q32. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य कौन-सा है?

  1. (a) पंजाब
  2. (b) गोवा
  3. (c) हरियाणा
  4. (d) केरल
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (b) गोवा

World Geography · Mountain ranges and peaks of the world

Q33. दक्षिण अमेरिका में कौन-सी पर्वतमाला स्थित है?

  1. (a) एंडीज (Andes)
  2. (b) वॉसगेस (Vosges)
  3. (c) रॉकीज (Rockies)
  4. (d) आल्प्स (Alps)
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) एंडीज (Andes)

Q34. निम्नलिखित में से कौन-सा, पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच स्थित है?

  1. (a) पूर्वी तटीय मैदान
  2. (b) दक्कन का पठार
  3. (c) मालवा का पठार
  4. (d) पश्चिमी तटीय मैदान
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (d) पश्चिमी तटीय मैदान

Medieval History (1)

Vijayanagara and Bahmani Kingdoms · Vijayanagara dynasties and rulers

Q35. काकतीय साम्राज्य के पतन के बाद किस दिल्ली सुल्तान ने बुक्क और हरिहर को बंदी बना लिया था?

  1. (a) बलबन
  2. (b) फ़िरोज़ शाह तुगलक
  3. (c) मुहम्मद बिन तुगलक
  4. (d) अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (c) मुहम्मद बिन तुगलक

Chemistry (1)

Everyday and Industrial Chemistry · Food chemistry (preservatives, sweeteners, additives)

Q36. निम्नलिखित में से कौन-सा रसोई रसायन, अचार को परिरक्षित करने के लिए प्रायः उपयोग किया जाता है?

  1. (a) सिरका
  2. (b) चीनी
  3. (c) बेकिंग सोडा
  4. (d) यीस्ट
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) सिरका

Ancient History (1)

Ancient Art, Culture and Science · Cave architecture (Ajanta, Ellora, Elephanta, etc.)

Q37. निम्नलिखित में से किस राजवंश के दौरान, एलोरा में कैलाश मंदिर का निर्माण किया गया था?

  1. (a) राष्ट्रकूट
  2. (b) पल्लव
  3. (c) चोल
  4. (d) चालुक्य
उत्तर और व्याख्या

उत्तर: (a) राष्ट्रकूट

← 19 अगस्त 2025 शिफ्ट 3सभी शिफ्ट20 अगस्त 2025 शिफ्ट 2 →
📥 PDF of this paper (all subjects, English & Hindi): RRB NTPC UG CBT-1 previous year papers PDF · ▶ Attempt previous year papers as free online tests · 🏆 Free live mock tests · 📰 Daily current affairs quiz